उन्नाव : बिजली चोरी रोकने के लिए गठित विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए हैं। सिधौली स्थित एक आटा चक्की में 22 जुलाई को हुई चेकिंग के दौरान बिजली चोरी के पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। बाद में विभागीय जांच में सामने आए तथ्यों ने विजिलेंस की शुरुआती रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर दिए। जांच में विभाग को 10 लाख 90 हजार 376 रुपये की संभावित राजस्व हानि होने की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम…
Day: September 11, 2026
सहारनपुर में शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई जुमे की नमाज, पुलिस-प्रशासन ने ली राहत की सांस
कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण के बाद शहर में रहा कड़ा सुरक्षा पहरा, जामा मस्जिद समेत संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरआरएफ तैनात; ड्रोन से निगरानी सहारनपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुरानी मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सहारनपुर पुलिस और प्रशासन की बड़ी परीक्षा थी। मस्जिद प्रकरण के बाद मुस्लिम समुदाय में बने आक्रोश और किसी संभावित विरोध को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए थे। सुबह से ही शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा।…
