Budget 2024-25 : बजट में किसानों पर करम करें केंद्र सरकार, उम्मीद लगाए बैठा है किसान

Budget 2024-25

बजट 2024-25 : केंद्र की मोदी सरकार संसद में आगामी 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपना बजट पेश करने जा रही है। जाहिर है कि वित्त मंत्री वही पुरानी होंगी, निर्मला सीतारमण, और बजट नए वित्त वर्ष के लिए कुछ नया होगा। क्या कुछ नया होगा? इस बजट में लोगों के हाथ कुछ लगेगा या नहीं? किसे खुशी मिलेगी और किसे गम? किस सेक्टर के लिए कितना बजट देश के विकास के लिए पेश किया जाएगा? इन सब सवालों के जवाब तो अभी किसी के पास नहीं…