चंडीगढ़, 24 फरवरी। पंजाब सरकार रक्षा सेनाओं में योगदान के घट रहे रुझान को रोकने के मकसद के साथ पंजाब के युवाओं को सेनाओं में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। इसके लिए युवाओं को रक्षा बलों की संस्थाओं में भर्ती से पहले की पढ़ाई के लिए जरूरी जानकारी भी प्रदान कर रही है ताकि राज्य के युवा रक्षा सेवाओं के जरिए देश की सेवा कर सकें। यह बात पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने दी। उन्होंने बताया कि…
Category: पंजाब
पंजाब में रेशम उत्पादन की तरफ बढ़ा एक और कदम
चंडीगढ़, 22 फरवरी। राज्य में फ़सल विभिन्नता के अंतर्गत रेशम उत्पादन समेत अन्य फ़सलों को बढ़ावा देने सम्बन्धी बाग़बानी मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा के दिशा-निर्देशों पर बाग़बानी विभाग द्वारा सैरीकल्चर से सम्बन्धित अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पाँच दिवसीय संसाधन विकास प्रशिक्षण प्रोग्राम करवाया गया। यहाँ के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में केंद्र रेशम बोर्ड, भारत सरकार के सहयोग से करवाए गए प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कमिश्नर श्रीमती नीलिमा, डायरैक्टर बाग़बानी श्रीमती शैलिन्दर कौर…
रिश्वत लेते हुए ए.एस.आई काबू
चंडीगढ़, 21 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान संगरूर जिले के थाना लोंगोवाल मे तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर(ए.एस.आई.) चतर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बिंदर सिंह निवासी गांव झाडों, जिला संगरूर द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि…
पंजाब राजभवन ने मनाया मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस
चंडीगढ़, 20 फरवरी। पंजाब राजभवन में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया जिस दौरान पूरा राजभवन दोनों प्रदेशों की जीवंत संस्कृतियों और परंपराओं से गूंज उठा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और देश भर में विविध संस्कृतियों के बीच एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने पूरे देश में प्रत्येक राजभवन में हर राज्य का स्थापना दिवस मनाने की संकल्पना…
तहसीलदार के नाम पर रिश्वत लेने वाला गिरफ्तार
चंडीगढ़, 19 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान सोमवार को एक व्यक्ति प्रदीप कुमार, निवासी खलवाड़ा कॉलोनी, फगवाड़ा, ज़िला कपूरथला को तहसीलदार और मैनेजर फ़र्द केंद्र फगवाड़ा के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप अधीन गिरफ़्तार किया है। इस संबंध में ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा तहसील फगवाड़ा के गांव माधोपुर के निवासी मनजीत सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर…
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से बढ़ी सरकार की आमदनी – जिम्पा
चंडीगढ़, 19 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों से पंजाब सरकार के खजाने में केवल जनवरी महीने में 16 प्रतिशत से अधिक आमदनी हुई है। वित्त मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब के लोगों को पारदर्शी, परेशानी मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं प्रदान करना मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इससे राज्य की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिम्पा ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी 2024 में स्टाम्प…
शुभमन गिल को बनाया लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‘स्टेट आइकॉन’
चंडीगढ़, 19 फरवरी। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के दफ्तर द्वारा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को ‘स्टेट आइकॉन’ बनाया गया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि पंजाब निवासी शुभमन गिल क्रिकेट प्रेमियों, विशेषकर युवाओं में काफी लोकप्रिय है और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 दौरान 70 फीसदी से ज्यादा वोट का लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होंगा। उन्होंने कहा कि शुभमन गिल के माध्यम से वोटर जागरूकता के लिए विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे ताकि ”इस बार 70 पार” का लक्ष्य हासिल किया जा सके।…
मुख्यमंत्री मान ने बगलामुखी धाम लुधियाना में माथा टेका
लुधियाना, 17 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को बगलामुखी धाम में माथा टेका और राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य की सेवा ओर जोश और लगन के साथ करने के लिए माता रानी से आर्शीवाद माँगा। उन्होंने सर्व शक्तिमान के आगे प्रार्थना की कि पूरे समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए ताकत और सामर्थ्य प्रदान करें। भगवंत सिंह मान ने जाति, रंग, नसल और धर्म के भेदभाव से ऊपर उठ कर…
बिजली लाइनमैन विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे चढ़ा
चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा राज्य में चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय, उमरपुरा, ब्लॉक बटाला, जिला गुरदासपुर में तैनात लाइनमैन राजेश कुमार को 40,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को मनजिंदर सिंह, निवासी गांव संगतपुरा, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दायर की गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि…
मातृ वन्दना योजना में वितरित किए 25 करोड़ रुपए
चंडीगढ़, 17 फरवरी। पंजाब सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए चालू वित्तीय साल के दौरान 25 करोड़ रुपए की राशि वितरित की जा चुकी है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास संबंधी मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गर्भवती महिलाओं और दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण और सेहत स्थिति को ऊँचा उठाने के लिए लगातार कार्यशील है। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के…
