देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की दसवीं बैठक हुई। नीति आयोग की बैठक में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण शहरों में जलनिकासी की समस्या बड़ी चुनौती बन गई है। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्थायी जलनिकासी प्रणाली विकसित करने के लिए विशेष योजना बनाने का अनुरोध किया। सीएम ने पीएम कृषि सिंचाई योजना की गाइडलाइन में लिफ्ट…
Category: राजनीति
अभिनेत्री उर्मिला के घर के ताले तोड़ मकान में घुसी उत्तराखंड की महिलाऐं, वजह जान रह जाएंगे हैरान – Saharanpur News
सहारनपुर : फिल्म अभिनेत्री उर्मिला और हरिद्वार के भाजपा नेता सुरेश राठौर के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां अभिनेत्री उर्मिला सोशल मीडिया अकाउंट पर सुरेश राठौर के खिलाफ तरह तरह की पोस्ट कर रही हैं वहीं उनसे जुड़ी महिलाओं के खिलाफ भी बयानबाजी करती आ रही हैं। उर्मिला ने उत्तराखंड की पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर को न सिर्फ सुरेश राठौर की रखैल बताया बल्कि उसको HIV पॉजिटिव करार दे दिया। जिससे आहत आरती गौर चार महिलाओं के साथ ताला तोड़ कर…
15 जून तक मिलेगा उत्तराखंड भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष, ऑपरेशन सिन्दूर से प्रभावित हुई थी चयन प्रक्रिया – Uttrakhand Politics
देहरादून : उत्तराखंड में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले और फिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वजह से कई चीजें प्रभावित हुई थी। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। क्योंकि 30 अप्रैल तक बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चयन करने का लक्ष्य रखा गया था, इस लक्ष्य को डेढ़ महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यानी 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चयन हो सकता है। उत्तराखंड राज्य में लंबे…
15 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने की कोशिशें शुरू – Uttrakhand Panchayat Chunav
देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का समय नजदीक आ चुका है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल नवंबर 2024 में समाप्त हो गया था। इसके बाद उत्तराखंड सरकार ने पंचायतों को प्रशासकों के हवाले कर दिया था। ऐसे में पंचायत में तैनात प्रशासकों का कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार के साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऐसे में सरकार 15 जुलाई तक पंचायत चुनाव कराने की…
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बीच DNA विवाद पर बोले सीएम योगी, अखिलेश यादव को दी नशियत – UP Politics
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बीच विवाद पर बिना किसी का नाम लिए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इशारों-इशारों में सपा मुखिया को नसीहत भी दी है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि वैसे तो समाजवादी पार्टी से किसी आदर्श आचरण की उम्मीद करना बेमानी है, लेकिन सभ्य समाज उनके अमर्यादित और अश्लील बयानों को बर्दाश्त नहीं कर सकता। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अपने सोशल मीडिया हैंडल की…
राहुल गांधी की सदस्यता फिर खतरे में, श्रीराम पर की थी अभद्र टिप्पणी, बनारस में परिवाद दायर – Rahul Gandhi
वाराणसी : कांग्रेस नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी द्वारा भगवान राम को लेकर एमपी एमएलए कोर्ट में दिए गए बयान की पोषणीयता पर बहस हुई। कोर्ट ने इस संबंध में दोनों पक्षों को सुना। कोर्ट की अगली तारीख 27 मई तय की गई है। इसमें पांच साल की सजा का प्रावधान है। अधिवक्ता हरि शंकर पांडेय ने 12 मई को वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में एसीजेएम चतुर्थ में राहुल गांधी के खिलाफ याचिका दायर की थी। जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी 21 अप्रैल को…
कांग्रेस सांसद और सपा विधायक में जुबानी जंग, सपा विधायक आशु मलिक ने इमरान मसूद को बताया भाजपा का एजेंट, बोले पंगा लिया तो नंगा कर दूंगा – Saharanpur Politics
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक बार फिर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां इमरान मसूद ने आशु मलिक के खिलाफ नया प्रत्याशी खड़ा करने का एलान कर दिया है वहीं सपा विधायक आशु मलिक ने इमरान मसूद को न सिर्फ भाजपा का एजेंट करार दिया है बल्कि पंगा ना लेने की नशियत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद भाजपा के एजेंट हैं। वह भगवा एजेंडा चला रहे हैं। वह विपक्ष की एकता को…
आतंकवाद के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा में टिकैत का विरोध, किसान यूनियन ने आज बुलाई महापंचायत, सिसौली की सड़कों पर सन्नाटा – Naresh Tikait Panchayat
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों की ओर से जन आक्रोश यात्रा में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत को भीड़ ने घेर लिया, काफी देर तक धक्का-मुक्की हुई। उनके सिर पर भगवा झंडा लगाने की कोशिश और धक्का-मुक्की के दौरान उनकी पगड़ी सिर से गिर गई। पुलिस सुरक्षा में टिकैत को वहां से निकाला गया। आक्रोशित भाकियू ने शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का एलान किया है। इसे लेकर आज पंचायत होगी। सुबह से ही विभिन्न जिलों से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर पहुंचने लगे थे। पहलगाम में पर्यटकों की हत्या…
चुनाव आयोग ने मतदाता सूचना पर्ची में किया बदलाव, बीएलओ को मिलेगा फोटो पहचान पत्र – Election Commission
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग मतदाता सूची में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में चुनाव आयोग भारतीय रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से मृत्यु पंजीकरण डेटा प्राप्त करेगा। इससे मतदाता सूची को जल्दी और सटीक रूप से अपडेट किया जा सकेगा। चुनाव आयोग ने गुरुवार को कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को पंजीकृत मौतों के बारे में समय पर जानकारी मिलेगी और बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) को मृतक के परिजनों से औपचारिक अनुरोध का इंतजार किए…
राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम के परिजनों से की मुलाकात, महल में मारे गए लोगों को शहीद का दर्जा देने की कर दी मांग – Rahul Gandhi
नई दिल्ली : राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों का दुख साझा करते हुए उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की है। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस त्रासदी में मारे गए लोगों के परिजनों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की है। गौर करें तो 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान, आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।…
