Loksabha Chunav : अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान, बोले- “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो”

Loksabha Chunav

Loksabha Chunav : लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण का मतदान सोमवार सुबह से शुरू हो गया। देश की 49 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में जहां कई बड़े मंत्रियों, उधमियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है वहीं फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों ने भी वोटिंग की है। ख़ास बात ये हैं फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार मतदान किया है। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने मतदान केंद्र के बाहर आकर न सिर्फ गर्व से अपनी अमिट स्याही लगी उंगली दिखाई बल्कि अपने देश में पहली बार मतदान कर…

चारधाम यात्रियों के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप लॉन्च

देहरादून, 20 मई। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए ई-स्वास्थ्य धाम एप शुरू की है। उन्होंने बताया कि इसे स्वास्थ्य विभाग, विश फाउंडेशन तथा हंस फाउंडेशन ने शुरू किया है। उन्होंने बताया कि ई-स्वास्थ्य धाम एप पर सभी श्रद्धालुओं को अपना हेल्थ  डाटा अपलोड करना है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इन स्क्रीनिंग पॉइन्ट्स पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों के साथ ही हंस एवं विश फाउंडेशन के चिकित्सक भी…

चार धाम यात्रा – 31 मई तक नहीं होंगे ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन

देहरादून, 20 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा, ग्रीष्मकाल के दृष्टिगत पेयजल और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने 31 मई तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा और सुविधा की दृष्टिगत यह निर्णय लिया जाना जनहित में जरूरी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के अन्य धार्मिक और पौराणिक स्थलों में जाने के लिए भी प्रेरित किया जाए। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर और…

Saharanpur News : घर बैठे खुद करिये अपने घर के पानी की जांच, नगर निगम ने जारी किया पानी में मिश्रित किये जाने वाले क्लोरीन की मात्रा का चार्ट

Saharanpur News

सहारनपुर : नगर निगम की टंकियों से आपके घर आपूर्ति किया जा रहा पेयजल पीने योग्य है या नहीं इसकी जांच आप अपने घर बैठे ही कर सकते है। लोगों की जानकारी के लिए नगर निगम के जलकल विभाग ने पेयजल आपूर्ति करने वाली सभी टंकियों ( ओवर हैड टैंक ) पर जलापूर्ति में मिश्रित किये जाने वाली क्लोरीन की मात्रा का चार्ट (विवरण) लगाया है। ये भी पढ़िए … देश की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव, दांव पर रक्षामंत्री और राहुल गांधी समेत कई मंत्रियो की साख…

विधि-विधान से खुले द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

देहरादून, 20 मई। पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज पूर्वाह्न 11 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान से खोल दिए गए हैं।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रवक्ता डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि श्री मदमहेश्वर भगवान की देवडोली के पहुंचने के बाद आज सुबह 10 बजे से कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। उन्होंने बताया कि सवा ग्यारह बजे पुजारी टी. गंगाधर लिंग ने पूजा-अर्चना के बाद बीकेटीसी के अधिकारियों, हक-हकूक धारियों की मौजूदगी में…

हेल्थ डिपार्टमेंट के अफसरों ने किया केदारनाथ धाम में व्यवस्था का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग, 20 मई। उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने सोमवार को केदारनाथ धाम में जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों की ओर से की गई तैयारियों एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। स्लाइडिंग जोन सिरोबगड़ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि सिरोबगड़ से ही जनपद की सीमा शुरू हो जाती है तथा ये क्षेत्र अति-संवेदनशील है। ऐसे में हल्की वर्षा में भी मलबा आने से मार्ग बाधित हो जाता है। इसके लिए उन्होंने समुचित व्यवस्थाएं करने के…

10 सालों में गरीब, मध्यम व हर वर्ग हुआ दुखी – कुमारी सैलजा

सिरसा, 20 मई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा के राज में 10 साल में हर वर्ग दुखी हुआ है। गरीब व मध्यम वर्ग की स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। बीजेपी के राज में बेरोजगारी पिछले 45 सालों में चर्म पर पहुंच चुकी है। भ्रष्टाचार खत्म करने की बजाय बीजेपी ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए धन इकट्ठा करने का काम किया है। ईडी और सीबीआई पीछे लगा कर बीजेपी ने भ्रष्टाचार किया…

LS Election 5 Phase : देश की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार लड़ रहे चुनाव, दांव पर रक्षामंत्री और राहुल गांधी समेत कई मंत्रियो की साख

LS Election 5 Phase

Lok Sabha Chunav 5th Phase : लोकतंत्र का महापर्व लगातार जारी है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में देश की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। सभी 49 सीटों पर 695 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। खास बात ये है कि इस बार जहां भाजपा के कई केंद्रीय मंत्रियों की साख दांव पर लगी है तो वहीं रायबरेली सीट पर कांग्रेस पार्टी से राहुल गांधी के लिए चुनौती बनी हुई है। सियासतदानों के मुताबिक संसद का रास्ता यूपी से होकर जाता है। यही वजह है…

Amethi Lok sabha : वोटिंग के बाद बोली भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, “मैंने विकसित भारत, गरीब कल्याण व महिला शक्ति को समर्पित राष्ट्र्भगत गरीब नेता को वोट दिया है”

LS Election 5 Phase

Amethi lok sabha : सोमवार की सुबह से ही पांचवे चरण के लिए मतदान जारी है। VVIP सीट अमेठी में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जहां सुबह नौ बजे तक करीब 27 प्रतिशत मतदान हो चुका है। आसमान से बरसती आग भी मतदाताओं के उत्साह को कम नहीं कर पापा रही है। यानी भीषण गर्मी में भी मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी हुई हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया है। मतदान करने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा…

राज्यपाल ने नीलम संजीव रेड्डी जयंती पर दी श्रद्धाजंलि

चंडीगढ़, 19 मई। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय नीलम संजीव रेड्डी की जयंती के अवसर पर हरियाणा राजभवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नीलम संजीव रेड्डी ने 1977 से 1982 तक भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।  भारत के राष्ट्रपति बनने से पूर्व वे आंध्र राज्य के उपमुख्यमंत्री और संयुक्त आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री, लोकसभा के दो बार के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भी रहे। नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई…