Railway News : कोहरे से थम जाएंगे इन 16 ट्रेनों के पहिए, कहीं घूमने का बना रहे हैं तो बदल दें प्लान, हो सकते हैं परेशान 

Railway News

सहारनपुर : सहारनपुर से गुजरने वाली 16 ट्रेनों के पहिए आठ दिन बाद थम जाएंगे। घने कोहरे के चलते एक दिसंबर से दो मार्च 2025 तक ट्रेनों का संचालन रुक जाएगा। नई दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक चलेगी। जबकि ये ट्रेनें अंबाला-जालंधर के बीच रद्द रहेंगी। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। यही वजह है कि अगर आप इस बीच कहीं घूमने जा रहे हैं तो बदल दीजिये अपना प्लान, नहीं तो हो जाएंगे परेशान। आपको बता दें कि कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। लोको…

Saharanpur Mayor : दिल्ली के भारत मण्डपम में होगा महापौरों का राष्ट्रीय सम्मेलन, डॉ.अजय यूपी महापौरों का करेंगे प्रतिनिधित्व

Saharanpur Mayor

सहारनपुर : नई दिल्ली में सोलहवें वित्त आयोग द्वारा ‘‘भारत में शहरी स्थानीय सरकारों को मजबूत बनाने’’ सम्बंधी विषय पर महापौरों और अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन में सहारनपुर के मेयर डॉ. अजय कुमार उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सम्मेलन में ‘‘राजकोषीय स्थिरता और दक्षता‘‘ तथा ‘‘शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही’’ बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी। उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 26 नवंबर में आयोजित होगा। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव अरुण प्रकाश द्वारा महापौर व नगरायुक्त को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी गयी है।…

UP By-Election : अखिलेश यादव का बीजेपी पर शायराना हमला, लिखा- ‘ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में, पत्थर दे दिये हिफ़ाज़त करनेवालों के हाथों में.’

Akhilesh Yadav Visit Bareilly

लखनऊ : यूपी उपचुनाव के लिए मतदान पूरा होने के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर शायराना हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ‘जुल्मी हुक्मरानों ने हमें ऐसे हालात में ला दिया है’। उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। मतदान के दूसरे दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट कर पुलिस को घेरा। सपा प्रमुख ने लिखा कि ‘जुल्मी हुक्मरानों ने हमें ऐसे हालात में ला दिया है, रक्षा…

UP Sipahi Bharti Cutoff List : यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की कटऑफ जारी, 17,4,316 अभ्यर्थी हुए पास

UP Police Bharti

यूपी पुलिस भर्ती : उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अगस्त माह में आयोजित लिखित परीक्षा की कटऑफ सूची जारी की गई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने गुरुवार को यह सूचि जारी की है। बोर्ड की कटऑफ सूची में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों 1,74,316 का चयन किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों को दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में उत्तीर्ण…

Gautam Adani Row : गौतम अडानी पर भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने और धोखाधड़ी का आरोप, अमेरिकी अभियोजकों लगाए गंभीर आरोप

Gautam Adani Row

गौतम अडानी : अमेरिकी अभियोजकों ने 62 वर्षीय गौतम अडानी, उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 250 मिलियन डॉलर से अधिक की रिश्वत देने का आरोप लगाया है। एक अनुमान के अनुसार, इससे समूह को संभावित रूप से दो बिलियन डॉलर से अधिक का लाभ हो सकता है। अडानी समूह के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर ऊर्जा अनुबंध हासिल करने के लिए अपने पक्ष में शर्तें रखने…

CM Yogi : गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ यूपी में हुई टैक्स फ्री, सीएम योगी ने कैबिनेट के साथ देखा पहला शो

CM Yogi Adityanath

लखनऊ : गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पलासियो मॉल पहुंचे। उनके बाद अभिनेता विक्रांत मैसी भी फिल्म देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के पलासियो मॉल में गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने राज्य में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। शहीद पथ स्थित फीनिक्स पलासियो मॉल में सुबह 11.30 बजे फिल्म का विशेष शो आयोजित किया गया। सीएम के साथ कैबिनेट के सदस्य…

Deoband News : जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव लड़ चुका है गिरफ्तार आंतकी, 31 साल बाद पकडे जाने पर हो रहे अहम् खुलासे

Terrorist Arrested

सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में 31 साल पहले धमाके के आरोपी आतंकी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अहम् खुलासे हो रहे हैं। 1994 में जमानत मिलने के बाद फरार चल रहा नजीर अहमद आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय सदस्य था। ATS की पूछताछ में पता चला है कि फरार होने के कुछ दिन बाद आतंकी नजीर अहमद ने साथियों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सेना के एक जवान का अपहरण कर लिया था। पूछताछ में आतंकी नजीर अहमद ने बताया कि अपहृत जवान को दूसरी जगह…