Baghpat News : शादी करने पहुंचा शादीशुदा दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंचते ही हुई धुनाई, बुरी तरह पीटा, पंचायत के बाद हुआ समझौता

groom was beaten in Baghpat

बागपत : बागपत जिले के चांदीनगर क्षेत्र में एक शादी के दौरान जमकर बवाल हो गया। एक गांव में आई बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा। जिसकी वजह दूल्हे का शादीशुदा होना बताया जा रहा है। बरात लेकर आये दूल्हे ने तीन साल पहले ही कोर्ट मैरिज की थी। जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तो इस दौरान किसी ने दूल्हे की पहली शादी की तस्वीरें दुल्हन के भाई के मोबाइल पर भेज दीं। इसके बाद दुल्हन पक्ष ने बारात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष…

BSP Akash Anand : बैठक में  बोलीं मायावती; आखिरी सांस तक पार्टी में नहीं रखूंगी कोई उत्तराधिकारी, भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से किया मुक्त

How Right Give Akash Command of Party

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में बड़ा फैसला लिया। भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया गया है। साथ ही कहा कि अब उनका करियर बर्बाद हो गया है। उन्होंने अपने भाई आनंद कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय समन्वयक भी बनाया है। इसके अलावा मायावती ने राज्यसभा सांसद रामजी गौतम पर भी भरोसा जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय समन्वयक बनाया है। अब पार्टी में…

Gulal made from cow dung : सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला ने गोबर से बनाया गुलाल, पीएम मोदी और सीएम योगी को भेजने की तैयारी

Gulal made from cow dung

सहारनपुर : नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला ने होली पर्व को और खुशनुमा बनाने के लिए गोबर से ‘‘प्राकृतिक गोमय गुलाल’’ तैयार किया है। सहारनपुर की कान्हा उपवन गौशाला प्रदेश की पहली गौशाला है जिसके द्वारा गोबर से गुलाल बनाया गया है। गोबर से निर्मित यह गुलाल होली खेलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा को भी भेजा जायेगा। नगरायुक्त संजय चौहान की देखरेख में यह गुलाल बनाया जा रहा है। गोबर से बना यह गुलाल होली…

Meerut News : मेरठ में MBBS छात्रा से छेड़छाड़, सीनियर छात्र ने नशीला पदार्थ पिलाकर की अश्लील हरकत

UP Crime News

मेरठ : यूपी के मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली MBBS छात्रा ने साथी छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्रा ने परतापुर थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। यह मामला काफी हाई प्रोफाइल होता जा रहा है, क्योंकि आरोपी युवक एक ट्रांसपोर्टर का बेटा बताया जा रहा है, जबकि पीड़ित छात्रा दिल्ली के एक बड़े बिल्डर की बेटी है। पीड़ित MBBS प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी शिकायत…

Illegal Mosque In Gorakhpur : गोरखपुर में चार मंजिला मस्जिद को क्यों गिरा रहे मुस्लिम समुदाय के लोग ?

Illegal Mosque In Gorakhpur

गोरखपुर : कोतवाली इलाके के घोष कंपनी चौक के पास चार मंजिला मस्जिद की ऊपरी दो मंजिलों को प्रबंधन से जुड़े लोगों ने गिराना शुरू कर दिया है। नगर निगम की जमीन के बगल में बनी अबू हुरैरा मस्जिद को कुछ दिन पहले नोटिस भेजकर इसे अवैध निर्माण बताया गया था। नोटिस में 15 फरवरी को 15 दिन के अंदर ऊपरी दो मंजिलों को गिराने का नोटिस दिया गया था। हालांकि GDA के नोटिस को अवैध बताते हुए मस्जिद प्रबंधन ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दाखिल की है। जिस…

Agra Sucide Case : TCS मैनेजर सुसाइड मामले पर बोली पत्नी- शादी से पहले ही वे मेरा अतीत की वजह से चुनी मौत, व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

Agra Sucide

आगरा : टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या ने पारिवारिक कलह और मानसिक स्वास्थ्य पर बहस छेड़ दी है। जहां मानव ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है वहीं उनकी पत्नी निकिता ने सभी आरोपों को झूठा बताते हुए व्हाट्सएप चैट दिखाई है। टीसीएस कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा की आत्महत्या से उनके माता-पिता और बहन सदमे में हैं। वह उनकी आरोपी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला दर्ज होने के बाद मानव की पत्नी निकिता अपने परिवार के साथ लापता…

Saharanpur News : सांड ने बाइक सवार महिला को मारी टक्कर, कई फ़ीट उछले से दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Saharanpur News

सहारनपुर : सहारनपुर में एक महिला को सांड ने ऐसी टक्कर मारी कि वह कई फ़ीट दूर जाकर गिरी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला एक निजी चिकित्सक से दवा लेकर लौट रही थी। बीच रास्ते में महिला ने गांव के ही एक युवक से बाइक पर लिफ्ट ली थी। इसी दौरान रास्ते में सांड ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर…

Prayagraj News : महाकुंभ नगरी में हुआ प्रांतीय अधिवेशन, हरि किशोर तिवारी फिर बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

Prayagraj News

प्रयागराज :  प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में 23 और 24 फरवरी को संगम के सेक्टर 23 स्थित वित्त विभाग के शिविर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में प्रदेश के संगठन महामंत्री डॉ. नरेश कुमार ने हरि किशोर तिवारी को फिर से अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव लाया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया और हरि किशोर तिवारी को फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी ने धवनि मत से जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त…

Agra Sucide : वीडियो में मैनेजर ने कहा “मर्दों के बारे में सोचो, कोई तो उनकी बात करे, बेचारे बहुत अकेले होते हैं” , इसके बाद मौत को लगा लिया गले

Agra Manager Sucide

आगरा : यूपी के डिफेंस कॉलोनी सदर आगरा में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मैनेजर ने पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने 6.57 मिनट का वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया। वीडियो बनाते हुए मैनेजर कई बार भावुक हो गए। उनकी आंखों से आंसू भी निकल रहे थे। उनका कहना था कि कोई मर्द नहीं बचेगा जिस पर आप दोष लगा सकें, मर्दों के बारे में सोचो, कोई तो उनकी बात करे, बेचारे बहुत अकेले होते हैं। यह कहते हुए वीडियो बनाते हुए डिफेंस कॉलोनी…

CM Yogi : सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महाकुंभ ड्यूटी करने वाले 75000 पुलिसकर्मियों को 10000 बोनस, एक सप्ताह की छुट्टी और मेडल

CM Yogi

प्रयागराज : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ-2025 के समापन के अवसर पर आयोजित पुलिसकर्मियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम में कई घोषणाएं कीं। पुलिसकर्मियों के धैर्य की सराहना करते हुए योगी ने यूपी के 75 हजार पुलिसकर्मियों को ‘महाकुंभ सेवा मेडल’, 10 हजार का विशेष बोनस और एक सप्ताह की छुट्टी देने की घोषणा की। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को महाकुंभनगर में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और ऐतिहासिक आयोजन महाकुंभ को सफल बनाने में पुलिसकर्मियों…