Fake Currency : अलीगढ़ में पकड़ी गई नकली नोटों की बड़ी खेप, 2.5 करोड़ के नकली नोट और गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

अलीगढ़ : थाना गंगीरी क्षेत्र में बिलौना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 2.5 करोड़ रुपये के नकली नोटों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियार के साथ 6 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। आरोपी 20 लाख रुपये के बदले 1 करोड़ रुपये के नकली नोट देते थे। पकडे गए तस्कर नकली नोटों को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी क्षेत्र में बिलौना रोड पर चेकिंग के दौरान आज दोपहर 2 बजे एक…

Young Farmer : खेती नहीं गार्ड की नौकरी को तरजीह देता देश का युवा किसान, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल !

Kisan Adolan

युवा किसान : हिंदी फिल्म उपकार का एक गाना है- ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे-मोती’। पुराने बुजुर्ग कहा भी करते थे कि धरती सोना उगलती है और ये कहावत तो सभी ने सुनी होगी कि समझदार लोग मिट्टी से सोना उगा लेते हैं। दरअसल, ये सब कहावतें कहां से बनीं, ये सोचने का विषय भी है और इस पर अमल करने की जरूरत भी है। धरती से यानि मिट्टी से सोना और हीरे मोती कमाने का काम जो करता है, वो किसान कमेरा वर्ग है। हालांकि ये…

Allahabad High Court : जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादले पर भड़की एचबीसीए, कहा- हम कूड़ाघर नहीं हैं!

Allahabad High Court

प्रयागराज : दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादला करने के सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। जस्टिस वर्मा के घर पर कथित तौर पर करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं। इसके बाद उनका तबादला इलाहाबाद कर दिया गया है। कॉलेजियम के फैसले पर हाईकोर्ट बार ने हैरानी जताई है। दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। बार एसोसिएशन ने पत्र जारी कर कहा है कि…

Ghaziabad Suicide News : सुसाइड नोट में पति के लिए लिखा ‘गौरव मैंने खाना बनाया है, प्लीज खा लेना’, उत्पीड़न से परेशान शिक्षिका ने कर ली आत्महत्या

Ghaziabad Teacher Suicide News

शिक्षिका अन्विता शर्मा आत्महत्या : दिल्ली के दल्लूपुरा स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय की शिक्षिका अन्विता शर्मा (29) की 16 मार्च को आत्महत्या के मामले में पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। अन्विता ने अपने पिता को मोबाइल पर ये मैसेज भेजा था। इसमें उसने अपने पति गौरव कौशिक के बारे में लिखा है, इस आदमी ने मुझसे नहीं, मेरी नौकरी से शादी की। अन्विता वसुंधरा के सेक्टर 1 में अपने ससुराल में रहती थी। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट के आधार पर गौरव और उसके…

Kumar Vishvas : डॉ. कुमार विश्वास “समन्वय-2025” में प्रस्तुत करेंगे “अपने-अपने राम”, CIS सहारनपुर में होगा भव्य कार्यक्रम

Kumar Vishvas

सहारनपुर : चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) द्वारा सहारनपुर में आयोजित तीसरे वार्षिक समारोह “समन्वय-2025” की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस भव्य आयोजन में विश्व विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास अपनी प्रसिद्ध प्रस्तुति “अपने-अपने राम” से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह कार्यक्रम 22 मार्च यानि कल शाम 6 बजे से 9 बजे तक स्वास्तिक रिसॉर्ट्स अंबाला रोड पर आयोजित होगा। शुक्रवार को अंबाला रोड पर प्रेस वार्ता में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने कहा कि पिछले वर्षों की अपार सफलता के…

Farmers Protest : शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों का धरना जबरन खत्म करने से गुस्से में भाकियू, जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Farmers Protest

शामली : हरियाणा पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पिछले 13 महीनो से एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों का धरना केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जबरन खत्म कराया गया है। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन गुस्से में है। भाकियू के बैनर तले खाप चौधरियों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसान नेताओं ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी को एक रोष पत्र सौंपा। किसानों ने राष्ट्रपति…

UP BJP State President : दलित चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुन सकती है भाजपा, विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले को मात देने की तैयारी

BJP Reservation Formula

लखनऊ : जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में पिछड़े समाज को प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। इस पर स्वयंसेवी पृष्ठभूमि वाले चेहरे पर विचार किया जा रहा है। जिला अध्यक्षों के चयन में विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले के पी यानी पिछड़ों को पूरा प्रतिनिधित्व देने के बाद भाजपा अब डी यानी दलित का जवाब देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष के चयन में दलित चेहरे पर दांव लगा सकता है। ऐसे कई नामों पर…

High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- महिला के कपड़े फाड़ना, उसके गुप्तांगों को छूना बलात्कार या बलात्कार का प्रयास नहीं

High Court News

प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि महिला के गुप्तांगों को छूना, उसके कपड़े फाड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचने का प्रयास करना बलात्कार या बलात्कार के प्रयास के अपराध के अंतर्गत नहीं आएगा। हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि आरोपी पवन और आकाश के खिलाफ लगाए गए आरोप और मामले के तथ्य इस मामले में बलात्कार के प्रयास का अपराध नहीं बनाते हैं। बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने के लिए अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होगा कि वह तैयारी के चरण से आगे…

Meerut News : जबरन धर्म परिवर्तन का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, मेरठ एटीएस ने की कार्यवाई

Accused of forced conversion arrested

मेरठ : पुलिस ने बुधवार को जबरन धर्म परिवर्तन के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपी रवि कुमार आजाद उर्फ ​​रवि पास्टर को गिरफ्तार कर लिया। वह अगस्त 2024 से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इससे पहले इस मामले में पांच आरोपी जेल जा चुके हैं। मेरठ पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सहारनपुर के जाटव नगर निवासी रवि पास्टर को एटीएस मेरठ की मदद से एक विशेष टीम ने पकड़ा। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह सहारनपुर के पैठ बाजार इलाके में छिपा हुआ है। इसके…

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई टली, अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई

Loksabha Chunav

सुल्तानपुर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में गुरुवार को होने वाली मानहानि मामले की सुनवाई टल गई है। अगली तारीख 3 अप्रैल दी गई है। कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपीएमएलए स्पेशल कोर्ट में वादचल रहा है। दीवानी न्यायालय में होली मिलन कार्यक्रम के आयोजन के कारण अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे, जिसके कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने इस मामले में अगली तारीख 3 अप्रैल 2025 तय की है। इस दिन राहुल गांधी के अधिवक्ता…