शादियों में फ़ुज़ूलखर्ची और ख़ुराफ़ात इस्लामी तालीमात के ख़िलाफ़, उलेमाओं ने डी.जे. नाच-गाने और आतिशबाजी पर लगाई रोक – Deoband News

Waqf Property Act

देवबंद : जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और मशहूर देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने शुक्रवार को जारी एक वीडियो बयान में मौजूदा दौर की मुस्लिम शादियों पर गहरी चिंता का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि इस्लाम में निकाह को एक आसान और बरकत वाला अमल बनाया गया है, मगर अफ़सोस कि हमने इस पाक सुन्नत को रस्मों, दिखावे और फ़ुज़ूलखर्ची की भेंट चढ़ा दिया है। मौलाना कारी इश्हाक गोरा ने कहा, “निकाह बेशक एक मुक़द्दस सुन्नत है, मगर आज के दौर में ये रस्मों और दुनियावी ताम-झाम में इस…

आतंकी हमले पर बोले अरशद मदनी, अमानवीय कृत्य को इस्लाम से जोड़ने की की जा रही कोशिश, पीड़ितों के साथ है जमीयत – Jamiyat President

Deoband News

देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले की न सिर्फ निंदा की है बल्कि मृतकों के परिवारों के दुख भी व्यक्त किया है। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ की है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि कश्मीर में कड़ी निगरानी के बावजूद आतंकवादी हत्या और लूटपाट करके भाग निकले। प्रशासन की विफलता के कारण शांति व्यवस्था को आग लगाने की कोशिश करने वाली ताकतें अपने नापाक इरादों में सफल हो गई हैं। उन्होंने…

दारुल उलूम देवबंद का फरमान, छात्रों के मोबाइल फोन पर लगाई रोक, पढ़ाई में मोबाइल बन रहे बाधा – Deoband News

why sacrifice is given on eid 

सहारनपुर : विश्व प्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले फरमान जारी किया है। दारुल उलूम प्रबंधन ने छात्रों के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की घोषणा की है। संस्थान ने कहा है कि इस नियम के दायरे में नए और पुराने सभी छात्र आएंगे और उन्हें मल्टीमीडिया और एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करने की पूरी तरह मनाही की गई है। संस्थान प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटकाने वाले किसी भी…

ग़ैर-महरम से मेंहदी लगवाना शरीयत के ख़िलाफ़: क़ारी इसहाक़ गोरा का बयान – Deoband News

Waqf Property Act

देवबंद : जमीयत दावातुल मुस्लिमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने हाल ही में वीडियो के माध्यम से एक अहम बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इस्लामी शरीयत के एक संवेदनशील और अक्सर अनदेखे पहलू पर रोशनी डाली है। मौलाना ने कहा कि आजकल शादियों का मौसम चल रहा है, और इस दौरान देखा जा रहा है कि मुस्लिम महिलाएं बाजारों में जाकर ग़ैर-महरम मर्दों से मेहंदी लगवाती हैं, जो कि शरीयत के स्पष्ट निर्देशों के ख़िलाफ़ है। मौलाना ने साफ़ कहा कि इस्लाम किसी…

जमीयत अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत, बोले – कोर्ट ने हमारी आशंकाओं को स्वीकार किया – Waqf Act

Jamiyat President Moulana Mahmud Madni

सहारनपुर/ देवबंद : जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने वक़्फ़ संशोधन अधिनियम को लेकर हुई सुनवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि वक्फ संशोधन अधिनियम-2025 पर दूसरे दिन की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने हमारी ओर से पेश की गई आशंकाओं को स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई की और इस कानून पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 5 मई को होगी।…

Deoband News : दारुल उलूम में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर फिर लगी रोक, जानिये क्यों ?

Darul Uloom Deoband

सहारनपुर : फतवों नगरी दारुल उलूम देवबंद प्रबंधन ने एक बार फिर अनोखा फरमान जारी किया है। छात्रों के एडमिशन और परीक्षाओं को देखते हुए महिलाओं और बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। देश विदेश से आये बड़ी संख्या में छात्रों के एडमिशन और परीक्षा की तैयारियों के कारण, छोटे बच्चों और महिलाओं के प्रवेश को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। दारुल उलूम प्रशासन ने सभी आगंतुकों से अनुरोध किया है कि वे छोटे बच्चों और महिलाओं को साथ लेकर न आएं। बाकायदा दारुल उलूम परिसर…

Alvida Jumma : अलविदा जुमा की नमाज के बाद हुई नारेबाजी, नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर किया वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध

Sloganeering happened after the farewell Friday prayers

सहारनपुर : शुक्रवार को रमजान माह का अलविदा जुम्मा मनाया गया। जुम्मे क नमाज के लिए नमाजियों ने मस्जिदों में पहुँच कर नमाज अदा की। इसी कड़ी में फतवों की नगरी देवबंद में अलविदा जुमा की नमाज पढ़ी गई। इस दौरान अकीदमंदो ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्वक नमाज अदा की। रमजान माह के अलविदा जुमा के दिन नमाजियों ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर नमाज के बाद न सिर्फ नारेबाजी की बल्कि वक्फ बिल का विरोध किया। अच्छी बात ये रही कि नमाजियों ने गाइड लाइन का आपलं करते हुए मस्जिदों के अंदर…

Moulana Arshad Madni : जमीयत उलेमा ए हिंद का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान समेत कई नेताओं का किया बहिष्कार

Waqf Bill

सहारनपुर : मौलाना अरशद मदनी की अगुवाई वाली जमीयत उलमा-ए-हिंद ने एक बड़ा और साहसिक फैसला लिया है। जिसमें संगठन ने नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू और चिराग पासवान जैसे नेताओं से खुद को अलग करने का ऐलान किया है। यह फैसला शुक्रवार 21 मार्च 2025 को जारी एक बयान के जरिए लिया गया, जिसमें मौलाना मदनी ने इन नेताओं पर मुसलमानों के खिलाफ हो रहे अत्याचार और अन्याय पर चुप रहने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ये नेता खुद को धर्मनिरपेक्ष कहते हैं, लेकिन सत्ता की खातिर वे…

Deoband News : वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में आंदोलन करेगी जमीयत उलेमा ए हिन्द, मौलाना अरशद मदनी ने किया एलान 

Deoband News

सहारनपुर : वक्फ बोर्ड बिल को लेकर जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने न सिर्फ सत्तारूढ़ भाजपा पर भड़ास निकाली है वहीं विपक्षी दलों को भी आड़े हाथ लिया है। उन्होने कहा कि जिम्मेदार पार्टियां इस्लाम के खिलाफ हैं वे चाहती हैं कि मुसलमानों को इस देश में रहने की इजाजत न दी जाए और हम इसके खिलाफ हैं। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी ने वक्फ बोर्ड बिल पर बात की। इस दौरान मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वक्फ…

Deoband News : रमजान की सेहरी में शोर पर एडवाइज़री पर भड़के देवबंदी उलेमा, एडवाइजरी का किया विरोध

Waqf Property Act

देवबंद : इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के मौलाना रशीद फरंगी महली ने रमजान के महीने में सेहरी के वक्त शोर-शराबे से बचने और पड़ोसियों का ख्याल रखने की एडवाइज़री जारी की। उन्होंने मुसलमानों से अपील की कि वे सुबह के वक्त अनावश्यक शोर न करें ताकि दूसरों को कोई तकलीफ़ न हो। उनकी की एडवाइजरी से देवबंदी उलेमाओं ने न सिर्फ किनारा किया है बल्कि उसकी मुखालफत की है। उलेमाओं ने सेहरी को लेकर जारी एडवाइजरी पर सवाल उठाए हैं। प्रसिद्ध देवबंदी उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने इस एडवाइज़री…