सहारनपुर : सहारनपुर में शिक्षा के क्षेत्र के बढ़ते कदम में एक और नए स्कूल की शुरुआत हो गई है। जनता रोड़ पर सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का आगाज हो चुका है। जहां छात्र-छात्राओं के लिए तमाम शैक्षिक सुविधाएं और खेल कूद के साधन एक ही परिसर में मुहैया कराये गए हैं। स्कूल का उद्देश्य शहर के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ समग्र विकास के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं से अवगत कराना है। स्कूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड पैटर्न पर होगा। संस्था के अध्यक्ष नितिन गर्ग ने…
Author: NEWS14 TODAY
Mirzapur News : मंदिर से 30 करोड़ की मूर्ति चोरी, पुलिस को सूचना देने वाला बाबा ही निकला चोर
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में पुलिस ने मूर्ति चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की मूर्ति को बरामद कर मूर्ति चोर बाबा समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी टीम ने 175 साल पुरानी 30 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां शकुशल बरामद किया है। सभी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं।…
Amroha News : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने रची साजिश, हादसा दिखाने के लिए छत से फेंका
अमरोहा : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी और हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम (खुशबू) की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।…
Saharanpur News : हिंडन नदी में उतराते मिले गौवंशो के सिर, गुस्साए गौरक्षकों ने जाम लगाकर किया हंगामा, पुलिस से हुई नौंक-झोंक
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द के निकट हिंडन नदी में तीन गायों के सिर तैरते मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम की सूछ्ना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारीयों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस दौरान गौ रक्षकों और पुलिस के बीच…
Saharanpur News : ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आमजन से ऑनलाइन ठगी कर अन्य के खातों में मंगवाते थे पैसा, 7 गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों के साथ जालसाजी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले 7 साइबरों ठगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए ठगों के पास से ऑनलाइन ठगी करने के उपकरण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने ठगों के बैंक खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक़ यह गिरोह न सिर्फ स्थानीय लोगों को लालच देकर उनके खाते खुलवाता है बल्कि ऑनलाइन ठगी कर उनके खातों में पैसे मंगवाते थे और बाद में उनके खाते से…
Firing In Deoband : फतवों की नगरी देवबंद में हुआ खुनी संघर्ष, कारों में तोड़फोड़ के साथ जमकर चली गोलियां, गोली लगने से तीन घायल
सहारनपुर : फतवों की नगरी देवबंद में शनिवार की दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब मुजफ्फरनगर रोड पर तल्हेड़ी चुंगी पर दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। विवादित जमीन को लेकर दोनों पक्षों में न सिर्फ जमकर मारपीट हो गई बल्कि कई राउंड फायरिंग भी हुई है। एक पक्ष की ओर से चलाई गई फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने वहां खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ भी कर दी। सुचना मिलते ही आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने…
Delhi Election : दिल्ली में AAP की सरकार बनने पर मेट्रो किराया हाफ, बस किराया माफ, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का छात्रों से बड़ा वादा
दिल्ली चुनाव 2025 : पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो में छात्रों के लिए 50 प्रतिशत की छूट की मांग की है। केजरीवाल ने पीएम मोदी से यह मांग करते हुए कहा कि छात्रों को दी जाने वाली इस छूट का खर्च दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार मिलकर उठाए। पीएम मोदी को पत्र लिखने के कुछ देर बाद ही केजरीवाल ने वादा किया है कि चुनाव के बाद दिल्ली मेट्रो में छात्रों का किराया…
Saharanpur News : सरकारी डॉक्टर के नाम पर चल रहा निजी अस्पताल, आंखो के ऑपरेशन कर आयुष्मान योजना का लिया जा रहा लाभ
सहारनपुर : जिला अस्पताल में तैनात एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की रजिस्ट्रेशन आईडी पर सहारनपुर में भी नेत्र चिकित्सा केंद्र संचालित हो रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब आयुष्मान योजना के तहत जिला अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के लिए डॉक्टर की आईडी दी गई तो यह आईडी सहारनपुर के एक नेत्र चिकित्सा केंद्र के नाम की निकली, जो पहले से ही आयुष्मान योजना का लाभ ले रहा है। सरकारी डॉक्टर के नाम पर निजी नर्सिंग होम में आयुष्मान योजना का लाभ लेने के मामले से विभाग में हड़कंप मच गया…
Bareilly News : शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, पाकिस्तानी महिला बना दिया सरकारी शिक्षिका, नौ साल बाद खुलासा होने पर हुई निलंबित
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। जहां विभागीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी महिला को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी शिक्षिका नियुक्त कर दिया। 9 साल बाद हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर जिले की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बेसिक शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात हो गई। दस्तावेज फर्जी…
Imaran Masood : केजरीवाल पर बरसे इमरान मसूद, बोले- केजरीवाल को नहीं मुसलामानों की चिंता, सैफ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश
दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में…
