महाकुंभ 2025 : प्रयागराज महाकुंभ में करीब 45 करोड़ लोगों के आने की उम्मीद है। ऐसे में वहां पहुंचने वाले लोगों के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। मेले की जल, थल और नभ से निगरानी की जा रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए हाईवे, रेल और सड़क की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा हवाई मार्ग से…
Category: उत्तर प्रदेश
Bhim Army MP : MP/MLA कोर्ट में आये सांसद चंद्रशेखर ने यूपी सरकार पर बोला हमला,बोले- यूपी में जंगलराज, पाप धोने वाले ही जाएंगे महाकुंभ
सहारनपुर : गुरूवार को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर सहारनपुर कोर्ट पहुंचे। नगीना सांसद अपने ऊपर हुए हमले के मामले में सहारनपुर की MP/MLA कोर्ट में तारीख पर आये थे। इस दौरान सांसद चंद्र शेखर ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार से बुनियादी सुविधाओं, रोजगार और लोगों के घरों के बारे में सवाल पूछो तो उनके पास कोई जवाब नहीं है। उनका कहना है कि जब सरकारें कुछ करने पर आती हैं तो देश में बड़ा बदलाव…
Girl Marriage To Aged : युवती ने पिता की उम्र के अधेड़ से की कोर्ट मैरिज, सोशल मीडिया के जरिये परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लव मैरिज का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने अपने पिता की उम्र के प्रेमी से लव मैरिज कर ली है। युवती का प्रेमी चार बच्चों का पिता है और दो बच्चों की शादी भी कर चुका है। बावजूद इसके अधेड़ के प्यार में अंधी युवती ने कोर्ट में जाकर मैरिज की है। कोर्ट में शादी करने के बाद युवती ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेमी के साथ फोटो शेयर कर परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना…
Illegal Mining in Saharanpur : NGT की रोक के बाद भी अवैध खनन का खेल जारी, खनन माफिया बिना पट्टों के अवैध खनन को दे रहे अंजाम
सहारनपुर : एक ओर जहां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में NGT के निर्देश पर खनन पूरी तरह बंद है। वहीं कुछ खनन माफिया बेखौफ अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। तहसील बेहट इलाके के रायपुर खनन जोन में जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद खनन माफिया स्टोन क्रेशर के आसपास की सरकारी जमीन में बिना अनुमति के खनन पट्टे चला जा रहे हैं। आलम यह है कि 30 से 50 फ़ीट तक खनिज उठा कर अपनी जेबें भर रहे हैं साथ ही राजस्व विभाग को करोड़ों रूपये का चुना…
UP Congress : कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनने के लिए होगी परीक्षा, 10 सवालों के देने होंगे जवाब, नए तरीके से संगठनात्मक ढांचे की तैयारी
लखनऊ : कांग्रेस यूपी में नए सिरे से संगठन तैयार कर रही है। यह सब नई कार्यकारिणी बनाने के लिए किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष बनने के लिए कांग्रेस नेताओं को अब एक परीक्षा से गुजरना होगा। सवाल-जवाब के आधार पर नेताओं की रैंकिंग की जाएगी। कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचा तैयार करने के लिए नई रणनीति बनाई है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी से जिला अध्यक्ष बनने के इच्छुक नेताओं को 10 सवालों के जवाब देने होंगे। इस परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने के बाद राजनीतिक पकड़ का आकलन किया…
Sambhal Violence Report : सपा ने पेश की संभल हिंसा की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने भाजपा पर अफसरों के जरिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया
लखनऊ : समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संभल मामले की रिपोर्ट पेश की है। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के द्वारा संभल में जानबूझ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। भाजपा ने अफसरों के जरिए जानबूझ कर संभल में हिंसा भड़काई और निर्दोष लोगों पर अत्याचार किया। जब सपा प्रतिनिधिमंडल संभल पहुंचा तो उसे रोक दिया गया। उसे वहां जाने नहीं दिया गया। सरकार क्या छिपाना चाहती थी? अखिलेश यादव ने कहा कि इस घटना के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।…
Love fraud & Sucide : फोन, लव और ऑनलाइन ठगी के बाद युवती ने की थी खुदखुशी, प्रेम जाल में फंसाकर प्रेमी ने ठग लिये डेढ़ लाख
सहारनपुर : दो दिन पहले सहारनपुर के चिलकाना में ऑनलाइन ठगी से आहत युवती की खुदखुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस जांच में युवती के प्रेम संबध सामने आये हैं। प्रेमी द्वारा दिए गए 42 लाख रुपए के लालच में आकर युवती ने डेढ़ लाख रूपये भेज दिए। और जब प्रेमी ने फोन बंद कर लिया तो युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदखुशी कर ली थी। आपको बता दें कि करीब एक महीना पहले कस्बा चिलकाना निवासी खुर्शीद की 26 वर्षीय बेटी रानी के फोन पर अज्ञात…
Murder In Saharanpur : रस्सियों से बंधा घर के अंदर मिला कारोबारी का अर्धनग्न शव, जांच में जुटी पुलिस
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में अपराध थामने का नाम नहीं ले रहा है। बेखौफ अपराधी लूट, डकैती, हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देकर न सिर्फ पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा को ठेंगा दिखा रहे हैं बल्कि सीएम योगी के अपराध मुक्त प्रदेश के दावों की भी पोल खोल रहे हैं। ताजा मामला थाना मंडी इलाके का है जहां गाड़ो के मोहल्ले में ब्याज पर पैसे देने वाले व्यक्ति की बेरहमी से कर दी गई। गाडो का चौक मोहल्ला निवासी सेवाराम धारिया जेवर गिरवी रखकर ब्याज पर रुपये देने…
CM Yogi : प्रकाश पर्व पर बोले सीएम योगी, गुरु तेग बहादुर ने अपना शीश कटा कर भारत का शीश बचाया, नई पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में बताएं
प्रकाश पर्व : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को डीएवी कॉलेज में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर सिंह ने अपना शीश दे दिया, लेकिन भारत का शीश बचाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह महाराज एक शहीद पिता के पुत्र हैं और शहीद बेटों के पिता भी हैं। गुरु तेग बहादुर जी महाराज ने देश और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज उस समय गुरु तेग बहादुर महाराज…
Rahul Gnadhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के मुकदमे में आज नहीं हुई बहस, अब 15 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में दर्ज मानहानि के मुकदमे में सोमवार को बहस नहीं हो सकी। शिकायतकर्ता द्वारा अवसर दिए जाने के अनुरोध पर एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 15 जनवरी की तारीख तय की है। कोतवाली नगर के गहरा खुर्द गांव निवासी मोहम्मद अनवर ने वर्ष 2013 में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का परिवाद दाखिल किया था। उनका आरोप है कि 24…
