लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संभल मामले की रिपोर्ट पेश की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा संभल में जानबूझ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। भाजपा ने अफसरों के जरिए जानबूझ कर संभल में हिंसा भड़काई और निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया। जब सपा प्रतिनिधिमंडल संभल पहुंचा तो उसे रोक दिया गया। उसे वहां जाने नहीं दिया गया। सरकार क्या छिपाना चाहती थी? अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।…
Author: NEWS14 TODAY
Love fraud & Sucide : फोन, लव और ऑनलाइन ठगी के बाद युवती ने की थी खुदखुशी, प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी ने ठग लिये डेढ़ लाख
सहारनपुर : दो दिन पहले सहारनपुर के चिलकाना में ऑनलाइन ठगी से आहत युवती की खुदखुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में युवती के प्रेम संबध सामने आये हैं। प्रेमी द्वारा दिए गए 42 लाख रुपए के लालच में आकर युवती ने डेढ़ लाख रूपये भेज दिए। और जब प्रेमी ने फोन बंद कर लिया तो युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदखुशी कर ली थी। आपको बता दें कि करीब एक महीना पहले कस्बा चिलकाना निवासी खुर्शीद की 26 वर्षीय बेटी रानी के फोन पर अज्ञात…
Murder In Saharanpur : रस्सियों से बंधा घर के अंदर मिला कारोबारी का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अपराध थामने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर न सिर्फ पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि सीएम योगी के अपराध मुक्त प्रदेश के दावों की भी पोल खोल रहे हैं। ताजा मामला थाना मंडी इलाके का है जहां गाड़ो के मोहल्ले में ब्याज पर पैसे देने वाले व्यक्ति की बेरहमी से कर दी गई। गाडो का चौक मोहल्ला निवासी सेवाराम धारिया जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने…
CM Yogi : प्रकाश पर्व पर बोले सीएम योगी, गुरु तेग बहादुर ने अपना शीश कटा कर भारत का शीश बचाया, नई पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में बताएं
प्रकाश पर्व : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डीएवी कॉलेज में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपना शीश दे दिया, लेकिन भारत का शीश बचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज एक शहीद पिता के पुत्र हैं और शहीद बेटों के पिता भी हैं। गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने देश और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज उस समय गुरु तेग बहादुर महाराज…
Rahul Gnadhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के मुकदमे में आज नहीं हुई बहस, अब 15 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज मानहानि के मुकदमे में सोमवार को बहस नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता द्वारा अवसर दिए जाने के अनुरोध पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के गहरा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप है कि 24…
Manmohan & Jamiyat : पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और जामिया मिल्लिया इस्लामिया का अल्पसंख्यक दर्जा
डॉ. मनमोहन सिंह : प्रधान मंत्री का हक़ अदा करने वाले डॉ. मनमोहन सिंह जी लंबे समय तक अपने देश भारत की अच्छी प्रतिष्ठा के साथ सेवा करते करते चले गए वो बहुत ही पढ़ें लिखे और अर्थशास्त्र के जानकार थे। वे भारत की आज़ादी में सबसे ज्यादा काम आने वाली भाषा उर्दू भाषा भी जानते थे। एक बार वे मुझसे कहने लगे कि में रोज़ाना उर्दू अखबार “अखबार-ए-मशरिक” देखता हूं। वो जमीयत उलमा-ए-हिंद और कांग्रेस की आजादी में एक-दूसरे के सहयोग और कुर्बानियों को भी जानते थे। मुझे लगता…
Saharanpur News : DGP के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल बनाना पड़ा भारी, 80 हजार रुपए ऐंठने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के DGP के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम और यूट्यूब बनाना एक शख्स को महंगा पड़ गया। पुलिस ने फर्जी आईडी बनाने वाले शख्स को कर लोगों से पैसे ऐंठने वाले जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है। उसने जयपुर कांड के पीड़ितों की मदद के नाम पर पैसे ऐंठ लिए थे। जिसके बाद फर्जी आईडी का खुलासा हुआ और साइबर सेल पुलिस ने आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त जनपद सहारनपुर के थाना नागल इलाके के गांव साधारणपुर का रहने वाला बताया जा…
Namo Bharat : खुद टिकट खरीद कर पीएम मोदी ने नमो भारत में किया सफर, जानिए मेरठ से न्यू अशोक नगर तक कितना होगा किराया ?
मेरठ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आनंद विहार, न्यू अशोक नगर से नमो भारत के 13 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त सेक्शन का उद्घाटन किया। ऐसे में अब नमो भारत ट्रेन से मेरठ साउथ से आनंद विहार और न्यू अशोक नगर पहुंचा जा सकेगा। पीएम मोदी ने मेरठ तक नमो भारत का टिकट खुद खरीदा और ट्रेन में सफर किया। इस दुराण ट्रेन में सफर कर रहे स्कूली बच्चो से बातचीत की और बच्चों ने पीएम मोदी को थैंक्यू बोला। मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर तक साधारण कोच का…
Saharanpur News : साइबर ठगों ने 42 लाख रुपये का झांसा देकर युवती से ठगे डेढ़ लाख, आहात युवती ने कर ली आत्महत्या
सहारनपुर : ऑनलाइन ठगी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आये दिन साइबर ठग किसी ना किसी को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे हैं। ताज़ा मामला जनपद सहारनपुर का है जहां कस्बा चिलकाना निवासी एक युवती को साइबर ठगों ने 42 लाख रूपये का लालच देकर डेढ़ लाख रूपये ठग लिये। युवती ने रिश्तेदारों से और ब्याज पर पैसे लेकर दिए थे। इसके बाद जालसाजों का फोन बंद हो गया। जिससे आहत होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद…
CM Nayab Saini : यूपी में भी बनेगी नॉन स्टॉप सरकार, सहारनपुर में बोले हरियाणा के सीएम नायब सैनी, कांग्रेस पर बरसे, सीएम योगी पीएम मोदी की तारीफ़
सहारनपुर : रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने इंडिया गठबंधन और कांग्रेस पर निशाना साधा और पीएम मोदी और सीएम योगी की जमकर तारीफ़ की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग लंबे समय तक देश को लूटते रहे हैं। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने वह काम करके दिखाया है उससे पहले लोग बोलते थे कि कांग्रेस की सरकार है इस सड़क से मत निकल जाना। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने सैनी समाज के साथ यूपी…
