Amit Shah News : ‘आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे’, अखिलेश यादव के तंज पर गृह मंत्री ने कर दिया पलटवार

Amit Shah Home Minister

नई दिल्ली : बुधवार को लोकसभा में वक्फ बिल पर गरमागरम बहस के दौरान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अगले अध्यक्ष के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हल्की नोकझोंक देखने को मिली। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है। इस पर अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा में अध्यक्ष की नियुक्ति…

Waqf Amendment Bill : वक्फ बोर्ड बिल पर बोले महमूद मदनी, मुसलमानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा यह बिल, विरोध में जारी रहेगी लड़ाई 

Jamiyat President Moulana Mahmud Madni

सहारनपुर : जमीयत उलेमा ए हिन्द अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने वक्फ बोर्ड अधिनियम की खुलकर मुखालफत की है। वक्फ बोर्ड अधिनियम को लोकसभा में पेश किये जाने पर महमूद मदनी ने कडा एतराज़ जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस बिल को अपनी ताकत के बल पर पास कराने की कोशिश करेगी। सरकार मुसलमानों पर इस बिल को जरदस्ती थोपने जा रही है। जिसके चलते जमीयत उलेमा ए हिन्द इसका विरोध करता है और हम इस बिल को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके लिए हमें अपनी लड़ाई जारी क्यों ना रखनी…

Waqf Amendment Bill 2024 : वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर गुस्से में मुस्लिम समुदाय, बोले-  बिल से वक्फ संपत्तियों को होगा नुकसान

Waqf Amendment Bill

लखनऊ : लोकसभा में पेश किए गए वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 को लेकर मुस्लिम समुदाय में आक्रोश बना हुआ है। बिल पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि बिल पास होने के बाद इसे विस्तार से पढ़ा जाएगा और फिर समिति की बैठक के बाद इस पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। मौलाना अब्बास ने आरोप लगाया कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने उनकी राय को नजरअंदाज किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस बिल से वक्फ संपत्तियों को…

Waqf Amendment Bill : ‘संसदीय इतिहास में पहली बार हुई इतनी व्यापक चर्चा’, किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की प्रशंसा की

Waqf Amendment Bill

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में बुधवार 2 अप्रैल को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को पारित कराने के लिए पेश किया। विपक्षी सदस्यों से “हृदय परिवर्तन” करने और वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 का समर्थन करने का आह्वान करते हुए अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति की व्यापक चर्चा के बाद इसे पेश किया गया है। भारत के संसदीय इतिहास में किसी भी कानून पर इतना व्यापक परामर्श कभी नहीं हुआ। किरेन…

Waqf Board Bill : वक्फ बोर्ड बिल पर बोले देवबंदी उलेमा, मुसलमानों के संवैधानिक अधिकारों की छीनने जैसा बिल नहीं मंजूर

वक्फ अधिनियम संशोधन

सहारनपुर : बुधवार को वक्फ संशोधन बिल संसद के लोकसभा सदन में पेश कर दिया गया है। लोकसभा सदन में आठ घंटे के लिए बहस चल रही है। वहीं इस बिल को लेकर इस्लामिक जगत में आक्रोश देख जा रहा है। देवबंदी उलेमाओं और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड संशोधित बिल को लेकर गुस्से में हैं हालांकि कुछ मुस्लिम धर्म इस बिल का स्वागत भी कर रहा है। देवबंदी उलेमा कारी इशहाक गोरा का कहना है कि इन बिल को लाने से मुसलमानों के अधिकारों का हनन हो रहा…

Saharanpur News : सीएम योगी के आदेश पर चला ई-रिक्शा पर चाबुक, 145 का चालान, 33 रिक्शा सीज

E-rickshaws were cracked down on CM Yogi's orders

सहारनपुर : मुक्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद जनपद सहारनपुर में पुलिस और संभागीय विभाग ने ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को पहले दिन सम्भागीय परिवहन प्रवर्तन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यवाई में 145 ई-रिक्शा के चालान किया और 33 ई-रिक्शा सीज की गई हैं। इसके आलावा करीब 4 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। संभागीय विभाग की इस कार्यवाई के बाद रिक्शा चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी…

One Date, One Festival : पूरे यूपी में लागू होगा “एक तिथि एक पर्व” का नियम, सीएम के निर्देश पर रूपरेखा तैयार कर रहा काशी विद्वत परिषद

CM Yogi

वाराणसी : 2026 में पूरे प्रदेश के लिए एक तिथि एक पर्व वाला पंचांग आएगा। इससे प्रदेश के व्रत, त्योहार, तिथि और त्योहारों का भेद भी दूर हो जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर काशी विद्वत परिषद ने इसका खाका तैयार कर लिया है और इसे 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री को भी भेज दिया जाएगा। अब पूरे प्रदेश में अब एक तिथि एक पर्व का नियम लागू होगा। बनारस से प्रकाशित पंचांग के आधार पर प्रदेश के व्रत, त्योहार और अवकाश निर्धारित होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर काशी विद्वत…

CM Yogi Visit Bareilly : सपा प्रमुख अखिलेश पर बरसे सीएम योगी, बोले- उन्हें गोबर से दुर्गंध आती है, कसाई मित्रों को नरक में भेजे जाने पर हो रही परेशानी

CM Yogi In Bareilly

बरेली : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली में थे। जहां उन्होंने बरेली की जनता के लिए सौगातों की बरसात की है। उन्होंने जिले में करीब 933 करोड़ की 132 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने स्कूल चलो अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के लिए नई एंबुलेंस को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संचारी रोग जागरूकता अभियान की रैली को भी हरी झंडी दिखाई। उन्होंने लाभार्थियों को चेक भी बांटे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि…

Aligarh News : INCOME TAX का गज़ब कारनामा, सफाई कर्मचारी को भी भेजा 33.88 करोड़ रुपये का नोटिस, सदमे में परिजन

Income Tax Notice

अलीगढ़ : जूस विक्रेता और ताला बनाने वाले के पास पहुंचे आयकर नोटिस का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि अब अलीगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक में सफाई कर्मचारी करण कुमार वाल्मीकि को आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर सबको चौंका दिया है। सफाई कर्मी करण कुमार को 10-20 हजार नहीं बल्कि 33.88 करोड़ रुपये के लेन-देन का नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद सफाई कर्मी के परिजन सदमे में हैं। ख़ास बात तो ये है कि करण 14,200 रुपये प्रतिमाह के मानदेय पर सफाई कर्मचारी के पद पर…

Prayagraj Cime News : प्रयागराज एयरफोर्स अफसर की हत्या का खुलासा, सफाईकर्मी ने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए डकैती की योजना

Prayagraj News

प्रयागराज : जिले के हाई सिक्योरिटी वाले बम्हरौली एयरफोर्स कॉलोनी में 28 मार्च की रात घर में सो रहे एयरफोर्स के चीफ इंजीनियर (वर्क्स) एसएन मिश्रा (50) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या डकैती के इरादे से की गई थी। पुलिस ने एयरफोर्स के दो कर्मचारियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रयाग पुलिस कमिश्नरेट ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के चीफ इंजीनियर एसएन मिश्रा की हत्या की गुत्थी सोमवार देर शाम सुलझा ली। पूरामुफ्ती थाना, एसओजी, सर्विलांस सेल नगर की संयुक्त…