सहारनपुर : सहारनपुर के खनन कारोबारी ने कुछ लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित कारोबारी ने एसएसपी सहारनपुर और एसएसपी हरिद्वार को शिकायती पत्र भेज इन्साफ की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप ही कि 17 जनवरी की देर शाम कुछ लोगों ने पेट्रोल पम्प से उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता पीड़ित को ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो में डाल कर अज्ञात जगह ले गए। पीड़ित के मुताबिक़ आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्द भी कहे। अपहरण कर्ताओं ने पीड़ित से 10 लाख…
Category: उत्तर प्रदेश
Shamli Encounter : कग्गा गैंग के नाम से कांपते थे राजनेता, व्यापारी और उधमी, जानिए इनामी अरशद कैसे बना अपराध की दुनिया का बेताब बादशाह ?
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के शामली में एसटीएफ ने मुठभेड़ में 4 अपराधियों को मार गिराया। इस मुठभेड़ में मारे गए 4 अपराधियों में सबसे चर्चित नाम अरशद का है। अरशद इस समय वेस्ट यूपी के कुख्यात कग्गा गैंग को संचालित कर रहा था। कग्गा गैंग ने यूपी, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड समेत 4 राज्यों में आतंक फैला रखा है। पुलिसकर्मियों की हत्या और थानों से हथियार लूटना, खुलेआम वाहनों को हाईजैक कर लूटपाट करना। कग्गा गैंग का आतंक फैलाने का यही पैटर्न था। पश्चमी युपी में इस गैंग ने…
Kasganj Murder : कासगंज में रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या, गेस्ट हाउस में खून से लथपथ शव मिला
कासगंज : उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज की कोतवाली सदर क्षेत्र के सोरों रोड स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जाँच में जुट गए हैं। कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर आई है। यहां रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके…
Shamli Encounter : एसटीएफ और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक लाख के इनामी अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर को भी लगी गोली
शामली : सोमवार देर रात झिंझाना के गांव उदपुर के जंगल में उस वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई एसटीएफ और बदमाशों के बीच गोलियां चल गई। मुठभेड़ में मुस्तफा गैंग के एक लाख के इनामी बदमाश अरशद और उसके तीन साथी गोली लगने से ढेर हो गए। मुठभेड़ में चारों बदमाशों की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाशों की गोली लगने से इंस्पेक्टर सुनील कुमार घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। आपको बता दें कि सोमवार देर रात एसटीएफ मेरठ…
Farmer & Government : सत्ता में कुंद होती किसान की आवाज़ और आत्ममुग्ध जाट नेता
सत्ता और किसान : चौधरी चरण सिंह की इस गहरी बात के तब से लेकर आज तक अनेकों उदाहरण हैं जिसमें सत्ताधारी दलों में कई जाट नेताओं को समाप्त करने के षडयंत्र हमारे सामने हैं। 70 के दशक में कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बन चुके चौधरी चरण सिंह की सियासत को समाप्त करने के लिए तत्कालीन सत्ताधारी कांग्रेस ने श्रम शक्ति और जाटों की आवाज को दबाने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए, लेकिन कांग्रेस अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो पाई। उसके बाद चौधरी अजित सिंह को कमजोर करने के…
Saharanpur News : फिल्मी स्टाइल में टावर पर चढ़ा युवक, रील बनाते समय युवक ने कहा “पुष्पा झुकेगा नहीं साला”
सहारनपुर : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर शोहरत पाने का जुनून युवाओं में इस कदर हावी हो गया है। वे अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते। मन्नान का यह कदम न सिर्फ उसके लिए खतरनाक हो सकता है। बल्कि उसके आसपास के लोगों को भी मुसीबत में डाल सकता है। ऐसा ही एक मामला थाना नागल इलाके में देखने को मिला है जहां एक सनकी युवक रील बनाने के लिए टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर रील बनाते हुए जोर से चिल्लाया कि “पुष्पा झुकेगा नहीं साला”…
Mirzapur News : मंदिर से 30 करोड़ की मूर्ति चोरी, पुलिस को सूचना देने वाला बाबा ही निकला चोर
मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में पुलिस ने मूर्ति चोरी का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मंदिर से चोरी हुई करोड़ों की मूर्ति को बरामद कर मूर्ति चोर बाबा समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और एसओजी टीम ने 175 साल पुरानी 30 करोड़ की अष्टधातु की मूर्तियां शकुशल बरामद किया है। सभी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि 14 जनवरी को श्री राम जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थीं।…
Amroha News : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने रची साजिश, हादसा दिखाने के लिए छत से फेंका
अमरोहा : जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम खुशबू की गला घोंटकर हत्या कर दी और हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जमीन के लालच में चाचा-चाची ने पांच वर्षीय मासूम (खुशबू) की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उसे छत से फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।…
Saharanpur News : हिंडन नदी में उतराते मिले गौवंशो के सिर, गुस्साए गौरक्षकों ने जाम लगाकर किया हंगामा, पुलिस से हुई नौंक-झोंक
सहारनपुर : सहारनपुर जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा खुर्द के निकट हिंडन नदी में तीन गायों के सिर तैरते मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गुस्साए गौरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ कस्बे के महाराणा प्रताप चौक पर जाम लगा दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाम की सूछ्ना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी उच्च अधिकारीयों को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। इस दौरान गौ रक्षकों और पुलिस के बीच…
Saharanpur News : ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आमजन से ऑनलाइन ठगी कर अन्य के खातों में मंगवाते थे पैसा, 7 गिरफ्तार
सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लोगों के साथ जालसाजी कर ऑनलाइन ठगी करने वाले 7 साइबरों ठगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए ठगों के पास से ऑनलाइन ठगी करने के उपकरण और नगदी बरामद की है। पुलिस ने ठगों के बैंक खाते सीज करा दिए हैं। पुलिस के मुताबिक़ यह गिरोह न सिर्फ स्थानीय लोगों को लालच देकर उनके खाते खुलवाता है बल्कि ऑनलाइन ठगी कर उनके खातों में पैसे मंगवाते थे और बाद में उनके खाते से…
