सहारनपुर : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए भयानक सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वीडियो में खौफनाक मंजर साफ दिख रहा है। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोड़ के पास बैक कर रही टियागो कार को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह न सिर्फ सड़क पर करीब 300 मीटर तक घिसटती गई, बल्कि दो बार डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। हादसे में टियागो में सवार प्रवीण, उसकी पत्नी प्रीति, सुदेश और मासूम शिवांश की दर्दनाक मौत हो गई। स्कॉर्पियो…
Day: June 29, 2026
CM धामी ने चंपावत को ₹123.79 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, जिम कॉर्बेट ट्रेल का किया उद्घाटन
उत्तराखंड : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत दौरे के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। उन्होंने कुल ₹123.79 करोड़ की लागत वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग ₹3.50 करोड़ की लागत से तैयार जिम कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन किया और प्रस्तावित सिटी सेंटर की आधारशिला भी रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चंपावत को उत्तराखंड का एक मॉडल जिला बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने…
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला: पुलिस ने आठ आरोपियों के घरों पर छापेमारी की, जांच तेज
अयोध्या : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जांच तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी की गई। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ की और कथित गबन से जुड़े नए सबूत इकट्ठा करने की कोशिश की। इससे पहले, 26 जून को राम जन्मभूमि थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में करीब ₹80 लाख बरामद किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
राम मंदिर चंदा विवाद पर MP चंद्रशेखर आज़ाद ने जमकर हमला बोला, कहा “भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल की, चंदे के पैसे पर भी सवाल उठाए”
सहारनपुर : नगीना के MP चंद्रशेखर आज़ाद ने सोमवार को सहारनपुर में कथित राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर सत्ता हासिल करने वाली BJP अब उस आस्था के नाम पर इकट्ठा किए गए चंदे के पैसे के बारे में सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में बड़े अधिकारियों को बचाया जा रहा है, जबकि जूनियर कर्मचारियों पर कार्रवाई का दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने पूरे…
