प्रयागराज : 2024 का लोकसभा चुनाव चरम पर है। अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं। रविवार को प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में चुनावी रैली आयोजित गई। रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। जैसे ही अखिलेश यादव ने मंच से संबोधन शुरू किया तो कार्यकर्ताओं की भीड़ बेकाबू हो गई और बेरिकेटिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगी। जिसके चलते रैली में हंगामा हो गया और भगदड़ मच गई। जिसमे…