बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। जहां विभागीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी महिला को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी शिक्षिका नियुक्त कर दिया। 9 साल बाद हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर जिले की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बेसिक शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात हो गई। दस्तावेज फर्जी…
Category: उत्तर प्रदेश
Imaran Masood : केजरीवाल पर बरसे इमरान मसूद, बोले- केजरीवाल को नहीं मुसलामानों की चिंता, सैफ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश
दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में…
Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में बोले शंकराचार्य, हिंदू शब्द का दुष्प्रचार महाकुंभ से ही होगा समाप्त, परम-धर्म संसद ने जारी किया धर्मदेश
प्रयागराज : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू शब्द को लेकर किया जा रहा भ्रामक दुष्प्रचार गलत है। हिंदू शब्द के लिए हो रहे इस दुष्प्रचार का समाधान महाकुंभ में ही होगा। हिंदू शब्द का उल्लेख वेदों के साथ-साथ स्मृतियों, पुराणों और तंत्र साहित्य में भी है। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हिंदू शब्द प्राचीन है। वेदों में इसके प्रमाण और वर्णन मौजूद हैं। हिंदू शब्द को लेकर किया जा रहा भ्रामक दुष्प्रचार गलत है। हिंदू शब्द के लिए हो रहे इस दुष्प्रचार का…
Prayagraj News : भाजपा नेता को पुलिस ने थाने में बंद करके पीटा, दो विधायक, मेयर, एमएलसी आधी रात को धरने पर बैठे
प्रयागराज : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने झूंसी थानेदार व अन्य पुलिसकर्मियों पर थाने में बंद कर पीटने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। घटना के बाद चमनगंज चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर शिवराम यादव, जग नारायण व हेड कांस्टेबल पारस यादव को निलंबित कर दिया गया है। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष मनोज पासी ने झूंसी थानेदार व अन्य…
Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में पहुंचेंगे 10 करोड़ श्रद्धालु, सीएम योगी ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
महाकुंभ 2025 : 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया है। ये भी पढ़िए…. खुद का पिंडदान और पितरों का श्राद्ध करने के बाद आठ हजार लोग बनेंगे संन्यासी, महाकुंभ मेले में पहनेंगे नागा साधू और ब्रह्मचारी का चोला 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ में 8 से…
Meerut News : मेरठ के 6 डॉक्टरों पर किडनी निकालने का लगाया आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
मेरठ : उत्तर प्रदेश में जनपद मेरठ में निजी अस्पताल के डॉक्टरों का काला कारनामा सामने आया है। जहां केएमसी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के 6 डॉक्टरों पर मानव अंग तस्करी का आरोप लगा है। जनपद बुलंदशहर जिले के गांव बुगरासी की रहने वाली एक महिला ने केएमसी हॉस्पिटल मेरठ के डॉक्टरों पर किडनी निकालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसने अस्पताल प्रबंधन से इसकी शिकायत की तो डॉक्टरों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट कर दी बल्कि उससे सारे दस्तावेज भी छीन लिये। कोर्ट…
Ayodhya News : मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए आज़ाद समाज पार्टी ने घोषित किया प्रत्याशी, सपा के बागी नेता को बनाया प्रत्याशी
अयोध्या : उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद सभी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित करने शुरू कर दिए हैं। मिल्कीपुर सीट पर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने अपने भी प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। आजाद समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी के बागी हुए संतोष कुमार उर्फ सूरज चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह घोषणा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने की। इसके लिए बाकायदा पार्टी की ओर से पत्र जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सुनील…
Milkipur By Election : मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने घोषित किया प्रत्याशी, जिला पंचायत सदस्य के पति को दिया मौका
मिल्कीपुर उपचुनाव : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मिल्कीपुर सीट पर भाजपा ने चंद्रभान पासवान को प्रत्याशी बनाया है। चंद्रभान पासवान की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं और वे खुद पेशे से अधिवक्ता हैं। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए चंद्रभानु पासवान के नाम पर मुहर लगा दी है। दरअसल इस सीट…
Saharanpur News : ‘लो जी थाने की भी कट गई बिजली’ थाना बड़गांव पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, विधुत विभाग के जेई ने थाने का कटवा दिया कनेक्शन
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में थाना बड़गांव पुलिस को विधुत विभाग कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट का संज्ञान ना लेना महंगा पड़ गया।कार्यवाई ना होने से नाराज कर्मचारियों ने न सिर्फ थाने पर धरना दिया बल्कि जेई थाने का कनेक्शन कटवा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई करने की बजाए उल्टा पेट्रोल मैन को ही हिरासत में ले लिया। जिसके चलते जेई ने थाने पर करीब तीन लाख रूपये बिल बकाया बता कर बिजली कनेक्शन कटवा दिया। जिससे थाने के सभी काम…
Sambhal MP : संभल सांसद के जवाब से विद्युत विभाग संतुष्ट नहीं, दिए गए दस्तावेजों के मांगे सबूत, बाहरणा होगा 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना
संभल : सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क द्वारा विद्युत विभाग को दिया गए जवाब विभागीय अधिकारी संतुष्ट नहीं हैं। विभाग ने सांसद को जवाब में किए गए दावे के दस्तावेज दिखाने को कहा गया है। इसके लिए अधिकारियों ने एक सप्ताह का समय दिया है। यदि सांसद दावे को साबित करने के लिए दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं तो विद्युत विभाग द्वारा वसूली की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद द्वारा जवाब दाखिल कर दिया गया है। लेकिन वह दावा…
