Mahakumbh 2025 : महाकुंभ से जेल में पहुंचा संगम का जल, गंगा जल में डुबकी लगाकर हर हर गंगे बोले कैदी

Saharanpur News

सहारनपुर : यूपी सरकार ने महाकुंभ की आस्था और भक्ति से जेलों में बंद कैदियों को भी अछूता नहीं छोड़ा है। प्रयागराज के महाकुंभ से सरकार ने सहारनपुर की जेल में संगम का जल भेजा है। महाकुंभ से जेल तक पहुंचे पवित्र जल में कैदियों और बंदियों ने न सिर्फ स्नान किया बल्कि ‘हर-हर गंगे’ और ‘गंगा मां की जय’ के नारे भी लगाए। महाकुंभ की आस्था का प्रतीक सहारनपुर जेल परिसर और फतवों नगरी देवबंद में भी देखने को मिला। आपको बता दें कि संगम नगरी से मां गंगा…

UP Budget Session : सपा विधायक ने बोला महंगाई डायन खाए जात, सुनते ही सदन में लगे ठहाके, CM योगी बोले- सपा कार्यकर्ता जिसका खाते हैं, उसमें छेद जरूर करते हैं

CM Yogi

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट सत्र में सपा विधायकों द्वारा उठाए गए महंगाई के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि आप (सपा) पेशे से समाजवादी हैं। जो हाथ आपको खिलाता है, उसी को काटते हैं। इसलिए आपको नहीं पता कि उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए सरकार क्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडेय के पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का परिणाम है कि वर्ष 2027 तक हम 1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था…

Saharanpur News : जमीन बेचने के नाम पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष से डेढ़ करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज 

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने प्रॉपर्टी के नाम पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष से 1 करोड़ 45 लाख रूपये लिए थे। लेकिन जालसाजों ने जिलाध्यक्ष को न तो जमीन दी और ना ही उसके पैसे लौटाए। आरोप है कि बार-बार कहने पर भी आरोपी न तो बैनामा करने को तैयार नहीं हुआ और न ही उनके पैसे वापस कर रहा है। जिसके चलते सीजीएम-1 कोर्ट ने मामले में केस दर्ज कर…

Saharanpur News : 24 फरवरी को जारी होगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त, किसानों में खुशी का माहौल

Saharanpur News

सहारनपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होने जा रही है, जिससे किसानों में काफी उत्साह है। इस योजना के तहत हर साल किसानों के खातों में 6 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाती है, जो खेती-किसानी से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि सामग्री जैसे बीज, खाद और अन्य जरूरी उपकरण खरीदने में सहायता मिलती है।   किसानों ने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के जरिए उन्हें अपनी…

Saharanpur News : सिंगापुर में कोर्स कराने के नाम पर युवती से 6 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Saharanpur News

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में ठगी का अनोखा मामला सामने आया है जहां एक युवती को सिंगापुर भेजने के नाम पर कबूतर बाजों ने लाखो रूपये की ठगी को अंजाम दिया है। युवती ने अपने ही रिश्तेदार पर सप्लाई चेन मैनेजमेंट का कोर्स कराने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया है। युवती ने थाना जनकपुरी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी…

New Delhi : OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

New Delhi

नई दिल्ली : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने बुधवार को OTT प्लेटफॉर्म्स के लिए एक सख्त एडवाइजरी जारी की है। इसमें अवैध और प्रतिबंधित कंटेंट से बचने, उम्र-आधारित वर्गीकरण लागू करने और वयस्क सामग्री के लिए एक्सेस कंट्रोल मैकेनिज्म को अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर विवाद बढ़ रहे हैं, हाल ही में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया की एक डिजिटल शो में की गई भद्दी टिप्पणी को लेकर भी काफी हंगामा हुआ…

UP Budget 2025 : गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करेगी योगी सरकार, बजट में 200 करोड़ का प्रावधान

CM Yogi News Budget

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट पेश किया. गुरुवार को विधानसभा में पेश किया गया बजट प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है. बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8 प्रतिशत अधिक है. इस बजट में समाज के हर वर्ग के समावेशी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार ने बुजुर्गों, किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन…

UP Budget : युवाओं को ब्याज मुक्त लोन, छात्राओं को स्कूटी, चार नए एक्सप्रेसवे, बजट की आकर्षक घोषणाएं

Yogi Government Budget

लखनऊ : बजट में युवाओं को ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए चार नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 9वां बजट गुरुवार को पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आठ लाख, आठ हजार 736 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। यूपी सरकार ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस बजट में कई घोषणाएं की हैं।…

Saharanpur News : दूल्हे ने 21 लाख रुपये का दहेज ठुकराया, कहा- आप मुझे अपनी बेटी दे रहे हैं, इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं चाहिए

Saharanpur News

सहारनपुर : हरियाणा के पंचकूला से आए दूल्हे ने 21 लाख रुपये का दहेज लौटा दिया। उसने सिर्फ एक रुपये और नारियल लेकर शादी रचाई। दूल्हे का कहना है कि दहेज एक बड़ी सामाजिक बुराई है। इसे रोका जाना चाहिए। हरियाणा के पंचकूला से सचिन राणा की बारात छुटमलपुर आई थी। दूल्हे ने दहेज लेने से इंकार किया तो सभी ने उसकी दिल खोलकर तारीफ की। बुधवार को छुटमलपुर के गांव गंगाली निवासी मनोज पुंडीर की बेटी स्नेहा की शादी छुटमलपुर के एक बैंक्वेट हॉल में हुई। बारात हरियाणा के…

CM Yogi Adityanath : सीएम योगी बोले, कुंभ में कोई भूखा नहीं सोया, झूठा प्रचार करने वालों को जनता देगी जवाब

CM Yogi

लखनऊ : प्रयागराज महाकुंभ को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि ‘मैं आज के समाजवादियों के बारे में जानता हूं, जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सपा अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अकबर के किले में लगे वट वृक्ष अक्षय वट का नाम भी नहीं पता।’ सपा के सोशल मीडिया हैंडल से पता चलता है कि उनके मूल्य सभ्य समाज के अनुकूल नहीं हैं। मुख्यमंत्री विधानसभा में संग्राम सिंह यादव,…