सहारनपुर : सहारनपुर के डॉ. भीम राव अंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है। रैली के छठे दिन अमरोहा के कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया। शनिवार को अमरोहा जिले की अमरोहा, हसनपुर और नौगावां सादात तहसीलों के कैंडिडेट्स ने जोश और उत्साह के साथ फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में हिस्सा लिया। भर्ती रैली के दौरान कैंडिडेट्स ने सेना में भर्ती होने का अपना सपना पूरा करने के लिए पूरी कोशिश की। अमरोहा के 810 कैंडिडेट्स ने तय समय में दौड़ पूरी की और अगले स्टेज में पहुंच गए। मिलिट्री अधिकारियों…
