चंडीगढ़, 12 फरवरी। ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा) के स्पीकर राज चौहान के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने पंजाब और ब्रिटिश कोलंबिया के मध्य आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। आज यहां पंजाब विधानसभा में हुई मुलाकात के दौरान संधवां ने पंजाब और ब्रिटिश कोलंबिया के दरमियान कृषि, इंडस्ट्री, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में ठोस सहयोग पर ज़ोर दिया। पंजाब विधान सभा के स्पीकर ने कहा कि दोनों सूबे अलग-अलग क्षेत्रों में ज्ञान…
Category: पंजाब
मंत्री बैंस द्वारा ‘‘आप दी सरकार आप दे दुआर’’ के तहत 54 कैंपों में शिरकत
श्री आनंदपुर साहिब, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हाल में शुरू की गई आप दी सरकार आप दे दुबार स्कीम के अधीन कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा श्री आनंदपुर साहिब और नंगल उप मंडलों में अब तक लगे कैंपों में निजी तौर पर शिरकत की गई। इन कैंप के दौरान कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लोगों में बैठकर उनकी समस्याओं का निपटारा किया। उनके द्वारा रोजाना लगभग 10 कैंपों में निजी तौर पर शिरकत की जा रही है, जहां अलग-अलग विभागों की…
केजरीवाल व मान ने किया श्री गुरु अमरदास पावर प्लांट लोगों को समर्पित
गोइंदवाल साहिब ( तरनतारन), 11 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्री गुरु अमरदास थर्मल प्लांट को लोगों को समर्पित करके नया इतिहास रच दिया है। पंजाब सरकार ने प्राइवेट कंपनी जी.वी.के. पावर की मल्कियत वाला यह गोइंदवाल पावर प्लांट 1080 करोड़ रुपए की लागत से खरीद कर इतिहास रचा है। यह पहली बार है जब सरकार ने कोई प्राइवेट पावर प्लांट खरीद कर नया दौर शुरू किया है। राज्य सरकार द्वारा पावर प्लांट का यह सबसे कम कीमत पर किया समझौता…
मिनी आंगनवाड़ी केंद्र को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में किया अपग्रेड – डॉ. बलजीत कौर
चंडीगढ़, 11 फरवरी। पंजाब सरकार द्वारा राज्य के 1240 आँगनवाड़ी केन्द्रों को मिनी आंगनवाड़ी केंद्रों से मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में अपग्रेड किया गया है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि राज्य में कुल 27,314 आंगनबाड़ी सेंटरों में से 1240 आँगनवाड़ी सेंटर बतौर मिनी आंगनवाड़ी सेंटर चल रहे थे। उन्होंने बताया कि इन 1240 आंगनबाड़ी सेंटरों में एक वर्कर काम कर रहा था, जिसको प्रति माह मान भत्ता 3500 रुपए दिया जाता था। डॉक्टर बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के…
जालंधर के निजी स्कूल को कारण बताओ नोटिस
चंडीगढ़, 10 फरवरी। पंजाब के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जालंधर के कैंब्रिज स्कूल को पंजाबी विषय को अनिवार्य विषय के तौर पर न पढ़ाने सम्बन्धी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा बताया गया कि उनके संज्ञान में आया था कि जालंधर की छोटी बारादरी के करीब कैंब्रिज स्कूल में विद्यार्थियों को पंजाबी विषय अनिवार्य विषय के तौर पर नहीं पढ़ाया जा रहा। जिस पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि कैंब्रिज स्कूल,…
डॉ. बलजीत कौर ने केंद्रीय मंत्री अठावले के सामने रखे पंजाब के मुद्दे
चंडीगढ़, 10 फरवरी। पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण राज्य मंत्री रामदास अठावले के साथ मुलाकात करके पंजाब के अहम मुद्दों पर चर्चा करते हुए मांगे रखीं। केंद्रीय मंत्री के एकदिवसीय फरीदकोट दौरे के दौरान यह मीटिंग हुई, जो सामाजिक न्याय एवं सामाजिक सुरक्षा विभागों के प्रभावी कामकाज संबंधित अलग-अलग मुद्दों पर केंद्रित रही। अठावले के साथ बातचीत के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने बाबू जगजीवन राम योजना के अधीन हॉस्टल बनाने…
गलत बिलों पर लगा करोड़ों का जुर्माना
चंडीगढ़, 9 फरवरी। पंजाब में ’बिल लाओ इनाम डालो’ स्कीम के तहत 533 गलत बिलों के लिए कुल 3,11,16,366 रुपए के जुर्माने लगाए गए हैं, जिसमें से 2,12,18,191 रुपए वसूल कर लिए गए हैं। स्कीम के तहत दिसंबर 2023 के अंत तक “मेरा बिल एप“ पर अपने खरीद बिलों को अपलोड करके कुल 918 विजेताओं ने 43,73,555 रुपए के इनाम जीते हैं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ’बिल लाओ इनाम पाओ’ स्कीम के तहत 8 फरवरी तक प्राप्त कुल 59,616 बिलों में से 52,988 की पुष्टि हो…
स्पीकर संधवां ने गतका मुकाबले में गोल्ड मेडलिस्ट मनदीप कौर को दी बधाई
चंडीगढ़, 9 फरवरी। पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने छत्तीसढ़ में आयोजित हुए गतका मुकाबले में गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली छात्रा मनदीप कौर को बधाई दी है। संधवां ने कहा कि डा. चन्दा सिंह मरवाह सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल, कोटकपूरा की 11वीं कक्षा की छात्रा मनदीप कौर ने छत्तीसढ़ में गतका मुकाबले में से गोल्ड मैडल प्राप्त किया है, जोकि इस कोटकपूरा इलाके के लिए और राज्य के लिए गौरव की बात है। स्पीकर ने इस होनहार बच्ची की शानदार प्राप्ति पर माता-पिता, अध्यापकों और कोच…
मान और केजरीवाल 11 फरवरी को करेंगे थर्मल प्लांट जनता को समर्पित
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब के बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ईटीओ ने आज यहाँ बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल 11 फरवरी, 2024 को गुरु अमरदास थर्मल पावर लिमिटेड (जी.ए.टी.पी.एल), गोइन्दवाल राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे। यहाँ जारी प्रैस बयान में यह प्रगटावा करते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 12 जनवरी, 2024 को जीएटीपीएल को शामिल किया था, और 07 फरवरी, 2024 को अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने से जी.वी.के पावर (गोइंदवाल साहिब) लिमिटेड जी.ए.टी.पी.एल…
पंजाब में कृषि अवशेष आधारित सात प्रोजेक्ट होंगे शुरू
चंडीगढ़, 8 फरवरी। पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने आज बताया कि राज्य में ग्रीन ऊर्जा के उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक लगभग 79 टन प्रतिदिन (टी.पी.डी.) की कुल क्षमता वाले सात कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे। अमन अरोड़ा यहां विभाग के सचिव रवि भगत के साथ विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। अरोड़ा ने बताया कि इन सात प्रोजेक्टों में सालाना 2.72 लाख टन धान की पराली का इस्तेमाल…
