मेरठ : मेरठ में प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान रस्तोगी ने ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी के साथ एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर बनाया और अपलोड किया गया है। पुलिस वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में ब्रह्मपुरी थाने के एसएसआई कर्मवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि थाना प्रभारी की छवि खराब करने की नीयत से…
Category: Viral News
Saharanpur News : लापता प्रेमी युगल को कोर्ट मैरिज से पहले परिजनों ने पकड़ा, दोनों पक्षों में हुई हाथापाई
सहारनपुर : सहारनपुर कोर्ट में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कोर्ट में शादी करने पहुंचे लड़के-लड़की को उनके परिजनों ने पकड़ लिया। इस बीच दोनों पक्षों में न सिर्फ कहासुनी हो गई बल्कि हाथापाई भी हो गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया जबकि युवती को थाना सरसावा को सौंप दिया। युवक-युवती दोनों बालिग़ बताये जा रहे हैं। आपको बता दें किथाना सरसावा क्षेत्र की रहने वाली लड़की का अपनी जाति के…
Fake Currency : अलीगढ़ में पकड़ी गई नकली नोटों की बड़ी खेप, 2.5 करोड़ के नकली नोट और गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
अलीगढ़ : थाना गंगीरी क्षेत्र में बिलौना रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने करीब 2.5 करोड़ रुपये के नकली नोटों के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही अवैध हथियार के साथ 6 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। आरोपी 20 लाख रुपये के बदले 1 करोड़ रुपये के नकली नोट देते थे। पकडे गए तस्कर नकली नोटों को दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी क्षेत्र में बिलौना रोड पर चेकिंग के दौरान आज दोपहर 2 बजे एक…
High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, कहा- महिला के कपड़े फाड़ना, उसके गुप्तांगों को छूना बलात्कार या बलात्कार का प्रयास नहीं
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश में कहा कि महिला के गुप्तांगों को छूना, उसके कपड़े फाड़ना और उसे पुलिया के नीचे खींचने का प्रयास करना बलात्कार या बलात्कार के प्रयास के अपराध के अंतर्गत नहीं आएगा। हाईकोर्ट कोर्ट ने कहा कि आरोपी पवन और आकाश के खिलाफ लगाए गए आरोप और मामले के तथ्य इस मामले में बलात्कार के प्रयास का अपराध नहीं बनाते हैं। बलात्कार के प्रयास का आरोप लगाने के लिए अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होगा कि वह तैयारी के चरण से आगे…
Killer Wife : इश्क, शादी और फिर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी खौफनाक मौत, शव के 15 टुकड़े कर सीमेंट में चिनवा दिया
मेरठ : पश्चमी यूपी के मेरठ में एक पत्नी ने नेवी ऑफिसर को ऐसी खौफनाक मौत दी कि हर कोई हैरान है। पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर लंदन से लौटे पति सौरभ कुमार की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में डालकर कंक्रीट और सीमेंट के घोल से भर दिया। दिल दहला देने वाली इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। हद तो उस वक्त हो गई जब हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बेवफा पत्नी आशिक…
Dihuli Case Verdict : सामूहिक हत्याकांड में 3 दोषियों को सजा ए मौत, कोर्ट ने 44 साल बाद सुनाया फैसला, 24 दलितों की की थी हत्या
मैनपुरी : फिरोजाबाद के दिहुली गांव में 44 साल पहले हुए सामूहिक हत्याकांड मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने हाल ही में दोषी करार दिए गए कप्तान सिंह, रामसेवक और रामपाल को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष और दोषियों के अधिवक्ताओं ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखा। कोर्ट जाते समय तीनों दोषी खुद को निर्दोष बता रहे थे।…
UP Police Bharti : यूपी पुलिस में भर्ती हुई सोनभद्र के किसान की तीन बेटियां, सेल्फ स्टडी से किया मुकाम हासिल
सोनभद्र : जनपद सोनभद्र की तीन सगी बहनों ने उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित होकर न सिर्फ जिले का नाम रोशन किया है बल्कि माता-पिता का सिर भी गर्व से ऊंचा कर दिया है। ख़ास बात ये है तीनों बहनें साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता किसान हैं। इनके दादा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। ग्रामीण परिवेश और पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद इन्होंने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर ली है। इनके चयन से गांव ही नहीं बल्कि जिले…
UP ATS Arrest SPY Ravindra : जासूसी के आरोप में पकड़े गए रविंद्र की पत्नी बोली, पति को हनी ट्रेप में फंसाने के लगाए आरोप
आगरा : यूपी एटीएस की हिरासत में आए पाकिस्तानी जासूस रविंद्र कुमार उर्फ रविंद्र कुमार सूरी की करतूतों के बारे में सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग हैरान हैं। आखिर वह कॉलोनी का सबसे शांत व्यक्ति हुआ करता था। सुबह ड्यूटी पर जाता और देर रात लौटता था। पिता देवी दयाल की एक साल पहले मौत हो गई थी। जासूसी के आरोप में रविंद्र कुमार की गिरफ्तारी से मां सदमे में है। पत्नी और दोनों बेटे भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं। पत्नी और बच्चे होली पर रविंद्र कुमार के…
Mmuder BJP Leader : सोनीपत में जमीनी रंजिश में खेली खुनी होली, पडोसी ने गोली मारकर भाजपा नेता की कर दी हत्या
हरियाणा : हरियाणा के सोनीपत में शुक्रवार को होली के दिन भाजपा नेता मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें गांव में ही देर रात पड़ोसी ने गोली मारी है। जमीन विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने पड़ोसी मोनू द्वारा जमीन खरीदने की रंजिश के चलते भाजपा नेता की हत्या की है। पड़ोसी ने बीती रात तीन राउंड फायरिंग कर सुरेंद्र जवाहर की हत्या कर दी। सदर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें…
Dehli News : विश्वसनीय चैनलों को बढ़ावा एवं फर्जी यूट्यूब चैनलों पर हो कार्रवाई
फर्जी यूट्यूब : आज आम लोगों को चाहिए कि वें सिर्फ प्रमाणिक और विश्वसनीय समाचार स्रोतों पर ही भरोसा करे। पत्रकारिता की साख को बचाने के लिए सरकार और समाज को एकजुट होकर सामाजिक हितों और तमाम घोटाले कपड़ों का उजागर करने वाले यूट्यूब चैनलों को बढ़ावा और फर्जी यूट्यूब चैनलों और पत्रकारों के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। ताकि पत्रकारिता के मूल उद्देश्य, अर्थात सत्य को उजागर करने और समाज को जागरूक करने के पथ पर अग्रसर रहा जा सके। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस विषय पर…
