जूता चुराई रस्म में हुआ ऐसा विवाद, शादी के अगले दिन तलाकशुदा हो गई दुल्हन – Bijnor News

groom was beaten in Baghpat

बिजनौर : बिजनौर के गांव सराय आलम में जूता चुराई की रस्म को लेकर हुए विवाद ने एक दुल्हन की जिंदगी बदल दी। सुहागन बनने के कुछ घंटो बाद ही दुल्हन तलाकशुदा बन गई। बारात लेकर आये दूल्हे ने निकाह के बाद दुल्हन को तलाक दे दिया। जूता चुराई रस्म को लेकर हुआ विवाद चंद घंटों में निकाह को तलाक में बदल दिया। विदाई के बजाये दुल्हन बनी युवती तलाक मिलने पर रोती रह गई। विवाद के दौरान बारातियों को भी बंधक बना लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले…

दोस्ती पर कलंक : पिता के दोस्त ने कब्रिस्तान में 4 साल की मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी मौके से फरार – Varanasi News

Saharanpur Crime News

वाराणसी : वाराणसी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि पिता का दोस्त ही बताया जा रहा है। यह मामला ईसाई समुदाय से जुड़ा है और वारदात को ईसाई कब्रिस्तान में अंजाम दिया गया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है। वाराणसी के…

हैदराबाद में वैश्विक शिखर सम्मेलन में राहुल गांधी ‘न्याय’ के बारे में बात करेंगे – Rahul Gandhi News

Rahul Gandhi Flying Kiss

नई दिल्ली : अहमदाबाद में कांग्रेस अधिवेशन में सामाजिक न्याय की अपनी अवधारणा प्रस्तुत करने के बाद, राहुल गांधी 25 और 26 अप्रैल को हैदराबाद में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में इस मुद्दे पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। भारत शिखर सम्मेलन नामक इस सम्मेलन की मेजबानी तेलंगाना सरकार और गैर सरकारी संगठन समृद्ध भारत द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। सम्मेलन में लगभग 90 देशों के विचारकों, राजनीतिक नेताओं और पूर्व मंत्रियों सहित लगभग 350 प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम एशियाई-अफ्रीकी (बांडुंग) सम्मेलन की 70वीं वर्षगांठ के…

अंबेडकर जयंती पर बोले डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी डॉ. अंबेडकर की दुश्मन – Kaushambi News

Keshav Prasad Mourya

कौशांबी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कौशांबी के दौरे पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गिरछा तिराहा पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान केशव मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और कांग्रेस बाबा साहब की दुश्मन पार्टियां हैं। बसपा ने बाबा साहब के नाम पर सिर्फ वोट लेकर राज किया है। कांग्रेस और सपा ने बाबा साहब के सपनों को कुचलने का काम…

मुर्शिदाबाद हिंसा; वाराणसी में ममता बनर्जी का पुतला फूंका, सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग – Varanasi News

Effigy of Mamata Banerjee burnt in Varanasi

वाराणसी : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा के खिलाफ वाराणसी में गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोमवार को जिले के लमही में सुभाष मंदिर के सामने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। इस दौरान राष्ट्रीय मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। सोमवार को लमही में सुभाष मंदिर के सामने समाजसेवियों ने ममता बनर्जी का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को बर्खास्त…

आकाश आनंद ने X पर मांगी माफ़ी, भतीजे के लिए पसीजा बुआ मायावती का मन, अशोक सिद्धार्थ की नो एंट्री – Mayawati On Akash Anand

Mayawati Will Not Form Alliance

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस लेने का फैसला किया है। आकाश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी तो बुआ मायावती भतीजे पर पिघल गई हैं। उन्होंने आकाश को माफ कर दिया है। यानी अब आकाश आनंद की पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हो गया है। मायावती ने उनका निष्कासन वापस ले लिया है। आज संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है और ऐसे में आकाश आनंद…

फिरोजाबाद पुलिस का हैरत अंगेज कारनामा, चोर के पत्ते पर जज को ढ़ंढती रही पुलिस, रिपोर्ट में हुआ खुलासा – Firozabad News

UP Police Recruitment

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पुलिस का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है। जज ने एक आरोपी की संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे, लेकिन पुलिस जज को ही आरोपी के पते पर ढूंढती रही। ख़ास बात तो ये है कि थानाध्यक्ष ने कोर्ट में जो रिपोर्ट पेश की उसमें चोर की जगह जज साहब का नाम लिखा हुआ है। जिसे देखकर जज साहब भी सदमे में हैं। यानि पुलिस रिपोर्ट में चोर की जगह जज का नाम लिखा था। जज ने अधिकारियों को पत्र…

पत्रकारिता के सामने वर्तमान में सबसे बड़ी चुनौती है ‘मिस इन्फॉर्मेशन’, एनयूजेआई कार्यक्रम में बोले सांसद तनुज पुनिया – NUJ Holi Milan

NUJI Holi Milan

बाराबंकी : बाराबंकी के सांसद तनुज पुनिया ने शनिवार को कहा कि पत्रकारिता के सामने वर्तमान में ‘मिस इन्फॉर्मेशन’ एक बड़ी चुनौती है। समाज पर इसके प्रभाव को कैसे कम किया जाए, इस पर व्यापक चर्चा की जरूरत है। पत्रकार संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स-इंडिया (एनयूजे-आई)’ की बाराबंकी इकाई द्वारा स्थानीय ‘जी पैलेस’ में आयोजित होली एवं ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पुनिया ने वर्तमान में मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों का विस्तार से जिक्र करते हुए कहा कि पत्रकारिता के सामने आज ‘मिस इन्फॉर्मेशन’ एक बड़ी…

उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे को बचाने वाले भारतीय श्रमिकों को किया सम्मानित, सिंगापुर सरकार ने की सराहना – Singapore Honours Indian Workers

Singapore Honours Indian Workers

अमरावती : आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे समेत कई बच्चों को आग से बचाने वाले भारतीय श्रमिकों को सिंगापुर सरकार ने उनकी निस्वार्थ बहादुरी के लिए सम्मानित किया। सिंगापुर सरकार ने एक नेक कदम उठाते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर और अन्य बच्चों को भीषण आग से बचाने वाले 4 भारतीय प्रवासी श्रमिकों को सम्मानित किया है। श्रमिकों को उनके साहसिक कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया। आपको बता दें कि यह आग दुर्घटना 8 अप्रैल को सिंगापुर के सेंट्रल…

अल्ट्रासाउंड के बाद 50 दिन गर्भवती मिली पति की क़ातिल मुस्कान, परिजनों ने DNA टेस्ट की की मांग – Saurabh Murder Case

Husband's killer Muskaan found 50 days pregnant after ultrasound

मेरठ : सौरभ की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर ड्रम में भरने वाली मुस्कान का शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड हुआ। इस दौरान वह 50 दिन की गर्भवती पाई गई। यह बच्चा उसके पति सौरभ का है या प्रेमी साहिल का? यह बड़ा सवाल है। सौरभ के परिजनों ने इस सच्चाई को सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सुबह 11.45 बजे पति की क़ातिल मुस्कान को मेरठ जेल से वैन में मेडिकल कॉलेज लाया गया। वैन में जेल का एक…