UCC : उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद द्वारा दायर की गई थी। याचिका में अधिवक्ता कपिल सिब्बल और एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड फुजैल अहमद अयूबी आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय की विशेष पीठ के समक्ष पेश हुए। जिसमें मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा शामिल हैं। अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पीठ के समक्ष दो बिंदु रखे पहला, सूची तीसरी प्रविष्टि 5 के तहत किसी भी प्रांतीय सरकार को समान नागरिक संहिता बनाने और लागू करने का कोई अधिकार नहीं है। यहां तक कि अनुच्छेद…
Category: उत्तर प्रदेश
Waqf Property Act : वक्फ संशोधन अधिनियम पर बोले उलेमा, वक़्फ़ की संपत्ति अल्लाह की संपत्ति है वक़्फ़ की संपत्ति हड़पना सीधा अल्लाह से जंग का ऐलान
सहारनपुर : वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट गुरुवार को राज्यसभा में पेश की गई। रिपोर्ट पेश होने के बाद जहां विपक्ष ने सरकार पर रिपोर्ट से असहमति वाली टिप्पणियां हटाने का आरोप लगाया वहीं इस्लामिक धर्म गुरुओं ने भी मुखालफत शुरू कर दी है। देवबंदी उलेमाओं ने एक तरफ वक्फ संपत्ति को अल्लाह की संपत्ति करार दिया है वहीं दूसरी तरफ वक्फ संपत्ति के साथ छेड़छाड़ करना सीधा अल्लाह से जंग का एलान करना बताया है। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने…
Saharanpur News : बच्चों के लिए लैब विकसित करेगा नगर निगम, गौशाला को आत्म निर्भर बनाने के लिए अधिकारियों ने किया मंथन
सहारनपुर : नगरायुक्त संजय चौहान ने नंदीशाला व गौशाला को मिलाकर एक गौ-परिसर विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज गौशाला को लेकर निगम अधिकारियों के साथ अनेक कार्ययोजनाओं पर विचार किया। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान की मदद से गौवंश में नस्ल सुधार कराते हुए उन्नत किस्म की गाय प्राप्त करने पर जोर दिया ताकि दुग्ध उत्पादन बढ़ाया जा सके। उन्होंने किसी जोनल ऑफिस के एक फ्लोर पर लैब विकसित कर स्कूली बच्चों को गौवंश का महत्व, वर्टिकल गॉर्डन, सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा गोबर निर्मित उत्पादों आदि के सम्बंध में…
Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी बनीं रहेंगी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, बोली- मैंने भावनाओं से आहत होकर इस्तीफा दे दिया था
प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक वीडियो जारी कर किन्नर अखाड़े से जुड़ने की पुष्टि की है। जबकि इससे पहले उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर कहा था कि वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के पद से इस्तीफा देंगी और किन्नर अखाड़े से अलग हो जाएंगी। लेकिन, अब अपनी बातों से पलटते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने एक बार फिर वीडियो जारी कर बताया है कि उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया गया है। अब वह…
CM Yogi On Mahakumbh : महाकुंभ मेले से यूपी अर्थव्यवस्था को होगा तीन लाख करोड़ का फायदा, सीएम योगी बोले- 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के ऐतिहासिक आयोजन को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक और आर्थिक समृद्धि का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ 2025 में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है, जो उत्तर प्रदेश की शक्ति और व्यवस्थागत कुशलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज महाकुंभ में सैकड़ों वर्षों से दबी हुई जनता की भावनाओं का सम्मान हो रहा है। इस आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन लाख करोड़ का फायदा होगा। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का…
Saharanpur News : दहेज़ में नहीं मिली स्कार्पियो और 25 लाख की नगदी, ससुरालियों ने विवाहिता को लगाया एचआईवी संक्रमित इंजेक्शन, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में दहेज़ उत्पीड़न का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दहेज़ में स्कॉर्पियो कार और 25 लाख की नगदी नहीं मिलने से नाराज चल रहे ससुरालियों ने न सिर्फ विवाहिता के साथ मारपीट कर दी बल्कि उसे HIV संक्रमित इंजेक्शन लगा दिया। जिससे विवाहिता HIV संक्रमित हो गई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोर्ट के आदेश पर थाना गंगोह में आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी फरवरी 2023…
ED Raid In Shamli : मुजफ्फरनगर के NRI लविश चौधरी के शामली आवास पर ईडी की छापेमारी, RBI ने कंपनी को कर दिया है ब्लैक लिस्टेड!
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली जिले में क्रिप्टो करेंसी में भोले-भाले लोगों का पैसा निवेश कराकर करोड़ों रुपये ठगने वाले व्यक्ति के घर पर चंडीगढ़ से आई ईडी की टीम ने छापा मारा। जहां बंद कमरे में ईडी के अधिकारियों ने मामले की जांच की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए घर के गेट पर सीआरपी के जवान भी तैनात रहे। ईडी की इस छापेमारी से उक्त एजेंसी में पैसा लगाने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है। जिस व्यक्ति के आवास पर छापा मारा गया वह मुजफ्फरनगर निवासी एक एनआरआई…
Meerut News : शादी के बाद पत्नी के HIV पॉजिटिव होने का चला पता, डर के मारे पति ने पुलिस से लगाई गुहार, पढ़िए पूरा मामला
मेरठ : शादी को अभी दो महीने ही बीते थे कि कुछ ऐसा हुआ कि पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। नई जिंदगी की शुरुआत पर ग्रहण लग गया। पति बीमार हुआ तो पत्नी को लेकर एक डॉक्टर से दूसरे डॉक्टर के पास दौड़ता रहा। टेस्ट पर टेस्ट, आखिर में जब बीमारी का पता चला तो पति के होश उड़ गए। पत्नी एचआईवी पॉजिटिव निकली। इसके बाद पति ने पत्नी के साथ रहने से इनकार कर दिया। जिसके बाद आरोप है कि पति को जान से मारने की धमकी…
Vigilance Raid : रिटायर्ड दरोगा के यहां विजिलेंस का छापा, 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान, 10 बैंक खाते सीज
मेरठ : आय से अधिक संपत्ति मामले में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की तीन टीमों ने बुधवार को रिटायर्ड दरोगा महेंद्र सिंह सैनी के आवास और स्कूल समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। विजिलेंस टीम ने रिटायर्ड दरोगा के जागृति विहार स्थित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल, कीर्ति पैलेस स्थित ए-63, ए-03 आवासों की जांच की है। टीम ने दरोगा से पूछताछ भी की है। विजिलेंस की जांच में दरोगा के पास 11.5 करोड़ का स्कूल, 3 करोड़ के दो मकान और 10 बैंक खाते मिले हैं। विजिलेंस एसपी इंदु सिद्धार्थ…
MLA Nahid Hasan : 11 साल पुराने मामले में सपा विधायक नाहिद हसन को 100 रुपये का अर्थदंड, 100 आ अर्थदंड सुन हर कोई हैरान
शामली : कैराना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन को 11 साल पुराने मामले में अदालत ने 100 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला आईपीसी की धारा 171(6) के तहत दर्ज किया गया था, जिसमें चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप था। 100 रूपये आर्थिक दंड के फैसले को सुनकर हर कोई हैरान है हालाँकि कोर्ट के इस फैसले से नाहिद हैं ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान कैराना लोकसभा सीट पर सपा विधायक…
