चंबा : हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में शुक्रवार को प्रकृति ने ऐसा कहर बरपाया कि कई परिवारों की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। चंबा और लाहौल-स्पीति जिले की सीमा पर पांगी-उदयपुर मार्ग पर कड़ू नाला के पास एक टाटा सूमो पर अचानक पहाड़ से भारी-भरकम पत्थर आ गिरे। देखते ही देखते वाहन मलबे के नीचे दब गया और उसमें सवार 13 लोगों की जिंदगी हमेशा के लिए खत्म हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि टाटा सूमो में सवार…
Day: July 24, 2026
पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी
नई दिल्ली : देश में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत दिए जाने के कुछ ही घंटों बाद केंद्रीय कैबिनेट ने परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक करने वालों के लिए कड़े दंड का प्रावधान करने वाले ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दे दी। अब इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने की संभावना जताई जा रही…
NEET-UG पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- परीक्षा व्यवस्था की करेंगे कड़ी निगरानी
नई दिल्ली : NEET-UG परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से ठोस कदमों की जानकारी मांगी। अदालत ने स्पष्ट किया कि वह NEET प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की कड़ी निगरानी करेगी। कोर्ट ने केंद्र से परीक्षा व्यवस्था को स्थायी और संस्थागत बनाने की योजना पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक आराधे की पीठ ने फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन…
जंतर-मंतर पर मोबाइल इंटरनेट बंद करने के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची याचिका, आज होगी सुनवाई
नई दिल्ली : जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने के केंद्र सरकार के आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ही सुनवाई करने पर सहमति जताई है। अदालत इस मामले की सुनवाई आज दोपहर बाद करेगी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय की अध्यक्षता वाली पीठ के सामने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए मेंशन किया। वकील ने अदालत से जल्द सुनवाई की मांग करते हुए…
अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक का नया वीडियो, 3 मांगों पर लिखित आश्वासन का दावा; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नहीं मिला भरोसा
नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर करीब 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया। वांगचुक ने कहा कि केंद्र सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से मिले लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। अनशन खत्म करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर आंदोलन से जुड़े घटनाक्रम और सरकार की ओर से मिले…
सहारनपुर में स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट, एजुकेशन मिनिस्टर के बाद PM मोदी के इस्तीफे की मांग
सहारनपुर : दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट का असर अब दूसरे राज्यों और जिलों में भी देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सहारनपुर में सैकड़ों स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट करने के लिए डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर पहुंचे। प्रोटेस्ट के दौरान उन्होंने सेंटर गवर्नमेंट के खिलाफ नारे लगाए और NEET पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की। पेरेंट्स का कहना है कि LKG और UKG में पढ़ने वाले उनके बच्चे भी पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यूनियन…
