प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर किन्नर अखाड़े से जुड़ने की पुष्टि की है। जबकि इससे पहले उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देंगी और किन्नर अखाड़े से अलग हो जाएंगी।
लेकिन, अब अपनी बातों से पलटते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर वीडियो जारी कर बताया है कि उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। अब वह पहले की तरह किन्नर अखाड़े से जुड़ी रहेंगी और महामंडलेश्वर की तरह काम करेंगी। वह अपना जीवन अखाड़े और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित करेंगी।
आपको बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में 24 जनवरी को फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े से जुड़ी थीं। किन्नर अखाड़े की ओर से उन्हें महामंडलेश्वर पद पर प्रतिष्ठित किया गया। ममता कुलकर्णी के किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनते ही विरोध शुरू हो गया था।
ये भी पढ़िए…. ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी किन्नर अखाड़े से निष्काषित, सिर नहीं मुंडवाने परगिरी गाज
अखाड़े से जुड़े लोगों के साथ ही अन्य धर्मगुरुओं ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। जिसके बाद 10 फरवरी को ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देंगी। हालांकि 13 फरवरी को ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने नए बयान का वीडियो जारी किया था।
जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके महामंडलेश्वर बनने के बाद कई लोग उनके साथ-साथ किन्नर अखाड़े को लेकर भी बयानबाजी करने लगे थे। जिसके बाद दुखी होकर उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह अखाड़े और पद से इस्तीफा देंगी। लेकिन अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर और उनकी गुरु लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने उनसे बात की और अपना यह वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह किन्नर अखाड़े और उसके द्वारा दिए गए पद से जुड़ी हुई हैं और सनातन धर्म को उसकी गरिमा के अनुसार आगे बढ़ाने के लिए काम करती रहेंगी। Mamta Kulkarni
ये भी पढ़िए…. ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनते ही आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े से किया निष्कासित