सहारनपुर: डॉ. बी.आर. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ हो गया। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के युवाओं के लिए आयोजित इस भर्ती रैली के पहले दिन हापुड़ जिले के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही भर्ती मैदान में युवाओं की भीड़, उत्साह और देशसेवा का जज्बा देखने को मिला। भारतीय सेना में शामिल होने के सपने के साथ पहुंचे युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरे जोश के साथ भाग लिया। भर्ती रैली का आयोजन ARO…
