सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के देवबंद में बुधवार को एक दुखद घटना में, मदरसा छात्र मोहम्मद साद की करंट लगने से मौत हो गई। कर्नाटक निवासी 24 वर्षीय साद, अमरोहा के एक मदरसे में पढ़ता था और वह अपने दोस्तों से मिलने देवबंद आया हुआ था। घटना बुधवार दोपहर की है, जब साद बारिश से बचने के लिए मदरसा मेराजुल उलूम (रहेल वाला मदरसा) के पास बंद नाई की दुकान के शटर के नीचे खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दुकान के शटर में करंट उतरा हुआ था,…
Category: सहारनपुर
Saharanpur News : गन्ने के खेत में मिला हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव, मौत का कारण अज्ञात
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव दंघेड़ा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक हिस्ट्रीशीटर का सड़ा गला शव गन्ने के खेत में मिला। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सुनील त्यागी के रूप में हुई है, जो गांव के ही रहने वाले थे। सूत्रों के अनुसार, सुनील त्यागी एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश थे और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। बताया जा रहा है कि वे कैंसर से भी पीड़ित थे। शव की पहचान: पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की पहचान 60 वर्षीय सुनील…
Saharanpur News : कुरान पढ़ाने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी मास्टर गिरफ्तार
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सदर बाजार इलाके में एक मास्टर ने कुरान पढ़ाने की आड़ में नाबालिग छात्रा के साथ न सिर्फ जबरन दुष्कर्म किया है बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं धमकी देकर लगातार छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। जिससे तंग आकर छात्रा ने थाना सदर बाजार में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आनन फानन…
Saharanpur News : डॉ. वीरेन्द्र आज़म को ‘कथा रंग सारथी सम्मान, ‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह’ में दिया गया सम्मान
सहारनपुर : सहारनपुर के साहित्यकार डॉ. वीरेन्द्र आजम को गाजियाबाद की प्रख्यात संस्था ‘कथा रंग’ द्वारा ‘कथा रंग सारथी सम्मान’ देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान देश की प्रतिष्ठित लेखिका ममता कालिया की अध्यक्षता और साहित्यकार कमलेश भट्ट कमल के संचालन में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। 32 उपन्यासों, 40 कथा संग्रहों के रचयिता कथा पुरुष से. रा. यात्री की स्मृति में गाजियाबाद में ‘से. रा. यात्री स्मृति कथा रंग कहानी महोत्सव एवं अलंकरण समारोह’ आयोजित किया गया था। से रा यात्री के सुपुत्र आलोक यात्री…
Saharanpur News : महिला SDM को दी धमकी का आरोपी अरेस्ट, बिहार बॉर्डर से पकड़ा गया इनामी किन्नर
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की तहसील नकुड़ की SDM संगीता राघव को धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है। सहारनपुर पुलिस ने पूर्वांचल के कई जनपदों की घेराबंदी कर महिला अधिकारी को धमकी देने वाले एक किन्नर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया किन्नर बलिया जिले का रहने वाला है और महिला एसडीएम को देवरिया से बड़ा नेता बता कर न सिर्फ किसी काम में शिफारिश कर रहा था बल्कि बदसलूकी करते हुए धमकी दी थी। पकडे गए किन्नर के खिलाफ विभिन्न…
Kawad Yatra : सहारनपुर में कांवड़ यात्रा 2024: यातायात व्यवस्था में 21 जुलाई से होगा बदलाव
सहारनपुर : कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए 21 जुलाई से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। चार अगस्त तक दो चरणों में रूट डायवर्जन रहेगा। पहला चरण 21 से 29 जुलाई और दूसरा चरण 29 जुलाई से चार अगस्त तक होगा। रूट डायवर्जन के दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। सभी भारी एवं मध्यम वाहन शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेंगे। खाद्य पदार्थ ले जाने वाले वाहनों को सरसावा बाईपास, बैंगनी फाटक, चिलकाना होते हुए निकाला जाएगा। सभी प्रकार के हल्के वाहन कांवड़…
Kargil Vijay Divas : सरसावा वायुसेना स्टेशन पर पहली बार हुआ एयर शो, कारगिल विजय दिवस पर जगुआर समेत लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब
सहारनपुर : शनिवार को कारगिल विजय दिवस देश भर में धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर जहां वायुसेना के जाबाजों ने करतब दिखाए वहीं कारगिल युद्द में शहीद हुए जवानों को श्रदांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कारगिल युद्द में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कारगिल विजयी दिवस की रजत जयंती के मौके पर वायुसेना के जवानों ने न सिर्फ लड़ाकू विमानों से करतब दिखाए बल्कि गरुड़ कमांडो ने 10 हजार फ़ीट से छलांग लगाकर हवा में करतब दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कर सबको चौंका दिया। इस दौरान अभूतपूर्व मारक क्षमता…
Kargil Vijay : सरसावा वायुसेना स्टेशन में कारगिल विजय दिवस पर शानदार एयर शो का आयोजन
सहारनपुर : कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर, भारतीय वायु सेना ने शनिवार को सरसावा वायुसेना स्टेशन में एक शानदार एयर शो का आयोजन किया। इस एयर शो में विभिन्न प्रकार के लड़ाकू विमानों ने अपनी अद्भुत क्षमताओं का प्रदर्शन किया, जिसने आसमान में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एयर शो के मुख्य आकर्षण: सुखोई-30: “फ्लाइंग कॉफिन” के नाम से जाना जाने वाला यह सुपरसोनिक लड़ाकू विमान अपनी अविश्वसनीय गति और युद्धक क्षमताओं के लिए प्रसिद्ध है। एयर शो में, सुखोई-30 ने 1200 किलोमीटर प्रति…
Saharanpur News : महिला एसडीएम को फोन पर मिली धमकी, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : जनपद सहारनपुर में महिला अधिकारी के साथ फोन पर अभद्रता का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धमकी के बाद जहां अधिकारियों में आक्रोश बना हुआ है वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से ले लिया है। थाना नकुड़ में आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। उच्च अधिकारियों ने कई टीमें गठित कर धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर पुलिस की टीमें धमकी देने वाले संजय सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पूर्वांचल का रुख…
Saharanpur News : सहारनपुर में पहली बार लागू की गई धारा 163, कावड़ यात्रा और मोहर्रम के मद्देनजर डीएम ने दिए निर्देश
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में पहली बार धारा 163 लागू की गई। आगामी दिनों में कावड़ यात्रा और मोहर्रम को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने धारा 163 लगाने का फैसला लिया है। धारा 163 लागू होने पर नियमानुसार सार्वजनिक स्थानों पर 4 या 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। जिले में धरना प्रदर्शन और जुलुस नहीं निकाल पाएंगे। धारा 163 का उलंघन करने पर कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि आगामी दिनों में जहां हिन्दुओं की आस्था…
