मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों के बैठने के लिए होगा विशेष बंदोबस्त

चंडीगढ़, 29 अगस्त। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केंद्रों पर दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था तथा व्हील चेयर उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग व 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने का भी विकल्प दिया हुआ है। यदि ऐसा कोई मतदाता घर से ही मतदान करना चाहता है तो उसके लिए उनको फार्म 12-डी भरकर विभाग…

हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार व हवाला राशि बरामद

तरनतारन, 29 अगस्त। तरनतारन पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल के दो सदस्यों को तरनतारन के शेरों क्षेत्र से गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने चार आधुनिक ग्लॉक-19 पिस्टल, जिनमें से एक पर ‘मेड फॉर नाटो आर्मी’ लिखा हुआ था, के साथ चार मैगज़ीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किए…

सहायक प्रोफेसर यूनियन को मिला सरकार से बड़ा भरोसा

चंडीगढ़, 29 अगस्त। पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज यहां 1158 सहायक प्रोफेसर यूनियन के नेताओं सहित पंजाब के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) के साथ मुलाकात की गई और मुलाकात के दौरान उन्होंने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि 1158 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती संबंधी हाई कोर्ट में विचाराधीन मामले की पैरवी जोरदार ढंग से की जाएगी।   यह बैठक उच्च शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा 1158 सहायक प्रोफेसर यूनियन की ओर से हाईकोर्ट में भर्ती संबंधी चल रहे केस के बारे में पंजाब सरकार…

10 C.D.P.O. को D.P.O. के रूप में मिली प्रमोशन

चंडीगढ़, 29 अगस्त। पंजाब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान कर दी है। सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सी.डी.पी.ओ की लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ) को जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डी.पी.ओ) के के तौर पर पदोन्नति दी गई है। इस…

अब पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ सकेंगे पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव

चंडीगढ़, 29 अगस्त। गांवों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने गुरुवार को पंजाब पंचायत चुनाव नियम, 1994 के नियम 12 में संशोधन को मंजूरी दे दी। इससे अब उम्मीदवार पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव राजनीतिक दलों के चुनाव चिन्ह पर नहीं लड़ सकेंगे। इस संबंधी निर्णय पंजाब सिविल सचिवालय-1 में मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट का तर्क था कि पार्टियों के चुनाव चिन्ह पर…

सीएम धामी ने किया स्पोर्ट्स वेबसाइट का लोकार्पण

देहरादून, 29 अगस्त। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को खेल दिवस की शुभकामना दी तथा हॉकी के जादूगर  के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक 2024 में प्रतिभाग करने वाले उत्तराखंड के 4 खिलाड़ियों ( लक्ष्य सेन,  परमजीत सिंह, सूरज पंवार, अंकिता ध्यानी ) को 50 – 50 लाख की धनराशि के चेक प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल…

Haryana Chunav 2024 : बीजेपी के साथ गठबंधन में हरियाणा चुनाव लड़ेगी रालोद, जानिए किस दल के साथ होगा भाजपा का गठबंधन ?

UP Political News

हरियाणा चुनाव 2024 : राष्ट्रीय लोक दल (RLD) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के हरियाणा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। राष्ट्रीय लोक दल हरियाणा में बीजेपी के गठबंधन कर सकती है। क्योंकि कथित तौर पर बीजेपी इन चुनावों के लिए बड़ी पार्टियों के बजाय छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने की संभावना है। इसमें हरियाणा लोकहित पार्टी और हरियाणा जन चेतना पार्टी जैसी पार्टियां शामिल…

Lucknow : यूपी सरकार ने सोशल मीडिया नीति में बड़े बदलाव की घोषणा की, 4 से 8 लाख तक महीना कमा सकेंगे यूट्यूबर्स 

Lucknow

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई उत्तर प्रदेश डिजिटल मीडिया नीति 2024 को यूपी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लिए सोशल मीडिया नीति में बड़े बदलाव की घोषणा की है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर लागू, यह नीति परिवर्तन जहां प्रभावशाली लोगों के लिए ‘बड़े प्रस्तावों’ पारित होंगे वहीं ‘आपत्तिजनक’ सामग्री पोस्ट करने वालों के लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान रखा गया है। इस निति के लागू होने के बाद सोशल…