NAAC A++मिलना कुरुक्षेत्र विविके इतिहास में बड़ी उपलब्धिः बंडारू दत्तात्रेय

चंडीगढ़, 10 फरवरी। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) की ओर से जो रेटिंग जारी की गई है, जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को A++ग्रेड दिया गया है। इसी के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय देश के शीर्ष संस्थानों में शामिल हो गया है जो हरियाणा की 21 सरकारी विश्वविद्यालयों की सूची में पहला विश्वविद्यालय बना है जिसे नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्रदान किया गया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास में…