देहरादून : हरिद्वार में कथित भूमि घोटाले को लेकर चल रही जांच में अब तक 24 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। खास बात यह है कि जांच के दौरान प्रक्रिया का पालन न करने से जुड़े राज भी सामने आए हैं। अगले एक सप्ताह में जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने की भी तैयारी है। हरिद्वार के सराय में खरीदी गई करीब 38 बीघा जमीन के मामले की जांच जल्द ही पूरी होने वाली है। मामले की जांच की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान को दी गई है।…
Category: शासन/प्रशासन
8वें वेतन आयोग के अंतर्गत वेतन और पेंशन में कितना पैकेज की उम्मीद की जा सकती है? – 8Th Pay Commission
नई दिल्ली : 1 जनवरी 2026 वह तारीख है जिस दिन 8वां वेतन आयोग लागू होने वाला है। यह वेतन नए आयोग को केंद्र सरकार ने इस साल की शुरुआत में मंजूरी दी थी। इस देश के 50 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और करीब 65 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। 8वें वेतन आयोग के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन किया जाएगा। नए आयोग में वेतन और पेंशन में अनुपात का आकलन। इस दौरान फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन मानक जैसे महत्वपूर्ण विषयों…
आईटीआई में छात्रों की घट रही संख्या, 26 लाख सीटों पर 13 लाख भी नहीं हो रहे दाखिले, जानिये क्यों ? – ITI Admission
लखनऊ : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ITI में प्रवेश पाना कभी युवाओं के लिए हुनरमंद बनने की बड़ी पहचान हुआ करती थी। लेकिन पिछले कुछ सालों में देश और प्रदेश की आईटीआई में प्रवेश के आंकड़े लगातार गिरते जा रहे हैं। देशभर में जहां 168 ट्रेडों में इसका संचालन होता है, वहीं उत्तर प्रदेश में प्रदेश की आईटीआई में 80 से अधिक ट्रेड संचालित होते हैं। इसी का नतीजा है कि पिछले कुछ सालों में प्रदेश की 800 से अधिक आईटीआई ने संबद्धता समाप्त कर दी है। आपको बता दें कि…
एसी हेलमेट पहनकर ड्यूटी करेंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अनोखी है सरकार ये पहल – Saharanpur News
सहारनपुर : इन दिनों पूरा देश भीषण गर्मी से जूझ रहा है, आसमान से पड़ रही आग से जनजीवन अस्त व्यस्त है। बावजूद इसके ट्रैफिक पुलिसकर्मी कड़ाके की धूप में खड़े होकर जनता की सेवा कर रहे हैं। भीषण गर्मी से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप और गर्मी से बचाने के लिए सरकार ने अनोखी पहल की है। यातायात विभाग ने तापमान नियंत्रण उपकरण यानी एसी हेलमेट, छाता, पानी की बोतल और सेफ्टी गॉगल्स दिए गए हैं। ऐसे पुलिस कर्मियों का विशेष ध्यान रखा गया है जिनकी ड्यूटी ऐसी जगहों पर…
जेल में रिहाई का फर्जी पत्र भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राष्ट्रीय विशेष न्यायालय राष्ट्रपति भवन भेजा था फर्जी पत्र – Saharanpur News
सहारनपुर : जिला कारागार में बंद हत्या के आरोपी को समय से पहले रिहा कराने के लिए राष्ट्रपति भवन के नाम से फर्जी पत्र भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी पत्र के जरिए आरोपी को जेल से छुड़ाने की साजिश रची गई थी, जिसमें आरोपी सफल नहीं हो सका। पकडे गए अभियुक्त के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि 7 फरवरी 2025 को तत्कालीन जेलर प्रशांत उपाध्याय ने संदिग्ध पत्र के आधार पर जनकपुरी थाने में मुकदमा…
“सबका साथ, सबका विकास” स्लोगन के सहारे हो रहा अवैध खनन, व्हाट्सएप ग्रुप पर अधिकारियों की रैकी और लोकेशन साझा रहे खनन माफिया, जानिये क्या है पूरा मामला ? – Illegal Mining
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में इन दिनों NGT के आदेश पर निजी खनन पट्टे पूरी तरह बंद चल रहे हैं। बावजूद इसके खनन माफिया अवैध खनन को धड्ड्ले से अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध खनन का परिवहन भी बिना प्रपत्रों के किया जा रहा है। ख़ास बात ये है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में अवैध खनन और परिवहन कर राजस्व को करोड़ो रूपये का चुना रहे हैं। हैरत की बात ये है कि इस काम को अंजाम देने के लिए खनन माफिया…
ऑपरेशन सिंदूर में सेना के पराक्रम की सराहना की, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी – UP Cabinet Meeting
UP Cabinet Meeting : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बीज उत्पादन के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में पांच बीज पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित होने वाले बीज पार्क की स्थापना राज्य के 5 जलवायु क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। राज्य सरकार की इस योजना के तहत पहला बीज पार्क लखनऊ जिले के अटारी स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र की 130.63 एकड़ भूमि पर स्थापित…
गर्मी के पहले महीने में ही 390 ट्रांसफार्मर फूंके, बिजली विभाग में में मचा हड़कंप, गुणवत्ता पर उठे सवाल – Saharanpur News
सहारनपुर : आसमान से गर्मी की आफत से जहां जनजीवन प्रभावित हो रहा है वहीं बढ़ता तापमान से बिजली विभाग की भी किरकरी हो रही है। गर्मी के पहले महीने में ही 390 ट्रांसफार्मर फूंकने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। ये सब ट्रांसफार्मर अकेले सहारनपुर में ही खराब हुए हैं। बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर फुंकने से गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। सबसे ज्यादा 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं। आपको बता दें कि बढ़ते तापमान के साथ साथ ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ने लगा है। ओवरलोडिंग…
यूपी में 15 जून तक चलेगी सरकारी कर्मचारियों की तबादला, सीएम योगी ने केबिनेट बैठक में लिया फैंसला – UP Goverment News
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 8 लाख कर्मचारियों और करीब चार लाख शिक्षकों के लिए नई तबादला नीति की घोषणा की गई। इसके तहत 15 मई से 15 जून के बीच तबादले होंगे। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में 10 और फैसले लिए गए। इनमें सबसे अहम फैसला प्राइवेट बसों के लिए शहरों में बस स्टेशन बनाने, शहरों में पार्किंग का निजीकरण, 1500 मेगा वाट बिजली खरीदने का फैसला रहा। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार…
पांच प्रधानाध्यापकों समेत 116 शिक्षकों व शिक्षामित्रों का वेतन रोका गया, शिक्षकों में मचा हड़कंप – Saharanpur News
सहारनपुर : परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से अनुपस्थित चल रहे 116 शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का वेतन रोक दिया गया है। जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए गए विद्यालयों के औचक निरीक्षण में ये सभी अनुपस्थित पाए गए। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किए जाते हैं। आपको बता दें कि परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कई विभागों के अधिकारी संयुक्त रूप से करते हैं। अप्रैल माह की निरीक्षण रिपोर्ट विभाग को मिल गई है। इनमें 116 शिक्षक, शिक्षामित्र व…
