Bareilly News : शिक्षा विभाग का बड़ा कारनामा, पाकिस्तानी महिला बना दिया सरकारी शिक्षिका, नौ साल बाद खुलासा होने पर हुई निलंबित

Bareilly Teacher

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में शिक्षा विभाग का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। जहां विभागीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी महिला को फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी शिक्षिका नियुक्त कर दिया। 9 साल बाद हुई जांच में मामले का खुलासा हुआ है। जिसके बाद शिक्षिका को निलंबित कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रामपुर जिले की रहने वाली एक पाकिस्तानी महिला ने फर्जी दस्तावेज लगाकर बेसिक शिक्षिका की नौकरी हासिल कर ली। वह बरेली के फतेहगंज पश्चिमी विकास खंड क्षेत्र में तैनात हो गई। दस्तावेज फर्जी…

Imaran Masood : केजरीवाल पर बरसे इमरान मसूद, बोले- केजरीवाल को नहीं मुसलामानों की चिंता, सैफ के नाम पर मुसलमानों को लुभाने की कोशिश 

Imran Masood On Ram Mandir News 

दिल्ली : इमरान मसूद ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरान मसूद ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ अली खान, सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और मुंबई का हाल बुरा है और मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। मुंबई की कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने दिल्ली के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी निशाने पर लिया और कहा कि अरविंद केजरीवाल मुंबई की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन दिल्ली के बारे में…

8th Pay Commission : नए साल पीएम मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 8वें वेतन आयोग को दी मंजूरी 

8th Pay Commission

8वां वेतन आयोग : मोदी सरकार ने गुरुवार को केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को बड़ा तोहफा दिया। सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद देशभर के लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है। फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी को रिवाइज करने के लिए 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री ने प्रेस वार्ता में कहा, “1947…

Dehradun : मेहंदीपुर बाला जी धाम में उत्तराखंड के चार लोगों की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप, राजस्थान पुलिस मान रही ‘सामूहिक आत्महत्या’

Dehradun Sucide In Bala Ji

राजस्थान/उत्तराखंड : मंगलवार को उस वक्त मेहंदीपुर बाला जी धाम पुलिस में हड़कंप मच गया जब पास की एक धर्मशाला में देहरादून से आये चार श्रदालुओं के चार शव मिले हैं। आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक़ सभी शव एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। राजस्थान पुलिस घटना को सामूहिक आत्महत्या मान रही है। हालांकि पुलिस हर पहलु पर जांच कर रही है। चारों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने राजस्थान…

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में पहुंच रहा श्रद्धालुओं का सैलाब, आस्था की डुबकी लगाने उमड़े श्रद्धालु

Mahakumbh 2025 News

महाकुंभ 2025 : यूपी की संगम नगरी में महाकुंभ मेले की दिव्य और भव्य शुरुआत हो चुकी है। पौष पूर्णिमा के साथ ही 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। इस बार महाकुंभ में 40 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। महाकुंभ के पहले दिन से ही प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 60 लाख श्रद्धालु संगम तट पर डुबकी लगा चुके हैं। यह गंगा, यमुना और…

Mahakumbh Row : नगीना सांसद चंद्रशेखर के बयान पर भड़के धर्मगुरु, बोले वापस ले अपना ब्यान, नहीं तो कर दिया जायेगा पिंडदान

Mahakumbh Row

सहारनपुर : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद द्वारा दिए गए बयान को लेकर साधू संतों ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने नगीना सांसद को मूर्ख तक कहने के साथ ही बयान वापस ना लेने पर पिंडदान करने तक की चेतावनी दे डाली। दरअसल, भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बयान दिया था कि महाकुंभ में स्नान करने वे लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किया है। उनके इस बयान पर धर्मगुरुओं ने कड़ी…

UP Rain Weather Update : यूपी में कल बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले दो दिन होगी बारिश, तूफान आने की संभावना

UP Weather Update

बदलेगा मौसम : यूपी-दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी है। सुबह और रात में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में गलन भरी ठंड ने सबको बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने कहा है कि 10-12 जनवरी के बीच उत्तर भारत में बारिश और तूफान आने वाला है। इसके अलावा ओलावृष्टि की भी संभावना है। इससे आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, अगले चार से पांच दिनों तक इंडो गैंगेटिक प्लेन के इलाकों में घना…

PM Modi Story : राजनीति में पैसे की कितनी अहमियत, 250 रुपये में कैसे जीतें MLA? पीएम मोदी ने साझा किये अनुभव 

PM Modi News

पीएम मोदी : भारत में चुनावों के दौरान अधिक पैसे का खर्च युवाओं में राजनीति के प्रति निराशा और नकारात्मकता की भावना को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से सिर्फ प्रतिनिधि चुनने की राजनीतिक मानसिकता से ऊपर उठने का आह्वान किया और कहा कि राजनीति को हमेशा बड़े कैनवास पर देखा जाना चाहिए। लोकतंत्र में हर मतदाता किसी भी तरह से राजनेता से कम नहीं होता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सिर्फ प्रतिनिधि चुनने की राजनीतिक मानसिकता से ऊपर…

Ashwin Language Row : क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन का हिंदी भाषा पर बड़ा बयान, बोले- हिंदी नहीं राष्ट्रभाषा

Ashwin Language Row

हिंदी भाषा विवाद : भारतीय टीम के पूर्व अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में हिंदी भाषा को लेकर बड़ा बयान दिया है। ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान अश्विन ने हिंदी भाषा पर टिप्पणी की। अश्विन ने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है। अश्विन ने छात्रों से पूछा कि अगर कोई अंग्रेजी या तमिल नहीं बोलना जानता है तो क्या उसे हिंदी में सवाल पूछने में रुचि होगी है। क्रिकेटर आर. अश्विन ने भारत में भाषा का मुद्दा उठाया है। अपने संबोधन के दौरान…

Kejriwal : ‘दिल्ली में नहीं, बीजेपी में…’ पीएम मोदी के ‘आप-दा’ हमले पर केजरीवाल का पलटवार, जानिए क्या बोले केजरीवाल ?

Delhi CM Kejriwal

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम आदमी पार्टी को आपदा बताए जाने पर पलटवार किया है। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को गाली देकर चुनाव जीतना चाहती है। बीजेपी ने दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। उन्होंने 2020 में लोगों को घर देने के बीजेपी के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि बीजेपी ने दिल्ली वालों की पीठ में छुरा घोंपा है। आपको बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आम…