सहारनपुर : सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेलते पर उलेमाओं के निशाने पर आ गए हैं। इमरान मसूद के होली खेलने पर उलेमा नाराज हैं। उलेमाओं का कहना है कि किसी भी मुसलमान का होली खेलना शरीयत और इस्लामी नजरिए से गलत है। इसके लिए उन्हें अल्लाह से तौबा करनी चाहिए। आपको बता दें कि शुक्रवार को रंगो का त्यौहार होली धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ खूब रंग गुलाल…
Day: March 15, 2025
UP ATS Arrest SPY Ravindra : जासूसी के आरोप में पकड़े गए रविंद्र की पत्नी बोली, पति को हनी ट्रेप में फंसाने के लगाए आरोप
आगरा : यूपी एटीएस की हिरासत में आए पाकिस्तानी जासूस रविंद्र कुमार उर्फ रविंद्र कुमार सूरी की करतूतों के बारे में सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग हैरान हैं। आखिर वह कॉलोनी का सबसे शांत व्यक्ति हुआ करता था। सुबह ड्यूटी पर जाता और देर रात लौटता था। पिता देवी दयाल की एक साल पहले मौत हो गई थी। जासूसी के आरोप में रविंद्र कुमार की गिरफ्तारी से मां सदमे में है। पत्नी और दोनों बेटे भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। पत्नी और बच्चे होली पर रविंद्र कुमार के…
Mmuder BJP Leader : सोनीपत में जमीनी रंजिश में खेली खुनी होली, पडोसी ने गोली मारकर भाजपा नेता की कर दी हत्या
हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को होली के दिन भाजपा नेता मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें गांव में ही देर रात पड़ोसी ने गोली मारी है। जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पड़ोसी मोनू द्वारा जमीन खरीदने की रंजिश के चलते भाजपा नेता की हत्या की है। पड़ोसी ने बीती रात तीन राउंड फायरिंग कर सुरेंद्र जवाहर की हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें…