देहरादून, 17 अप्रैल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने बुधवार को देहरादून के रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर मतदान के लिए प्रस्थान करने वाली पोलिंग पार्टियों/ फेसिलिटेशन सेंटर एवं निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने ईवीएम ट्रेंनिंग सेंटर, वोट फैसिलिटेशन सेंटर समेत विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर उनको मनोयोग और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सकुशल मतदान के लिए मतदान ड्यूटी में…
Category: उत्तराखंड
लोकसभा चुनाव – अब तक 16 करोड़ रुपए जब्त
देहरादून, 16 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के तहत 16 मार्च से अभी तक कुल 16 करोड़ 05 लाख मूल्य की जब्ती हुई है। जिसमें से 05 करोड़ 70 लाख कैश, एनडीपीएस और नारकोटिक्स के तहत 03 करोड़ 99 लाख, 02 करोड़ 93 लाख मूल्य की शराब और 03 करोड़ 26 लाख मूल्य की सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं की जब्ती की गई है। यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान उन्होंने बताया कि हरिद्वार…
लोकसभा चुनाव – सभी जिलों में फ्लाइंग स्क्वायड तैनात
देहरादून, 15 अप्रैल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखंड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। मतदान दिवस से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारम्भ…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदान को लेकर दिए जरूरी दिशा निर्देश
देहरादून, 15 अप्रैल उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों/जिला निर्वाचन अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर, पोलिंग और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने तक के संबंध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न जानकारियां साझा की। सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य निर्वाचन…
सचिवालय कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
देहरादून, 14 अप्रेल। उत्तराखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड एवं सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की तत्वावधान में आज सचिवालय एटीएम चौक से घंटाघर तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जो की परेड ग्राउंड पुलिस मुख्यालय होते हुए सचिवालय में समाप्त हुई। इस आयोजन में सचिवालय परिवार एवं उनके परिजनों ने लगभग 200 की संख्या प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। रैली को मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉक्टर बीवी आरसी पुरुषोत्तम द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिवालय एथलीट और फिटनेस क्लब की अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी…
दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथों पर मिलेगी विभिन्न सुविधाएं
देहरादून, 14 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए राज्य में 11729 पोलिंग बूथ स्थापित किये जा रहे हैं। इन सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम ऐप को 51 हजार 373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस ऐप के माध्यम से 1623 लोगों द्वारा डोली के लिए अनुरोध किया गया है। 2437 लोगों द्वारा व्हील चेयर का अनुरोध किया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा 3392 मैग्निफाइंग ग्लास की…
पोस्टल बैलेट से मतदान का बढ़ा प्रतिशत
देहरादून, 13 अप्रेल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में राज्य में 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के घर -घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जा रहा है। अभी तक 94.73 प्रतिशत मतदान पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका है। यह प्रतिशत अभी और बढ़ेगा। अभी तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 से अधिक मतदान प्रतिशत हो चुका है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9376 मतदाताओं और 2806 दिव्यांग मतदाताओं…
वोट प्रतिशत बढ़ाने के मुद्दे पर हुआ मंथन
देहरादून, 13 अप्रेल। वोटर जागरूकता में जनसंपर्क की भूमिका पर पीआरएसआई देहरादून चैप्टर द्वारा शनिवार को राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तराखंड में अपेक्षाकृत कम वोट प्रतिशत के कारणों और इसे बढ़ाए जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। मुख्य वक्ता समाजसेवी अनूप नौटियाल ने उत्तराखंड में पिछले लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि पहले की अपेक्षा उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में वोट प्रतिशत बढ़ा है, परंतु हम अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम हैं। इस गैप को कम करने के…
क्विज कंपटीशन में रॉबिन जॉन रहे प्रथम विजेता
देहरादून, 12 अप्रेल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक” में दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय…
चुनाव कार्यों के लिए वाहनों का अधिग्रहण जारी
देहरादून, 11 अप्रेल। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा निर्वाचन कार्य के लिए बड़ी संख्या में वाहनों का अधिग्रहण किया जाता है। लोक सभा सामन्य निर्वाचन 2024 के लिए राज्य में जनपदों की आवश्कता के अनुसार 13 हजार 250 वाहनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, फ्लाइंग स्क्वायड और एसएसटी के लिए 03 हजार 860 वाहन एवं पोलिंग पार्टियों की व्यवस्था के लिए 09 हजार 190 वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। टैक्सी और मैक्सी श्रेणी के…
