मुख्यमंत्री मान ने बगलामुखी धाम लुधियाना में माथा टेका

लुधियाना, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आर्शीवाद माँगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामर्थ्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर…

जैव विविधता पर उठाए जा रहे कदमों से उत्तराखंड को मिलेगी नई पहचान – धामी

देहरादून, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्लोवेनिया की राजधानी लुबलियाना में उत्तराखंड एवं स्लोवेनिया के मध्य संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन एवं पर्यावरण शिक्षा के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एवं स्लोवेनिया के त्रिग्लाव राष्ट्रीय उद्यान के मध्य सहमति पत्र पर हस्ताक्षर होना राज्य की जैव विविधता को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाला प्रयास बताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्कों को यूनेस्को द्वारा विश्व प्राकृतिक धरोहर घोषित किया गया है। इससे निश्चित रूप…

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जेजेपी

चंडीगढ़, 17 फरवरी। जननायक जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव और संगठन मजबूती की दिशा में शनिवार को एक अहम बैठक की।डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में पार्टी पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो घंटे तक चली इस बैठक में लोकसभा चुनाव, संगठनात्मक नियुक्तियों समेत कई विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ केसी बांगड़, राजेंद्र लितानी, राज्य मंत्री अनूप धानक सहित चेयरमैन, विधायक, पूर्व विधायक, सभी जिला अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी-प्रदेशाध्यक्ष आदि…

बिजली लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़ा

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि…

BKU Leader Rakesh Tikait : भाकियू की मासिक पंचायत में गरजे राकेश टिकैत, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

BKU Leader Rakesh Tikait

BKU Leader Rakesh Tikait : भाकियू की मासिक पंचायत में गरजे राकेश टिकैत, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा Published By Roshan Lal Saini BKU Leader Rakesh Tikait : उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन की राजधानी सिसौली में आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत में किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। जिसमें हरियाणा दिल्ली पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। जिसमें किसानों के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की गई। ये भी पढ़िए …. किसानों को मनाने…

मातृ वन्दना योजना में वितरित किए 25 करोड़ रुपए

चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए चालू वित्तीय साल के दौरान 25 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है।  इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के…

Dangal Girl Deat : “दंगल” फिल्म की बबीता फोगाट का अल्पायु में निधन, सुहानी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस 

Dangal Girl Deat

Dangal Girl Deat : “दंगल” फिल्म की बबीता फोगाट का अल्पायु में निधन, सुहानी ने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस Published By Anil Katariya  Dangal Girl Deat : “बापू सेहत के लिए, तू तो हानिकारक है…” “दंगल” फिल्म का यह गाना आप सभी ने खूब सुना है। जिसमें दो मासूम बच्चियां सुबह सवेरे कसरत करने से मना करती हैं। फिल्म “दंगल” में आमिर खान की छोटी बेटी यानी बबीता फोगाट की भूमिका निभाने वालीं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी भटनागर महज 19 साल…

हरियाणा में लिंगानुपात में हुआ बड़ा सुधार

चंडीगढ़, 17 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल 2015 में पानीपत से शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी अभियान को हरियाणा ने सरकारी प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों व खाप पंचायतों के सहयोग से सफल बनाया है, जिसके फलस्वरूप प्रदेश का लिंगानुपात सुधरकर 1000 लडक़ों के पीछे 916 लड़कियों का दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एसीएस डॉ. जी. अनुपमा ने चंडीगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बी3पी) पर राज्य स्तरीय हितधारकों की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा की आयुक्त एवं…

Farmers Protest : आंदोलन कर रहे किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों?

Farmers Protest

Farmers Protest : आंदोलन कर रहे किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव क्यों? Published By Roshan Lal Saini Farmers Protest : ख़ासतौर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और अन्य दूसरी मांगों को लेकर एक बार फिर किसान आंदोलन जोरों पर हैं। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसान दिल्ली का रुख कर रहे हैं। हालांकि किसानों को रोकने के लिए सरकार जिस तरह की कोशिशें कर रही है, उसे उचित नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि ये वायदा खिलाफी किसी और ने नहीं बल्कि सरकार ने ही की…

छात्रों ने किया कमाल, माउंट रेहनोक फतेह कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

चंडीगढ़, 17 फरवरी। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के छात्रों के एक पर्वतारोही दल ने सिक्कम की दुर्गम व विशाल माउंट रेहनोक पर ध्वज लहराकर विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर लिया है।पर्वतारोही दल ने इसके लिए बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स किया था और 16500 फीट ऊंचे रेहनोक शिखर को सबसे तेज गति से सफलतापूर्वक फतेह किया। दल में कुल 51 सदस्य शामिल थे जिनमें हरियाणा के सरकारी स्कूलों के ग्यारहवीं के 22 लड़के और 22 लड़कियां,  3 पुरुष एवं 3 महिला शिक्षक और 1 कॉन्टिनजेन्ट लीडर) शामिल रहे।इस कार्यक्रम का आयोजन…