भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब, सिंधु संधि के निलंबन, अटारी बॉर्डर बंद, वापस जाएंगे पाक दूत, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द – Modi Government In Action

Indias strong reply to Pakistan suspension of Indus Treaty

नई दिल्ली : भारत ने 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए घातक आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की है। जिसमें कम से कम 26 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इनमें सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को निलंबित करना, वाघा-अटारी सीमा को सभी यातायात के लिए बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा रद्द करना और इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में राजनयिक कर्मचारियों की संख्या में उल्लेखनीय कमी करना शामिल है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र…

आतंकी हमले पर बोले अरशद मदनी, अमानवीय कृत्य को इस्लाम से जोड़ने की की जा रही कोशिश, पीड़ितों के साथ है जमीयत – Jamiyat President

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की न सिर्फ निंदा की है बल्कि मृतकों के परिवारों के दुख भी व्यक्त किया है। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कश्मीर में कड़ी निगरानी के बावजूद आतंकवादी हत्या और लूटपाट करके भाग निकले। प्रशासन की विफलता के कारण शांति व्यवस्था को आग लगाने की कोशिश करने वाली ताकतें अपने नापाक इरादों में सफल हो गई हैं। उन्होंने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आतंकियों को खुली चेतवानी, जल्द ही जोरदार और स्पष्ट दिया जाएगा जवाब, आतंकियों और साजिशकर्ताओं दोनों तक पहुंचेगा भारत – Rajnath Singh

India will reach both terrorists and conspirators

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि भारत पहलगाम आतंकी हमले के साजिशकर्ताओं और साजिशकर्ताओं को ‘कड़ा और स्पष्ट’ जवाब देगा। मंगलवार को पहलगाम के बैसरन मैदान में संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जिनमें 25 पर्यटक थे। आपको बता दें कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अर्जन सिंह मेमोरियल लेक्चर में कार्यक्रम को संबोधित कर थे। जहां उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की और मारे गए पर्यटकों के लिए शोक व्यक्त किया। इस…

कार में चल रही थी ओक्सीटोक्सिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री, यूट्यूब पर देख तैयार कर रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन, तीन गिरफ्तार – Saharanpur News

कार में चल रही थी ओक्सीटोक्सिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री, यूट्यूब पर देख तैयार कर रहे थे प्रतिबंधित इंजेक्शन, तीन गिरफ्तार 

सहारनपुर : सहारनपुर पुलिस ने प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। थाना गंगोह पुलिस ने प्रतिबंधित इंजेक्शन बनाने  और तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोहको गिरफ्तार किया है। हैरत की बात ये है कि यह गिरोह किसी मकान में नहीं बल्कि कार में इंजेक्शन बनाने की फैक्ट्री चला रहा था। पुलिस ने कार में चल रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोग फरार हो गए। पकडे गए अभियुक्तों के पास से दो कारें, भारी मात्रा में इंजेक्शन, ऑक्सीटोसिन, नकदी, केमिकल…

सहारनपुर की कोमल ने आईएएस में UPSC में हासिल की छठी रैंक, IPS के बाद बनी आईएएस, परिवार के साथ प्रदेश का बढ़ाया गौरव – UPSC Result 2025

Komal of Saharanpur secured sixth rank in UPSC in IAS became IAS after IPS

सहारनपुर : मंगलवार को लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा परिणाम घोषित किया है। थाना नकुड़ इलाके के गांव नथोड़ी की बेटी कोमल पुनिया ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर छठी रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। कोमल पुनिया के चयन से पूरे इलाके में खुशी और जश्न का माहौल बना है। यूपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही गांव नथोड़ी निवासी रणवीर पुनिया की बेटी कोमल पुनिया की छठी रैंक देखकर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।   पूरा…

डिप्टी सीएम ने सपा प्रमुख अखिलेश पर साधा निशाना, बोले – सपा सरकार में जाति देख और पैसे लेकर होती थी पुलिस भर्ती – Ayodhya News

BJP Troubles

अयोध्या : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में पैसे लेकर पुलिस भर्ती होती थी। अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुलिस भर्ती पर उठाए गए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव 2027 में शासक बनने का सपना देख रहे हैं। उनका सपना टूट गया है। वह परेशान हैं। ऐसे में वह बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि…

पति ने नई नवेली दुल्हन को छोड़ 3 बच्चों की मां सिपाही से रचाई शादी, 15 दिन में दूसरी बार बना दूल्हा – Hapur News

Husband leaves his new bride and marries a constable mother of 3 children

हापुड़ : उत्तर प्रदेश में इन दिनों विवाहेतर संबंधों के कई अनोखे किस्से सामने आ रहे हैं। जहां कई मामलों में पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर पतियों की हत्या कर रहीं हैं तो कहीं पर पति पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा रहे हैं। तो कहीं सास होने वाले दामाद के साथ भाग गई है। तीन बच्चों की माँ जवान लड़के से शादी कर अपना घर बसा रही हैं। लेकिन हापुड़ जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां बिजली विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी ने शादी के…

यमुना नदी पार करते वक्त डूबे पांच भाई-बहन, ग्रामीणों ने चार की बचाई जान, एक लापता – Shamli News

Five siblings drowned while crossing Yamuna river

शामली : जनपद शामली के थाना कैराना इलाके के गांव नंगलाराई में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब पांच भाई-बहन पैदल यमुना नदी पार करते समय डूब गए। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजनो और ग्रामीणों न यमुना में तलाश शुरू कर दी। जैसे तैसे गोताखोरों की मदद से ग्रामीणों ने चार भाई-बहनों को यमुना से सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन 14 वर्षीय सादमा का देर रात तक भी पता नहीं चल सका था। ग्रामीण और गोताखोर तलाश में जुटे हुए थे। आपको बता दें कि गांव नंगलाराई निवासी हाशिम ने यमुना…

राणा सांगा पर जंग जारी, अखिलेश यादव ने आगरा में खेला अनोखा कार्ड, जिससे बीजेपी की बढ़ेंगी मुश्किलें – Akhiles Yadav In Agra

Akhilesh Yadav played that card in Agra which will increase the difficulties of BJP

आगरा : सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगरा आए और अपनी ही पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी योजना भी बताई कि किस मुद्दे पर सपा विपक्ष को मात देने की तैयारी कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आगरा में सामाजिक न्याय की नई क्रांति का नारा दिया। उन्होंने कहा कि आगरा सामाजिक न्याय की वैचारिक लड़ाई का नया केंद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने शनिवार को साफ कर दिया कि 2027 का चुनाव अगड़ा बनाम पीडीए होगा। सपा प्रमुख…

सऊदी अरब जा रहे युवक की हवाई जहाज में मौत, परिजनों में मचा कोहराम – Saharanpur News

A young man travelling to Saudi Arabia died in an airplane

सहारनपुर : सहारनपुर के थाना चिलकाना इलाके के सुचेला देवा गांव उस वक्त मातम का माहौल बन गया जब गांव निवासी अनस की सऊदी अरब जाते समय हवाई जहाज में तबीयत बिगड़ने से मौत की सुचना पहुंची। अनस की अचानक तबियत बिगड़ने से हैदराबाद में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में भी कोहराम मच गया है। आपको बता दें कि चिलकाना थाने के सुचेला देवा गांव निवासी इकराम का पुत्र अनस उर्फ ​​मुस्तफा (20) मजदूरी करने सऊदी अरब जा रहा था। हवाई जहाज में सवार होते ही…