पल्लेदार राज्य के आर्थिक ढांचे का एक अहम हिस्सा: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़, 28 फरवरी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पल्लेदारों की भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जो राज्य के आर्थिक ढांचे का अहम हिस्सा हैं और जो गेहूँ एवं धान के सीजन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।   यह विचार खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहाँ अनाज भवन में परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में साझी पल्लेदार मजदूर यूनियन पंजाब के साथ मीटिंग की अध्यक्षता के दौरान प्रकट किए।    यूनियन…

राजस्व विभाग के तकनीकी सहायक रिश्वत लेते हुए पकड़ा

चंडीगढ़, 28 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान बुधवार को बरनाला जिले के मेहल कलां के तहसीलदार के कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात कुलबीर सिंह को 35,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला शहर मेहल कलां निवासी संजय सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उपरोक्त आरोपी ने संबंधित हलका पटवारी हरदेव सिंह…

रिश्वत लेता ई.एस.आई. क्लर्क काबू

चंडीगढ़, 28 फरवरी। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की गई मुहिम के दौरान आज ई.एस.आई. डिस्पैंसरी ढंडारी कलाम, लुधियाना में तैनात क्लर्क रविन्दर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ़्तार किया है।  ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को राजवंत सिंह निवासी गांव चनकोईयां (लुधियाना), जो कि गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, दोराहा में चपड़ासी के तौर पर नौकरी करता है, द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर काबू किया गया है।  शिकायतकर्ता ने बयान दर्ज करवाया है…

सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और रेत खदान

चंडीगढ़, 27 फरवरी। पंजाब के लोगों को वाजिब दरों पर रेत उपलब्ध करवाना यकीनी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों में 12 और सार्वजनिक रेत खदान खोलने का फैसला किया गया है।  सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चौथे और पांचवें पड़ाव के तहत पंजाब के खनन और भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौड़ा माजरा 28 फरवरी को पांच जिलों फिरोज़पुर, एस.बी.एस. नगर, अमृतसर, मोगा और जालंधर में 12 नई सार्वजनिक रेत खदानें लोगों को समर्पित करेंगे। जिक्र योग्य है कि आम लोगों…

आईपीएल मैच की मेजबानी की तैयारी में जुटा पंजाब

चंडीगढ़, 27 फरवरी। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने न्यू चंडीगढ़ स्थित बनाए गए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों के लिए इसके नजदीकी क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों को तुरंत मुकम्मल करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में खेलों के लिए बेहतर और उपयुक्त बुनियादी ढांचा बनाने के लिए दृढ़ है और इस सम्बन्धी चल रहे कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है।   वर्मा ने आज यहां पुडा, गमाडा के…

‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ प्रोग्राम 28 फरवरी को

चंडीगढ़, 26 फ़रवरी। पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी, चंडीगढ़ द्वारा उत्तरी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से 28 फ़रवरी को सिल्वर जुबली प्रोग्राम ‘‘बोल पंजाब दे-2024’’ आयोजित किया जा रहा है। टैगोर थियेटर में होने वाले इस सिल्वर जुबली प्रोग्राम के दौरान पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ा माजरा बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे और समारोह का उद्घाटन करेंगे। अधिक जानकारी देते हुए पंजाब सचिवालय कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष रुपिन्दर पाल ने बताया कि समारोह शाम 6.30 बजे शुरू होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री के अलावा वरिष्ठ अधिकारी शिरकत…

मलोट के सिविल अस्पताल को मिला ‘ए’ ग्रेड

मलोट, 26 फरवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलोट के सिविल अस्पताल को ज्यादा मरीजों का इलाज करने के लिए ‘ए’ ग्रेड मिला है। इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मरीजों का चेकअप, अल्ट्रासाउंड, मेडिकल टेस्ट, एक्स-रे समेत कई बीमारियों का अन्य सरकारी अस्पतालों से बेहतर इलाज करने के लिए मलोट के सिविल अस्पताल को ‘ए’ ग्रेड मिला है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों…

पठानकोट में उद्योग और पर्यटन को उत्साहित करने पर व्यापारी खुश

पठानकोट, 25 फरवरी। पठानकोट निवासियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उद्योग को प्रफुल्लित करने और पठानकोट को पर्यटन के नक्शे पर प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करने के लिए किये जा रहे समर्पित प्रयत्नों की प्रशंसा की।  सरकार- व्यापार मिलनी दौरान अजय त्रेहन ने पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट के धार-कलां को पर्यटन के तौर पर विकसित करने की प्रशंसा की। उन्होंने पठानकोट धार-धुनेरा विकास अथॉरिटी के गठन का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पी.एस.पी.सी.एल.की मल्कियत वाली जमीन के बड़े हिस्से पर रणजीत सागर…

साइबर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने को पुलिस से तालमेल बनाएं बैंक

चंडीगढ़, 25 फरवरी। पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने राज्य में साइबर वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए पुलिस और बैंक अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ाने के लिए 1930 साइबर हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निपटारे के लिए बैंकों को अलग नोडल ऑफिसर नियुक्त करने को कहा है। साइबर क्राइम डिवीजन का मानना है कि यह कदम इसलिए उठाया जाना जरूरी है ताकि बैंक खातों को पहल के आधार पर ब्लॉक करना और संदिग्ध बैंक खातों के विवरण समय पर मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाया जा सके।यह फैसला एडीजीपी…

व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा श्री गुरु रविदास जी का 650 वां प्रकाश – मान

खुरालगढ़ (होशियारपुर), 24 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐलान किया कि राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश उत्सव यादगारी के मौके तौर पर व्यापक स्तर पर मनाएगी।  आज यहां श्री गुरु रविदास जी के 647वें प्रकाश उत्सव के मौके पर श्री गुरु रविदास जी यादगार मानवता को समर्पित करने के बाद राज्य स्तरीय समागम को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि गुरू रविदास जी के 650 वें प्रकाश उत्सव को बड़े स्तर पर मनाने के लिए संगत के सलाह-मश्वरे…