हरियाणा में व्यापक पैमाने पर तबादले

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 42 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। सतीश कुमार को एसीपी, पानीपत लगाया गया है। अनिरुद्ध चौहान को एसीपी, झज्जर, वीरेंद्र सिंह को एसीपी, गुरुग्राम, हरिंदर कुमार को डीएसपी, हिसार, रणधीर सिंह को डीएसपी, कुरुक्षेत्र, ऋषि कांत को एसीपी, सोनीपत लगाया गया है। इसी तरह आशीष चौधरी को डीएसपी, यमुनानगर, देवेंद्र सिंह को डीएसपी/द्वितीय बटालियन एचएपी, मधुबन, विजय कुमार को डीएसपी, अंबाला, राजिंदर कुमार को डीएसपी, यमुनानगर लगाया गया है। जबकि कुलबीर सिंह को डीएसपी, पीटीसी, सुनारिया,…

डी.एल.एड. (द्वितीय वर्ष) परीक्षा नकल रहित हुई प्रदेशभर में संचालित – बोर्ड

भिवानी, 10 अगस्त। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज संचालित करवाई गई डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019 से 2021 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/मर्सी चांस) एवं प्रवेश वर्ष-2022 द्वितीय वर्ष (नियमित) परीक्षा नकल रहित एवं शांतिपूर्वक  संचालित हुई। इस आशय की जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी. यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उड़न दस्ते द्वारा जिला रेवाड़ी के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया, जहां परीक्षा नकल रहित संचालित हो रही थी। उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा गठित अन्य उड़नदस्तों ने प्रदेशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां…

50 हजार पद भरने के लिए आयोग है तत्पर – हिम्मत सिंह

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा कर्मचारी आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग का लक्ष्य निष्पक्ष, पारदर्शी व समानता के अवसपर उपलब्ध करवाकर युवाओं का जल्द से जल्द नौकरी में चयन कर सरकार को सिफारिश भेजना है। इस कड़ी में सरकार का ध्येय सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की नियुक्तियां करने की प्राथमिकता तय की है और आयोग भी इसका निरंतर पालन कर रहा है। हिम्मत सिंह ने कहा कि 50 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए आयोग तत्पर है। इसी कड़ी में आयोग ने ग्रुप डी…

हर गांव में जन भागीदारी के साथ निकलेगी तिरंगा यात्रा – यादव

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण राज्य मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ में जनभागीदारी के साथ 11 से 14 अगस्त तक हर गांव में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त रविवार को सुबह 8 बजे नियामतपुर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत करेंगे इसके बाद यह यात्रा मोरुण्ड से नांगल चौधरी, निजामपुर, धानोता, हसनपुर व गहली चौक से गुजरते हुए गोद बलाहा तक जाएगी। संबंधित ग्राम पंचायत में तिरंगा यात्रा का समापन शहीद स्मारक/शिपाफलकम…

पंजाब ने केंद्र के सामने उठाए सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे

चंडीगढ़, 10 अगस्त। पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी राज्य में महिला व बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए वित्तीय सहायता बढ़ाने की मांग की है। डा. बलजीत कौर ने उक्त मुद्दे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उठाए। उन्होंने मुख्य क्षेत्रों में हुई महत्वपूर्ण प्रगति बारे जानकारी देते हुए पेश आ रही चुनौतियों का उल्लेख किया और इनपर तत्काल ध्यान दिए जाने का आग्रह किया। कैबिनेट मंत्री ने जरूरी तत्वों और उच्च- कैलोरी वाले भोजन पदार्थों की बढ़ती…

कुख्यात नशा तस्कर सरगना संधू गिरफ्तार

चंडीगढ़, 10 अगस्त। पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे ऑपरेशन में अंतर्राष्ट्रीय नशा तस्कर सिमरनजोत सिंह संधू (30), जो जर्मनी में 487 किलो कोकीन तस्करी मामले ( 2020) का सरगना है, को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज बताया कि यह सफलता मोगा पुलिस की तरफ से 16 जून को 1 किलो हेरोइन समेत गिरफ़्तार किए गए स्थानीय नशा तस्कर बेअंत सिंह और सुखदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद बारीकी के साथ की गई जांच के बाद सामने आई है।…

देश की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान दें सीए – राज्यपाल

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आर्थिक तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है। जल्दी ही हम दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देना चाहिए। राज्यपाल आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय के सभागार में द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की दो दिवसीय वर्कशॉप परचम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट का…

मुख्यमंत्री ने दी पटौदी के लोगों को बड़ी सौगात

चंडीगढ़, 10 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम जिले में पटौदी विधानसभा क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 184 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने पटौदी जनसभा में घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए हलके के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, गांव ताजपुरनगर, गुरुग्राम में जमीन उपलब्ध होने पर वेटनरी पॉलिक्लिनिक एवं पशु  ट्रॉमा सेंटर खोलने की भी घोषणा की। इस पर लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके अलावा उन्होंने, गांव…

PM Visit Wayanad : पीएम मोदी वायनाड भूस्खलन प्रभावित इलाके का किया हवाई दौरा, समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

PM Visit Wayanad

वायनाड : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वायनाड में प्रभावित स्थलों का हवाई और जमीनी सर्वेक्षण करने के बाद एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 30 जुलाई को वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई में भारी भूस्खलन के बाद 300 से अधिक लोगों की जान चली गई। बैठक में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, राज्य मंत्री ए राजन, एके ससींद्रन, पीए मोहम्मद रियास और केरल एडीजीपी (कानून व्यवस्था) एमआर अजित कुमार उपस्थित थे। ये भी पढ़िए …  केरल के गांव में लौटा व्यक्ति, भूस्खलन में…

Olympic 2024 : तकनीकी श्रेष्ठता से जीत के साथ रितिका ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, शीर्ष वरीय से होगा अगला मुकाबला

पेरिस ओलंपिक : भारत की रितिका हुड्डा ने पेरिस में चल रहे ओलंपिक में महिला कुश्ती के 76 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रितिका ने शनिवार को हंगरी की बर्नाडेट नैगी को करारी शिकस्त दी है। 76 किग्रा. भारवर्ग में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली देश की पहली पहलवान बन गई है। 21 साल की रितिका ने शुरुआती मुकाबले को 12-2 से तकनीकी श्रेष्ठता से अपने नाम कर ली। रितिका हुड्डा पहले पीरियड में 4-0 से आगे चल रही थीं। उन्होंने दूसरे पीरियड में शानदार…