फर्रुखाबाद : यूपी के संतकबीर नगर के बाद अब फर्रुखाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। फर्रुखाबाद की प्रेम कहानी में जिस युवक ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई उसकी खुद की शादी 2 साल पहले ही हुई थी। माना जा रहा है कि जिस तरह से मेरठ की मुस्कान और औरैया की प्रगति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पतियों की हत्या की है उसी के डर से संत कबीर नगर और फर्रुखाबाद में युवकों ने अपनी पत्नियों की शादी…
Category: उत्तर प्रदेश
Agra News : स्वास्थ्य विभाग का गज़ब कारनामा, एक महिला की 30 महीने में 25 बार किया प्रसव, पांच बार कर दी नसबंदी, आगरा से लखनऊ तक मचा हड़कंप
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि के गबन का बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। जिससे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। ऑडिट में गर्भ से कमाई का खेल पकड़े जाने के बाद आगरा सीएमओ ने जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में जननी सुरक्षा योजना और महिला नसबंदी के लाभार्थियों के भुगतान में किए गए घोटाले की जांच करने एनएचएम निदेशक डॉ. पिंकी जोवल मंगलवार शाम आगरा पहुंचीं। वह बुधवार और गुरुवार को आगरा में…
Nurse Murder : अस्पताल में नर्स की हत्या से मचा हड़कंप, अस्पताल संचालक गिरफ्तार, नाईट ड्यूटी कर रही थी नर्स
संतकबीर नगर : जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत स्थित सांस हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में तैनात नर्स की अस्पताल में हत्या का मामला सामने आया है। उसके गले पर तीन जगह खरोंच के निशान थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अस्पताल संचालक रामजी राव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में गर्दन की तीन हड्डियां टूटी पाई गईं।…
Varanasi News : दो दिन से भूखी विवाहिता ने पड़ोसी से आटा मांग कर खाई रोटी, ससुरालियों ने चरित्रहीन बोल कर पीटा तो दो बच्चों के साथ कर ली आत्महत्या
वाराणसी : वाराणसी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चौखंडी स्टेशन पर दो मासूम बच्चों के साथ महाकाल एक्सप्रेस के आगे कूदकर विवाहिता द्वारा जान देने की घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मंगलवार को हुई इस घटना की वजह चौंकाने वाली थी। महिला दो दिन से भूखी थी, उसने पड़ोसी से एक किलो आटा मांग रोटीबना कर खाई तो उसके ससुराल वालों ने उसे न सिर्फ…
Bareilly Blast : इथेनॉल प्लांट का बॉयलर फटने से मचा हड़कंप, खेतों में जाकर गिरा बॉयलर का ढक्कन, बाल-बाल बचे किसान
बरेली : बरेली के बिशारतगंज थाना क्षेत्र में आंवला-अलीगंज रोड पर जिंदल ग्रुप के नवनिर्मित इथेनॉल प्लांट का बॉयलर सोमवार सुबह तेज धमाके के साथ फट गया। इससे आसपास का इलाका दहल गया। प्लांट में आग लग गई। बॉयलर का भारी कैप हवा में उड़कर करीब चार सौ मीटर दूर खेत में जा गिरा। खेतों में काम कर रहे किसान भाग खड़े हुए। एक किसान घायल हो गया। धमाका इतना तेज था कि पास के गांव इस्माइलपुर में घरों की दीवारें तक हिल गईं। लोग समझ नहीं पाए कि हुआ…
Akhilesh Yadav On Yogi : अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निकाली भड़ास, बोले- मुद्रा योजना फर्जी योजना बनकर रह गई है, मुख्यमंत्री ने छिपी हुई भूमिगत सेना तैयार कर रखी है
लखनऊ : साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी में अभी से सियासी हलचल शुरू हो गई है। सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता दद्दू प्रसाद हाथी की सवारी छोड़ साइकिल पर सवारहो गए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान सपा प्रमुख ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग अपनी योजना का बखान करते नहीं थकते। मुद्रा योजना के 10 साल पूरे हो रहे…
CM Yogi Visit Gorakhpur : गोरखपुर में बोले सीएम योगी, “तकनीकी हमसे चले, तकनीकी से हमें नहीं चलना”
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 91 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर भले ही तकनीक आधारित हो गया हो, लेकिन तकनीक को हम नहीं, बल्कि हम संचालित करें। योगी ने कहा कि मानव द्वारा ऐसी तकनीक विकसित की जाए, जिसका संचालन राष्ट्र और समाज की प्रगति का कारक बने। इसमें पूंजी और समय का कम निवेश हो और परिणाम सर्वमान्य हों। सीएम योगी ने कहा कि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…
Sangeet Som : अखिलेश यादव पर बरसे संगीत सोम, बोले- मुगलिया शासक थे अखिलेश यादव और आतंकियों को पालते थे
सहारनपुर : 12 साल पुराने एक मामले में सहारनपुर की एमपी एमएलए कोर्ट पहुंचे भाजपा के फायरब्रांड नेता संगीत सोम ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सरधना से पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2012 में जब उत्तर प्रदेश में मुगल शासक थे जिनका नाम अखिलेश यादव था, उनकी सरकार के कार्यकाल में थाना देवबंद क्षेत्र के गांव मिरगपुर में सपा से एके-47 लूटी गई थी। मैं दावे के साथ कहता हूं कि वह एके-47 आतंकवादियों ने छीनी थी…
Waqf Amendment Bill : अरशद मदनी ने वक्फ बोर्ड विधेयक का किया विरोध, बोले- इस कानून के खिलाफ कोर्ट जायेगी जमीयत उलेमा ए हिन्द
सहारनपुर : जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरशद मदनी ने वक्फ अधिनियम 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने इस अधिनियम को मुसलमानों के धार्मिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है। उनके अनुसार, यह अधिनियम वक्फ की जमीन और संपत्ति को गैर-मुस्लिमों के हाथों में सौंपने का प्रयास करता है, जो कि मुसलमानों के लिए धार्मिक मुद्दा है। मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि भारत का संविधान हर धर्म के लोगों को अपने धर्म के अनुसार जीने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन मौजूदा सरकार मुसलमानों के इस अधिकार को…
Ayodhya Ram Mandir : राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद अवधेश प्रसाद, राम मंदिर निर्माण पर फिर उठाये सवाल, बोले- अभी अधूरा है राम मंदिर
अयोध्या : रामनगरी अयोध्या में श्री रामलला के जन्मोत्सव पर अयोध्या के सपा सांसद अवधेश प्रसाद पहली बार राम लला के दरबार पहुंचे और भगवान श्रीराम के चरणों में मत्था टेका और अपने क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद रहा। दर्शन पूजन के बाद सपा सांसद ने एक बार फिर राम मंदिर के काम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मंदिर अभी अधूरा है। इसे पूरा होने में कम से कम 2 साल लगेंगे। रामलला के दर्शन करने के बाद सांसद अवधेश…
