सहारनपुर : आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप राणा एवं महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और नीट एवं नेट परीक्षा में हुई धांधलियों एवं पेपर लीक के विरुद्ध प्रदर्शन करते हुए जोरदार नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिसमें नीट एवं यूजीसी की नेट परीक्षाओं में हुई धांधलियों की सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच कराने व दोषियों को सख्त सजा दिलाए जाने के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की गई।…
Category: सहारनपुर
BJP After Loksabha Election : भाजपा की समीक्षा बैठक में भिड़े कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक को बताया हार का जिम्मेदार
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में चल रही भाजपा की समीक्षा बैठक में हंगामा हो गया। सहारनपुर लोकसभा सीट कर हारने के बाद बीजेपी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला समीक्षा बैठक कर रहे थे। प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव हारने के जिम्मेदार योगी सरकार में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह और विधायक राजीव गुंबर को बताया है। इतना ही नही इस दौरान पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बृजेश सिंह और नगर विधायक राजीव गुंबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आलम यह देखने को मिला कि…
Saharanpur News : दोस्त को नहर में डूबता देख दूसरे ने लगा दी छलांग, दोनों की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में भीषण गर्मी के चलते बड़ी नहर में नहाने गए दो दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए। देखते ही देखते दोनों दोस्त डूबने से मौत हो गई। इस दौरान नहर में नहाने गए अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। दोनों गहराई में डूबने लगे तो आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उन्हें बचाने के लिए गोताखोर पहुंचे। गोताखोरों ने युवकों को बचाने के लिए ट्यूब और रस्सी फेंकी। दोनों ने रस्सी और ट्यूब को पकड़ तो लिया। खुद को बचाने के…
Saharanpur News : एसएसपी की कोठी के बाद नगर निगम की संपत्ति पर मालिकाना हक का दावा, नगर निगम अधिकारियों में मचा हड़कंप, जांच पड़ताल शुरू
सहारनपुर : इन दिनों जनपद सहारनपुर में अजीबो गरीब खेल चल रहा है। भूमाफिया कभी एसएसपी की कोठी पर मालिकाना हक जाता रहे हैं तो कभी अगर निगम की संपत्ति को अपना बता रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन बेबश नजर आ रहा है। भूमाफिया इतने शातिर हैं कि दावे से पहले फर्जी दस्तावेज तैयार किये हुए हैं। भूमाफियाओं ने हाल ही में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सरकारी आवासीय परिसर पर अपने नाम का बोर्ड लगा दिया। यह संपत्ति पॉश इलाके में हैं। जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा…
Haji Iqbal News : ईडी जांच के बाद हाजी इक़बाल ग्लोकल यूनिवर्सिटी जब्त, इकबाल ने बाबू सिंह कुशवाह का हड़पा था एक हजार करोड़
सहारनपुर : पूर्व बसपा एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी ईडी की जांच के बाद जब्त कर ली गई है। जिसके बाद जहां 700 लोगों के स्टाफ के लिए मश्किलें खड़ी हो गई हैं वहीँ हजारों छात्रों का भविष्य में अधर में लटक गया है। हाजी इकबाल ने अवैध खनन एवं अवैध तरीके से कमाई गई सम्पत्ति से ग्लोकल यूनिवर्सिटी को खड़ा किया था। जांच में यह भी सामने आया है कि हाजी इकबाल की इस यूनिवर्सिटी में बसपा सुप्रीमो मायावती के सलाहकार एवं पूर्व मंत्री बाबू सिंह…
Saharanpur News : कछुए को ज़िंदा जलाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर छोड़ा, नहीं की कोई कार्यवाई
सहारनपुर : जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद इलाके में वन्य जीव क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस चौंकी राजपुर इलाके के गांव रणसुआ में कछवा तस्करों ने कछुए के साथ अमानवीय हरकत की है। तस्करों ने ज़िंदा कछुए को न सिर्फ आग में जला दिया है बल्कि उसको पका कर खा गए हैं। हद तो उस वक्त हो गई जब तस्करों ने कछुए को जलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो राजपुर पुलिस ने तस्करों के साथ…
Bheem Army News : भीम आर्मी संस्थापक पर हुए हमले की 26 जून को होगी सुनवाई, चंद्रशेखर की गवाही होगी अहम्
सहारनपुर : भीम आर्मी संस्थापक एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर पर हुए गत वर्ष हुए हमले की सुनवाई चल रही है। सहारनपुर कोर्ट में हमले के दो गवाहों के ब्यान दर्ज हो चुके हैं जबकि भीम आर्मी संस्थापक के चंद्र शेखर आजाद उर्फ़ रावण के ब्यान होने शेष हैं। हमले में में घायल हुए चंद्र शेखर की गवाही अहम अहम्र मानी जा रही है। कचेहरी में अधिवक्ताओं द्वारा नोवर्क के कारण तीसरे गवाह के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। जिसके चलते अदालत ने 26 जून…
Glocal University News : ईडी की जांच के जब्त की गई ग्लोकल यूनिवर्सिटी, संकट में हजारों छात्रों का भविष्य
सहारनपुर : पूर्व बसपा एमएलसी एवं खनन माफिया हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ती ज रही हैं। मिर्जापुर पोल स्तिथ हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी को जहां ईडी की कार्यवाई के बाद जब्त कर लिया है वहीं इस कार्यवाई से हजारों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है। शुक्रवार को हुई इस कार्यवाई के बाद ग्लोकल यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों में हड़कंप मचा हुआ है। छात्रों को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी है। ऐसे में सवाल यह भी उतना लाज़मी है कि अब ग्लोकल विश्व विद्यालय की प्रशासनिक…
Case on KRK : फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बसपा सुप्रीमो मायावती पर की थी अभद्र टिप्पणी
सहारनपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में फ़िल्म अभिनेता KRK की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मायावती पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने पर बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के बड़े भाई और फ़िल्म अभिनेता राशिद कमाल खान (KRK) के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से बसपा प्रत्याशी माजिद अली के परिवार में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अभिनेता केआरके मुंबई में रहते हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि बसपा प्रत्याशी माजिद अली और उसके भाई…
Saharanpur News : यमुना नदी के बीच में अवैध खनन जारी, मंडलायुक्त ने कार्यवाई का दिया आश्वासन
सहारनपुर : सहारनपुर : एनजीटी के निर्देश पर खनन पट्टों की मंजूरी क्या मिली कि खनन माफिया अवैध खनन करने भूखे शेर की तरह टूट पड़े हैं। तहसील बेहट इलाके के खनन जोन में बिना किसी पट्टे की स्वीकृति कुछ इलाकों में तेजी के साथ खनन की खुदाई की जा रही है। आलम यह है कि पट्टाधारकों के निजी पट्टे यमुना की मुख्यधारा से बहुत दूर स्वीकृत किये गए हैं लेकिन खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन नदी की मुख्य धारा में पानी के भीतर किया जा रहा है। जिससे न…
