लखनऊ : पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में कानपुर, गोरखपुर, कन्नौज में राज्य सहकारी डेयरी संघ के तीन डेयरी प्लांट और अंबेडकरनगर में बने पशु आहार कारखाने के संचालन की जिम्मेदारी राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) को दी गई। एनडीडीबी के संचालन में इन इकाइयों में तकनीकी सुधार, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन होगा। इससे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान, अच्छा मूल्य और निरंतर बाजार की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में मौजूद एनडीडीबी के चेयरमैन…
Author: NEWS14 TODAY
शामली: पागल पिटबुल के काटने से व्यक्ति की मौत, एंटी रेबीज वैक्सीन भी नहीं बचा पाई जान – Shamli News
शामली : उत्तर प्रदेश के शामली में पिटबुल कुत्ते के काटने से एक चाय विक्रेता की मौत हो गई है. हैरान करने वाली बात यह है कि एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के बाद चाय विक्रेता राजीव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है, वहीं परिवार में मातम का माहौल है. कुत्ते के काटने के करीब सवा महीने बाद राजीव की दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. जहां राजीव को सीरम डोज के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि पिटबुल…
सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में आई बाढ़, श्रदालुओं ने ऊँचे स्थानों पर पहुँच कर बचाई जान – Saharanpur News
सहारनपुर : पिछले कई दिनों से पहाड़ों में बारिश के चलते बरसाती नदियां उफान पर हैं। वहीं शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश का पानी सिध्दपीठ माँ शाकम्भरी देवी दर्शन को आये श्रदालुओं के लिए मुसीबत बना हुआ है। मंगलवार को एक बार फिर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी के खोल में तेज बहाव के साथ पानी आ गया। जिससे शाकम्भरी देवी परिसर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। श्रदालुओं ने जैसे तैसे भाग कर सुरक्षित जगह पर पहुंचना पड़ा। जबकि बड़ी संख्या में श्रदालुओं को भूरा देव मंदिर के पास रोकना पड़ा।…
ईरान में फंसे 90 भारतीयों का जत्था प्रयागराज पहुंचा, वतन वापसी पर सरकार का जताया आभार, कहा- कभी सोचा नहीं था जिंदा लौटेंगे – Operation Sindhu Frome India
प्रयागराज : इजराइल-इराक युद्ध के बीच फंसे भारतीयों के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन सिंधु चला रही है। इसके तहत 85 यात्रियों का जत्था प्रयागराज पहुंचा। इन सभी तीर्थयात्रियों को 13 जून को लौटना था, लेकिन युद्ध शुरू होने और उड़ानें रद्द होने के कारण वे वहीं फंस गए थे। भारत सरकार की पहल से सभी को सुरक्षित वतन वापस लाया गया है। ये लोग तेहरान से करीब 100 किलोमीटर दूर कुम शहर में थे, जहां होटल की खिड़की से ड्रोन हमले का नजारा दिख रहा था। उस वक्त सभी की…
बनारस में 4 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे गृह मंत्री अमित शाह, सीमा सुरक्षा-घुसपैठ समेत कई मुद्दों पर हो रही चर्चा – Amit Shah In Varanasi
वाराणसी : मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक आज होटल ताज में हो रही है। इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे हैं। इस बैठक में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद हैं। बैठक में सीमा सुरक्षा और घुसपैठ के अलावा कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हो रही है। इस बैठक में यूपी कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा अन्य राज्यों के कैबिनेट मंत्री और 100 से अधिक…
उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक, गजट नोटिफिकेशन के बाद हाईकोर्ट जाएगा पंचायती राज विभाग – Uttrakhand Panchayat Chunav
देहरादून : उत्तराखंड हाईकोर्ट ने उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 पर रोक लगा दी है। आरक्षण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरक्षण नियमों की अधिसूचना जारी न होने पर पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है। पंचायती राज विभाग इस मामले में आज गजट नोटिफिकेशन जारी करेगा। दरअसल, उत्तराखंड में पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो चुकी है। यानी राज्य में पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू है। लेकिन इसी बीच चार याचिकाकर्ताओं ने नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर नैनीताल…
उत्तरकाशी में बड़ा हादसा, यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पहाड़ गिरा, 3 से 4 तीर्थयात्रियों के फंसे होने की आशंका – Major Accident in Uttarkashi
उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर अचानक पहाड़ी गिरने से यात्री मलबे में दब गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार मलबे में 3 से 4 यात्री फंसे हुए हैं। उत्तरकाशी जिला सूचना अधिकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 4.12 बजे बिना बारिश के यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची बैंड के पास अचानक पहाड़ी गिर गई। पहाड़ी के…
अखिलेश यादव ने 3 विधायकों को पार्टी से किया निष्काषित, राज्यसभा चुनाव में 7 विधायकों ने की थी बगावत, डेढ़ साल बाद हुई कार्रवाई – Akhilesh Yadav
अमेठी : राज्यसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर वोटिंग हुई। इसमें समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने पार्टी लाइन से अलग हटकर बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया। एक साल 4 महीने बाद अखिलेश यादव ने फरवरी 2024 में हुए चुनाव में बगावती तेवर दिखाने वाले 3 विधायकों पर बड़ी कार्रवाई की है। समाजवादी पार्टी ने 3 बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी से निकाले गए विधायकों में अमेठी की गौरीगंज सीट से राकेश प्रताप सिंह, रायबरेली की ऊंचाहार सीट से मनोज पांडेय और अयोध्या…
रायवाला में चार सौ से ज्यादा दुकानों पर लगाए गए लाल निशान, दुकानदारों ने स्वयं न हटाया अतिक्रमण तो निगम करेगा ध्वस्तीकरण
सहारनपुर : प्रताप नगर व रायवाला बाजार में नाले-नालियों पर किया गया अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम द्वारा दुकानों के बाहर थलों पर लाल निशान लगा दिए गए है। निगम अधिकारियों के मुताबिक करीब चार सौ से ज्यादा दुकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। एक जुलाई से पहले यदि दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण न हटाया तो आगामी एक जुलाई यानी आगामी मंगलवार से निगम द्वारा अतिक्रमण ध्वस्त किया जायेगा। प्रताप नगर व रायवाला क्षेत्र के व्यापारियों से इस बात पर सहमति हो चुकी है। महापौर डॉ. अजय कुमार…
2027 विधानसभा चुनाव के लिए BSP ने बदली रणनीति, UP में 1600 टीमें सक्रिय, आकाश के लिए बनाया ये प्लान – BSP Mayawati News
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नई रणनीति तैयार की है. आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BSP सुप्रीमो के निर्देश पर पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव जाकर अपना जनाधार बढ़ाने में जुटे हैं. पार्टी की करीब 1600 टीमें गांवों में पोलिंग बूथ और सेक्टर कमेटियां बनाकर लोगों को जोड़ने में जुट गई हैं. पार्टी का कहना है कि पदाधिकारी भी नामित किए जा रहे हैं, जो लोगों को BSP की नीतियों और विपक्ष की साजिशों से अवगत करा रहे हैं. आपको बता दें कि पार्टी अध्यक्ष मायावती…
