सहारनपुर : आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) ने सहारनपुर में बड़ी सफलता हाथ भले लगी हो लेकिन सहारनपुर में आतंकी कनेक्शन एक बार फिर सामने आया है। ATS की टीम ने थाना गंगोह इलाके से पाकिस्तानी व्हाट्सअप ग्रुप में चेटिंग करने वाले मस्जिद के एक इमाम को गिरफ्तार किया है। जिससे गोपनीय स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। एटीएस को इनपुट मिले थे कि इमाम एक पाकिस्तानी व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा हुआ है, जो उस पर चैटिंग करता था। हालांकि कुछ दिन पहले उसने पाकिस्तानी ग्रुप छोड़ दिया…
Category: Viral News
सीजफायर पर बोले उलेमा, कहा – हिंदुस्तान अमन का हामी, दुनिया समझे हमारा उसूल – Bharat-Pak War
सहारनपुर : भारत और पाकिस्तान के बीच सीज़फ़ायर पर प्रतिक्रिया देते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक व मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने कहा कि “अलहमदुलिल्लाह! इंसानियत पसंद लोगों की दुआओं को खुदा ने क़ुबूल की और दोनों मुल्कों के दरमियान सीज़फ़ायर का एलान हुआ। यह अमन और चैन की तरफ़ एक उम्मीद भरी पहल है, जिसका हम दिल से इस्तेक़बाल करते हैं।” मौलाना गोरा ने आगे कहा कि “हमें तवक़्क़ो है कि पड़ोसी मुल्क अब किसी भी किस्म की नाज़ेबा या उकसावे वाली हरकत से परहेज़…
भारत-पाक युद्द पर लगा विराम, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ड्रंप की मध्यस्था ने बचा लिया पकिस्तान – Bharat-Pak War
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्यस्था के बाद भारत-पाक युद्द पर विराम लग गया है। राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। डोनॉल्ड ड्रंप ने कहा है कि “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्ध विराम पर सहमत हो गए हैं। भारत और पाकिस्तान ने इस समझौते की पुष्टि भी कर दी है। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि युद्ध विराम समझौता आज शाम 5 बजे से लागू हो गया है।” पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री…
भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया, कांग्रेस नेता कमल नाथ ने क्या कहा? – Operation Sindoor
ऑपरेशन सिंदूर : भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया है, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस सैन्य कार्रवाई के बाद मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा कि ‘भारत माता की जय।’ रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जहां से भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची जाती थी…
7 महीने पहले हुई शादी, पति की दाढ़ी से नाखुश पत्नी क्लीन शेव देवर के साथ फरार, पढ़िए पूरी कहानी…… – Meerut News
मेरठ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों अजीबोगरीब प्रेम कहानियां सामने आ रही हैं। सास-दामाद, ससुर और दादी-पोते की प्रेम कहानियों के बीच मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पत्नी को अपने मौलाना पति की दाढ़ी पसंद नहीं थी, इसलिए वह अपने क्लीन शेव देवर के साथ भाग गई। मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। पत्नी की करतूत से परेशान मौलाना पति ने पुलिस से मदद मांगी है। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के उज्ज्वल गार्डन निवासी शाकिर अपनी मां और भाई के साथ…
पति ने नई नवेली दुल्हन को छोड़ 3 बच्चों की मां सिपाही से रचाई शादी, 15 दिन में दूसरी बार बना दूल्हा – Hapur News
हापुड़ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों विवाहेतर संबंधों के कई अनोखे किस्से सामने आ रहे हैं। जहां कई मामलों में पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर पतियों की हत्या कर रहीं हैं तो कहीं पर पति पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा रहे हैं। तो कहीं सास होने वाले दामाद के साथ भाग गई है। तीन बच्चों की माँ जवान लड़के से शादी कर अपना घर बसा रही हैं। लेकिन हापुड़ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने शादी के…
खड़ी कार में हो रही मौत, खड़ी कार में AC चला कर सोना कितना खतरनाक, जानिये क्या कहते हैं डॉक्टर और एक्सपर्ट ? – Saharanpur News
सहारनपुर : ये खबर उन लोगों के लिए पढ़ना जरुरी है जो कार स्वामी होने के साथ साथ बच्चों के पिता भी है। जी हां कार स्वामियों जितनी जरुरी कार चलाने के नियम हैं उतना ही जरुरी कार पार्किंग सेफ्टी भी है। क्योंकि घर में खड़ी कार आपके बच्चों के लिए जानलेवा हो सकती है। ठीक ऐसे ही कार चालकों के लिए खड़ी कार में एसी यानी एयर कंडीशनर चला कर सोना अपनी जान जोखिम में डाल सकता है। ऑटो मैटिक सेंटर लॉक गाड़ियों में जहां मासूम बच्चे की जान…
‘महज 50 लाख में 2 हजार करोड़ की संपत्ति’, नेशनल हेराल्ड मामले में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस को घेरा – National Herald Corruption
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेशनल हेराल्ड अखबार मामले में कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। ठाकुर ने इसे कांग्रेस का ‘भ्रष्टाचार मॉडल’ करार दिया। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने 90 करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया और 2000 करोड़ रुपये की संपत्ति महज 50 लाख रुपये में यंग इंडियन कंपनी को ट्रांसफर कर दी। उन्होंने कहा कि यह कर्ज एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड को खरीदने के लिए दिया गया था।…
खेलते समय लॉक हो गई कार, अंदर बैठे बच्चे की दम घुटने से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Saharanpur News
सहारनपुर : अगर आपके पास कार है और आपके घर में छोटे बच्चे तो यह खबर आपके लिए अहम् है। गर्मी के मौसम में आपके बच्चे घर में खड़ी कार में खेल रहे हैं तो आपको सावधान रहना होगा। क्योंकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कार में खेलते-खेलते लॉक हो जाने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। 11 वर्षीय बच्चा खेलते समय कार के अंदर बैठ गया था। और कार अचानक लॉक होने से बच्चे का दम घुट गया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।…
प्रेमी दामाद को लेकर थाने पहुंची घर से भागी सास, पूछताछ में किए कई चौंकाने वाले खुलासे, बोले- नेपाल में रहे इतने दिन – Aligarh Love story
सास दामाद की प्रेम कहानी : अलीगढ़ से दामाद के साथ भागी महिला प्रेमी दामाद के साथ अलीगढ़ लौट आई है। महिला प्रेमी दामद के साथ सीधे पुलिस थाने पहुंची। जहां दोनों ने चौकाने वाले खुलासे किये हैं। उन्होंने बताया कि सास और दामाद बिहार के रास्ते नेपाल पहुंच गए थे। 6 अप्रैल से फरार चल रहे दामाद और सास दोपहर करीब 2:00 बजे दादों थाने पहुंचे, अब दादों पुलिस मडराक थाने से संपर्क कर दोनों को उनके हवाले करेगी। हालाँकि अलीगढ पुलिस दोनों को उत्तराखंड में तलाशती रही, लेकिन वे…
