LS Result 2024 : चुनाव हारने के बाद भाजपा नेताओ में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू, एक दूसरे पर फोड़ने लगे हार का ठींकरा 

Loksabha Chunav 2024

LS Result 2024 : पश्चिमी यूपी पर भाजपा कार्यालय के साथ गठबंधन के बावजूद आधा दर्जन सीटें हारने, विशेष रूप से मुजफ्फरनगर  से संजीव बालियान ने संगीत सोम पर खुलकर सपा के प्रत्याशी को चुनाव लड़ने का आरोप लगाया और उनको पार्टी का जयचंद बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सीधे तौर पर किसी का नाम ना लेते हुए पार्टी के अंदर भितरघात का आरोप लगाया है।   ये भी पढ़िए … मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जयंत चौधरी, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा, 10…

Case on KRK : फिल्म अभिनेता कमाल राशिद खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बसपा सुप्रीमो मायावती पर की थी अभद्र टिप्पणी

सहारनपुर : बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में फ़िल्म अभिनेता KRK की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। मायावती पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने पर बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली के बड़े भाई और फ़िल्म अभिनेता राशिद कमाल खान (KRK) के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से बसपा प्रत्याशी माजिद अली के परिवार में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अभिनेता केआरके मुंबई में रहते हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। हालांकि बसपा प्रत्याशी माजिद अली और उसके भाई…

Modi Sarkar Part 3 : मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जयंत चौधरी, शपथ ग्रहण के लिए आया बुलावा, 10 साल बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में हो रही चैधरी परिवार की वापसी 

Modi Sarkar Part 3

Modi Sarkar Part 3 : रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को मोदी सरकार पार्ट 3.0 का हिस्सा बनने का मौका मिलने जा रहा है। भाजपा हाईकमान की ओर से जयंत चौधरी को शपथ ग्रहण के लिए बुलावा आ गया है। जिसके बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। 10 साल बाद चौधरी परिवार को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जाने का मौका दस साल बाद मिलने जा रहा है। 2014 से पहले मनमोहन सरकार में चौधरी अजित सिंह केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री…

Loksabha Election Result : सहारनपुर मंडल में हुआ भाजपा का सफाया, कई मंत्रियो पर गाज गिरना तय 

Loksabha Election Result

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद हुई हार जीत को लेकर जहां सभी दलों में अनोखा माहौल देखा जा रहा है वहीं सत्ताधारी नेताओं में अजीबो-गरीब डर बना हुआ है। डबल इंजन की सरकार होने बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की कम सीटों पर हुई जीत के बाद पार्टी हाईकमान ने नाराजगी जताई है। भाजपा का गढ़ माना जाने वाले पश्चमी उत्तर प्रदेश में खराब प्रदर्शन से योगी सरकार के कई मंत्री हाईकमान की नजर में आ गए हैं। जिसके चलते पश्चमी यूपी के दिग्गज कहे जाने वाले…

BSP Candidate Suspended : बसपा ने लोकसभा प्रत्याशी माजिद अली पार्टी से निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों के अलावा भाजपा का सहयोग करने के आरोप 

BSP Candidate Suspended

सहारनपुर : लोकसभा चुनाव चुनाव में करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती एक्शन मोड़ में आ गई हैं। सहारनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे माजिद अली को बसपा से निष्कासित कर दिया गया है। माजिद अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के अलावा भाजपा प्रत्याशी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के आरोप लगाए गए हैं। माजिद अली के साथ उनके भाई फिल्म अभिनेता केआरके को भी पार्टी से निष्काषित किया गया है। बसपा सुप्रीमो की इस कार्यवाई के बाद बसपा नेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि माजिद अली को…

Loksabha Result 2024 : अयोध्या में भाजपा हावी रही सपा की साइलेंट रणनीति, रामलला के घर में पलट दी बाजी 

Loksabha Result 2024

Loksabha Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के जो नतीजे आये हैं उनसे हर कोई हैरत में हैं। एक बार फिर सभी एजेंसियों के एक्जिट पोल खोखले साबित हुए हैं। भाजपा के 400 पार का नारा हवा में उड़ गया है। वो बात अलग है कि बीजेपी सहयोगी दलों के साथ मिल कर सरकार बनाने में कामयाब हो रही है। पुरे चुनाव में सबको हैरान करने वाली बात तो ये है कि भगवान श्रीराम का नाम जपने वाली, रामलला को घर दिलाने वाली भाजपा को अयोध्या में ही हार का…

MP Imran Masood : 17 साल बाद जीते इमरान मसूद, खत्म किया 40 साल से पड़ा कांग्रेस का सूखा 

MP Imran Masood

सहारनपुर : गांव देहात में एक कहावत है कि “12 साल में कुरड़ी किस्मत चमक जाती है” यह कहावत इंडिया गठबंधन के सहारनपुर सीट से लोकसभा प्रत्याशी इमरान मसूद पर सटीक बैठती है। क्योंकि इमरान मसूद 17 साल बाद कोई चुनाव जीते हैं। 17 साल बाद काजी इमरान मसूद ने चुनाव जीत कर न सिर्फ लोकसभा चुनाव में हार की हैट्रिक को बचाया है बल्कि अपने प्रतिद्वंधी बीजेपी प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा की सियासत खत्म कर दी है। इमरान मसूद ने लोकसभा चुनाव जीत कर 40 साल से कांग्रेस का…

PM Modi Resignation : पीएम मोदी ने राष्ट्रपति को दिया इस्तीफा, नई सरकार बनाने की तैयारी 

PM Modi Resignation

PM Modi Resignation : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार सरकार का दावा किया है। NDA गठबंधन के 272 के बहुमत से ज्यादा लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। जिसके चलते NDA केंद्र में सरकार बनाने की स्थिति में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों ने देश में 240 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी बहुमत के 272 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। जिसके चलते सरकार बनाने के लिए बीजेपी…

UP Loksabha Election : लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बोले अखिलेश यादव, “देश नकारात्मक ताकतों से आजाद होने जा रहा है”

UP Loksabha Election

UP Loksabha Election : 4 जून यानि कल मंगलवार को 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। नतीजों से पहले जहां प्रत्याशी वोटों के गुणा-भाग में जुटे हैं। वहीं पार्टी नेताओं ने नेशन से पहले अपने आकंलन बताना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर न सिर्फ बीजेपी के खिलाफ भड़ास निकाली है बल्कि चुनावों परिणाम को लेकर भी बड़ी बात कही है। अखिलेश यादव ने कहा कि 4 जून को हमारा देश नकारात्मक शक्तियों से आजाद होने जा रहा है। इस…