देहरादून 18 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम द्वारा प्रत्येक दिवस मीडिया के साथ प्रेस ब्रीफिंग किए जाने के निर्देशों के क्रम में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आदर्श आचार संहिता एवं लॉ एंड ऑर्डर के संबंध में मीडियाकर्मियों के साथ प्रेस ब्रीफिंग की। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश के प्रत्येक जनपद में शराब एवं कैश सीजर की कार्रवाई लगातार गतिमान है। इसके तहत 16 मार्च, 2016 से 17 मार्च…
Category: उत्तराखंड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलों के अधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून, 17 मार्च। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने रविवार को सचिवालय में सभी जनपदों के ज़िलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों में सकुशल मतदान संपन्न कराने को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रथम चरण में होना है इस लिहाज से बूथ लेवल तक स्वीप गतिविधियों सहित जागरूकता कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाया जाए। मुख्य निर्वाचन…
धामी के विकास कार्यों पर एल्बम लॉन्च
देहरादून, 16 मार्च। आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता डोईवाला के तत्वावधान में शनिवार को मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर बनी ‘धामी जी कु रैबार’ गीत एल्बम वह आदर्श संस्था की स्मारिका का मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा लोकार्पण व विमोचन किया गया। आदर्श संस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की इन्हीं उपलब्धियां…
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं
देहरादून, 16 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कैंप ऑफिस में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं…
मुख्यमंत्री ने किया चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन
देहरादून, 15 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आवास सभागार में उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुये 55 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा मुक्ति केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह विज्ञान केंद्र हमारे आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र…
मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र
देहरादून, 15 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत चयनित 16 सुपरवाइजरों तथा आबकारी विभाग के अंतर्गत चयनित 10 निरीक्षक व 01 कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इस प्रकार कुल 27 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि आपके अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप, आपका चयन इन पदों पर हुआ है। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत, परिश्रम करने वाले आज सभी…
दिल्ली-पिथौरागढ़ हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ
देहरादून, 14 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ के लिए शुरू हुई एलायंस एयर की हवाई सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए आज औपचारिक रूप से विमान सेवा का शुभारंभ कर दिया गया है। विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। साथ ही सीमांत जनपदों एवं देश की राजधानी की कनेक्टविटी सीधे तौर पर जुड़ जाएगी। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ से दिल्ली जाने में 12 से…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने किया यज्ञ
रुड़की (हरिद्वार), 14 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जीवनदीप आश्रम, रूड़की (हरिद्वार) में आयोजित श्री महारूद्र यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान उन्होंने यज्ञ अनुष्ठान में हिस्सा लेतने वाले यजमान व यज्ञ को सम्पादित कराने वाले आचार्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव से देश, प्रदेश एवं विश्व कल्याण की भी कामना की। स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उन्हें महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी महाराज का आशीर्वाद तथा…
धामी ने गोपेश्वर में रोड शो कर दिखाई ताकत
गोपेश्वर, 13 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बुधवार को एक दिवसीय चमोली दौरे पर गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने गोपेश्वर बस स्टेशन से पुलिस मैदान तक आयोजित विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री के रोड शो में अपार जन सैलाब उमड़ा। जगह जगह भारी संख्या में उनके चाहने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो में शामिल सभी लोगों का आभार जताया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक अनिल नौटियाल, विधायक…
मुख्यमंत्री धामी ने गोपेश्वर को दी सौगात
चमोली, 13 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जनपद चमोली के पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित ‘‘लाभार्थी सम्मान समारोह’’ में हिस्सा लेते हुए 229.3 करोड़ की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 44.13 करोड़ की योजनाओं का लोकापर्ण एवं 185.17 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास के लिए कई घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री ने अटल आवास योजना के तहत बने भवनों के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक तौर पर घर की चाबी सौंपी।मुख्यमंत्री धामी ने भगवान गोपीनाथ की पवित्र धरा…
