वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था के बाद भारत-पाक युद्द पर विराम लग गया है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोनॉल्ड ड्रंप ने कहा है कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम समझौता आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है।” पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री…
Day: May 10, 2025
गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, न्यूज चैनलों को समाचार के दौरान सायरन न बजाने की सलाह दी – Bharat-Pak War
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियानों के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल न करें। गृह मंत्रालय का यह आदेश भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और भारतीय क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमलों के बीच आया है, जिसके कारण अधिकारियों को जनता की सुरक्षा के लिए हवाई हमले के सायरन और ब्लैकआउट जारी करने पड़े हैं।भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकी शिविरों…
पकिस्तान को भारत सरकार की चेतावनी, ‘कोई भी आतंकी कार्रवाई को भारत के खिलाफ युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा’ – Bharat-Pak War
Bharat-Pak War : शनिवार सुबह राजौरी, पुंछ और जम्मू जिलों में भारी पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक़ राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आधिकारिक आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां थापा की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि राजौरी शहर में एक औद्योगिक…
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा बहाल, यात्रा पर सीएम धामी खुद रख रहे निगरानी – Char Dham Yatra
उत्तराखंड : उत्तराखंड सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पहले लिए गए फैसले को पलटते हुए चार धाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल कर दिया है। इस सेवा को फिर से शुरू करने का उद्देश्य पवित्र चार धाम यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों की कठिनाइयों को कम करना है। यात्रा के सुचारू रूप से आगे बढ़ने और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के बीच हेलीकॉप्टर सेवा को फिर से बहाल किया गया है। कई तीर्थयात्री यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर निर्भर हैं।…
शाम से लापता बालिका का शव घर झाड़ियों में मिला, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, एक गिरफ्तार – Saharanpur News
सहारनपुर : थाना सदर बाजार इलाके में कल शाम से लापता में 10 साल की बालिका का शव घर से थोड़ी दुरी पर झाड़ियों में मिला है। खून से लथपथ बालिका का शव मिलने से जहां पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है वहीं परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक अभियुक्त को हिरासत ले लिया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम…
ट्रंप के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन कर पाकिस्तानी सेना प्रमुख को फटकार लगाई, बोले- भारत से तनाव कम करें – Bharat-Pak War
इस्लामाबाद : अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर से बात की है। रुबियो ने मुनीर से भारत के साथ तनाव कम करने को कहा है। रुबियो की मुनीर से फोन पर बातचीत ऐसे समय हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है और हवाई हमले भी किए जा रहे हैं। ऐसे समय में मार्को रुबियो ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख से बात की है। इससे…
भारत ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस तबाह किए, एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम सुरक्षित – War Against Terror
War Against Terror : पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने उसके तीन एयरबेस पर मिसाइल हमले किए। पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पूरी पश्चिमी सीमा पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखीं। इसमें ड्रोन और दूसरे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया। नियंत्रण रेखा पर भारी कैलिबर और ड्रोन हथियारों से फायरिंग भी की गई। अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर श्रीनगर से नलिया तक 26 से…
गैंगरेप पीड़िता ने आरोपियों को सजा देने की मांगी अनुमति, बोली – मैं खुद बदला लुंगी ! – Saharanpur News
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना देहात कोतवाली इलाके के एक गांव में गैंगरेप पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से न सिर्फ न्याय की गुहार लगाई है बल्कि आरोपियों को खुद सजा देने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए पीड़िता ने बाकायदा पुलिस अधिकारियों से सजा देने की अनुमति मांगी है। युवती ने कहा कि मुझे सजा देने की अनुमति दीजिए, मैं आरोपियों से बदला लूंगी। युवती ने ग्राम प्रधान पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी…