सहारनपुर : तेलंगाना सरकार के हालिया फैसले, जिसमें रमजान के दौरान मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को एक घंटे पहले छुट्टी देने की घोषणा की गई है, जो समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहा जा रहा है। इस फैसले का विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के प्रमुख उलेमाओं ने स्वागत किया है। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस कदम की सराहना करते हुए तेलंगाना सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला रमजान के महीने में रोज़ेदारों के लिए सहूलत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल…
Author: NEWS14 TODAY
Baba Ramdev : बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति ने की ऐसी टिप्पणी, योग गुरु ने कर दिया ब्लॉक
बाबा रामदेव : योग गुरु और पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव ने अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन को अपनी एक्स प्रोफाइल से ब्लॉक कर दिया है। यह विवाद तब शुरू हुआ जब ब्रायन जॉनसन ने रामदेव के एंटी एजिंग दावों पर सवाल उठाए। बाबा रामदेव ने ऐसा वीडियो पोस्ट किया था, जिस पर अमेरिकी कारोबारी ने सवाल उठाए। आपको बता दें कि मंगलवार को योगगुरु बाबा रामदेव ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे घोड़े के साथ दौड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने दावा किया कि पतंजलि के कुछ…
Saharanpur News : कार दुर्घटना में पति-पत्नी घायल, पति ने गला घोंट कर पत्नी की कर दी हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खुला मौत का राज
सहारनपुर : थाना बिहारीगढ़ इलाके में देहरादून हाईवे पर सोमवार को क्रेटा कार सवार पति-पत्नी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में कार सवार 27 वर्षीय अना शरीफ की मौत होना पाया गया था लेकिन एना शरीफ की मौत दुर्घटना में नहीं हुई थी बल्कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके खुद के शोहर ने ही की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह का खुलासा हुआ है। जिसके बाद विवाहिता के परिजनों ने पति समेत चार ससुरालियों के…
US Deport Indian : 14 लाख पंजाबियों समेत 35 लाख भारतियों को अमेरिका से निकालने की तैयारी में ट्रंप सरकार !
अमेरिका निर्वासन : अमेरिका में कई सालों से रह रहे लाखों भारतीयों के सपने टूटने की कगार पर हैं। अमेरिका से निर्वासन कार्यवाई शुरू होते ही 1000-500 नहीं बल्कि 35 लाख भारतीयों के सपने खतरे में पड़ते नजर आ रहे हैं। ख़ास बात ये है कि ऐसे 35 भारतियों में 14 लाख पंजाब के रहने वाले हैं। ट्रंप सरकार अमेरिका (US) से अवैध अप्रवासी भारतीयों को निकाल रही है। अवैध तरीके से अमेरिका गए 332 भारतीयों को अलग-अलग तारीखों पर निर्वासित कर वापस भेजा गया है। इनमें सबसे ज्यादा 128…
Muzaffarnagar News : फेरों के तैयार होने ब्यूटीपार्लर गई थी डॉक्टर दुल्हन, फेरों से पहले आया हार्ट अटैक, मच गया कोहराम
मुजफ्फरनगर : जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां दुल्हन सात फेरे लेने से पहले ही दुनिया छोड़कर चली गई। वहीं, दूल्हा दुल्हन का इंतजार करता रह गया। अचानक हुई इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। आपको बता दें कि नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर निवासी डॉ. भारत भूषण के बेटे विजय भूषण की शादी आज यानी मंगलवार को नाथ फार्म में झांसी के…
Dehli New CM : गुरूवार को होगा नए सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह, कौन होगा नया सीएम सस्पेंस बरकरार
दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होने जा रहा है। बीजेपी हाईकमान के निर्देश पर समारोह के आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली का नया सीएम कौन होगा इसका नाम अभी सामने नहीं आया है लेकिन सीएम पद के शपथ ग्रहण समारोह आमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बीजेपी के आमंत्रण पत्र के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 12 बजे शुरू होगा।…
Rahul Gandhi : ‘आधी रात को फैसला लेना अपमानजनक’, ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति पर भड़के राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति की प्रक्रिया पर कड़ी असहमति जताई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री द्वारा आधी रात को नए मुख्य चुनाव आयुक्त का चयन करने का फैसला अपमानजनक है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पैनल के समक्ष एक असहमति नोट भी पेश किया है, जिसके गृह मंत्री अमित…
Kashmir News : कश्मीर में किशोर की नाक से निकला ‘सांप’! अस्पताल में डॉक्टर-मरीज सब हैरान
अनंतनाग : अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने डॉक्टरों से लेकर मरीज के परिजनों तक को हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने एक किशोर लड़के की नाक से कीड़ा निकाला, जो सांप जैसा दिख रहा था। परिजन घबरा गए। डॉक्टर भी हैरान रह गए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि कीड़े का आकार और संरचना सांप से काफी मिलती-जुलती है, जिससे यह मामला और भी अजीब हो गया। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को एक किशोर…
Abdullah Azam Khan : अब्दुल्ला आजम खान को शत्रु संपत्ति मामले में मिली राहत, जेल से बाहर आने का रास्ता हुआ साफ, मिली जमानत
रामपुर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने अब्दुल्ला को जमानत दे दी। इसके साथ ही अब्दुल्ला के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। अब्दुल्ला आजम साल 2020 में शत्रु संपत्ति के एक मामले में आरोपी हैं। इस वजह से वह…
CM Yogi News : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पर भड़के सीएम योगी, बोले- आम बच्चों को उर्दू पढ़ाकर मौलवी बना रहे हैं सपा नेता
लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सदन की कार्यवाही भोजपुरी, अवधी, ब्रज, बुंदेलखंडी और यहां तक कि अंग्रेजी में होने पर आपत्ति जताई तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाराज हो गए। इस पर मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि आप लोग अपने बच्चों को अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाएंगे और आम लोगों के बच्चों को उर्दू पढ़ाकर देश को कट्टरवाद की ओर ले जाएंगे। ऐसा नहीं चलेगा। आपको बता दें कि…
