Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी बनीं रहेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, बोली- मैंने भावनाओं से आहत होकर इस्तीफा दे दिया था

Mamta Kulkarni

प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर किन्नर अखाड़े से जुड़ने की पुष्टि की है। जबकि इससे पहले उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देंगी और किन्नर अखाड़े से अलग हो जाएंगी। लेकिन, अब अपनी बातों से पलटते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर वीडियो जारी कर बताया है कि उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। अब वह…

CM Yogi On Mahakumbh : महाकुंभ मेले से यूपी अर्थव्यवस्था को होगा तीन लाख करोड़ का फायदा, सीएम योगी बोले-  50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

CM Yogi In Action Mode

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, जो उत्तर प्रदेश की शक्ति और व्यवस्थागत कुशलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज महाकुंभ में सैकड़ों वर्षों से दबी हुई जनता की भावनाओं का सम्मान हो रहा है। इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का…

PM Modi Visit Trump : पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की बेहतरीन मुलाकात, रक्षा सहयोग समेत किए 10 बड़े ऐलान

PM Modi Visit Trump

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को भारत को अत्याधुनिक लड़ाकू विमान बेचने की पेशकश की, जबकि उन्होंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापार को बढ़ावा देने की कसम खाई, जिससे एक ऐसा बंधन फिर से प्रज्वलित हुआ जो दुनिया के अधिकांश हिस्सों के लिए नए अमेरिकी प्रशासन के दंडात्मक दृष्टिकोण को चुनौती देता है। मोदी, जो ट्रंप की वापसी के बाद से व्हाइट हाउस का दौरा करने वाले केवल चौथे विश्व नेता हैं, ने साथी राष्ट्रवादी को अपना मित्र बताया और उनसे कहा कि वह “भारत को…

Saharanpur News : दहेज़ में नहीं मिली स्कार्पियो और 25 लाख की नगदी, ससुरालियों ने विवाहिता को लगाया एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

Saharanpur HIV Infected Injection

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में दहेज़ उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दहेज़ में स्कॉर्पियो कार और 25 लाख की नगदी नहीं मिलने से नाराज चल रहे ससुरालियों ने न सिर्फ विवाहिता के साथ मारपीट कर दी बल्कि उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। जिससे विवाहिता HIV संक्रमित हो गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर थाना गंगोह में आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023…

ED Raid In Shamli : मुजफ्फरनगर के NRI लविश चौधरी के शामली आवास पर ईडी की छापेमारी, RBI ने कंपनी को कर दिया है ब्लैक लिस्टेड!

ED Raid In Shamli

शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में क्रिप्टो करेंसी में भोले-भाले लोगों का पैसा निवेश कराकर करोड़ों रुपये ठगने वाले व्यक्ति के घर पर चंडीगढ़ से आई ईडी की टीम ने छापा मारा। जहां बंद कमरे में ईडी के अधिकारियों ने मामले की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घर के गेट पर सीआरपी के जवान भी तैनात रहे। ईडी की इस छापेमारी से उक्त एजेंसी में पैसा लगाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। जिस व्यक्ति के आवास पर छापा मारा गया वह मुजफ्फरनगर निवासी एक एनआरआई…

Meerut News : शादी के बाद पत्नी के HIV पॉजिटिव होने का चला पता, डर के मारे पति ने पुलिस से लगाई गुहार, पढ़िए पूरा मामला

Tripura Students HIV

मेरठ : शादी को अभी दो महीने ही बीते थे कि कुछ ऐसा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। नई जिंदगी की शुरुआत पर ग्रहण लग गया। पति बीमार हुआ तो पत्नी को लेकर एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास दौड़ता रहा। टेस्ट पर टेस्ट, आखिर में जब बीमारी का पता चला तो पति के होश उड़ गए। पत्नी एचआईवी पॉजिटिव निकली। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोप है कि पति को जान से मारने की धमकी…

Vigilance Raid : रिटायर्ड दरोगा के यहां विजिलेंस का छापा, 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान, 10 बैंक खाते सीज

Vigilance Raid

मेरठ : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड दरोगा के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों की जांच की है। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है। विजिलेंस की जांच में दरोगा के पास 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान और 10 बैंक खाते मिले हैं। विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ…

MLA Nahid Hasan : 11 साल पुराने मामले में सपा विधायक नाहिद हसन को 100 रुपये का अर्थदंड, 100 आ अर्थदंड सुन हर कोई हैरान 

SP MLA Nahid Hasan

शामली : कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को 11 साल पुराने मामले में अदालत ने 100 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला आईपीसी की धारा 171(6) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप था। 100 रूपये आर्थिक दंड के फैसले को सुनकर हर कोई हैरान है हालाँकि कोर्ट के इस फैसले से नाहिद हैं ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कैराना लोकसभा सीट पर सपा विधायक…

MP Chandra Shekhar : दलित किशोरी के जबरन धर्म परिवर्तन पर चंद्रशेखर का बयान, नगीना सांसद ने ‘X’ पर लिखा- यह कृत्य इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ, आरोपियों पर हो कार्रवाई

Bhim Army MP

सहारनपुर : आजमगढ़ के एक किशोर का बाराबंकी में खतना कर उसे इस्लाम कबूल करवाया गया। फिर उससे नमाज भी पढ़वाई गई। जिस पर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने ‘X’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- ‘यह बेहद गंभीर, निंदनीय और अमानवीय घटना है। यह मौलिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है और इस्लाम की शिक्षाओं के भी पूरी तरह खिलाफ है।’ उन्होंने लिखा- ‘पीड़ित किशोर को लगातार प्रताड़ित किया गया, बंधक बनाकर रखा गया और उसे खाना भी नहीं दिया गया। यह घटना…

कलयुगी भाई की करतूत : तीन छात्राओं के साथ सगा भाई करता रहा घिनौना काम, जानिए कैसे हुआ खुलासा ?

UP Crime News

एटा : एटा के थाना रिजोर इलाके में भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां तीन छात्राओं ने सगे भाई पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं के मुताबिक़ उनका भाई अकेले में ले जाकर उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। मिशन शक्ति के तहत स्कूल पहुंची महिला कांस्टेबल को छात्राओं ने आपबीती बताई। मामला सामने आया तो दूसरे भाई ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि थाना…