चंडीगढ़, 4 मार्च। आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए पंजाब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने दिन में यहां राज्य चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रूपाणी विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे। बैठक में चर्चा के एजेंडे का खुलासा करते हुए रूपाणी ने कहा कि लोकसभा टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों से 231 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उम्मीदवार समाज के सभी वर्गों से हैं और कई युवाओं ने भाजपा के टिकट के…
Category: पंजाब
मान और केजरीवाल ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस लोगों को किए समर्पित
लुधियाना, 3 मार्च। छात्रों की मानक शिक्षा तक पहुंच यकीनी बनाने के लिए अपनी मुहिम जारी रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 13 नए स्कूल ऑफ एमिनेंस राज्य के लोगों को समर्पित किये, जिससे शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक और मील का पत्थर हासिल किया। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इन स्कूलों का निर्माण करके छात्रों के जीवन में ऊंची मंजिल हासिल करने के सपनों को उड़ान दे रही है। उन्होंने…
जी. एस. टी और आबकारी राजस्व में बढ़ोतरी – चीमा
चंडीगढ़, 3 मार्च। एक महत्वपूर्ण प्राप्ति हासिल करते हुए पंजाब ने वित्तीय साल 2022-23 के मुकाबले चालू वित्तीय साल में फरवरी के अंत तक वस्तु और सेवा कर (जी. एस, टी) में 15.69 प्रतिशत बढ़ोतरी और आबकारी राजस्व संग्रह में 11.71 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की है। राज्य के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने इस मील पत्थर का ऐलान करते हुए पंजाब के मज़बूत हो रहे आर्थिक विकास और राजस्व प्राप्ति में सफलता का विशेष तौर पर जिक्र किया। चीमा ने बताया कि मार्च 2022…
बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए पंजाब पुलिस की पहलकदमी ‘जागृति’ लांच
चंडीगढ़, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों अनुसार राज्य में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए, पंजाब पुलिस के कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न और वूमैन अफेयरज़ विंग द्वारा बच्चों ख़ास करके 5 से 12 साल उम्र वर्ग के बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए नयी पहलकदमी ‘जागृति’ लांच की गई है। इस पहलकदमी को पंजाब पुलिस अफ़सर इंस्टीट्यूट में 180 पंजाब पुलिस मुलाजिमों के लिए कम्युनिटी अफेयरज़ डिवीज़न पंजाब द्वारा करवाए प्रमुख प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान लांच किया गया है। डायरैक्टर जनरल आफ…
मोहाली के अस्पताल को जल्द मिलेगा 6 बैड वाला I.C.U.
मोहाली, 1 मार्च। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरफ से शुरू किए गए सेहतमंद पंजाब मिशन के हिस्से के तौर पर, डा. बी. आर. अम्बेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट आफ मैडीकल साइंसेज (ए. आई. एम. एस.) मोहाली में कम फीस पर गंभीर बीमारियों वाले मरीजों के बढ़िया इलाज को यकीनी बनाने के मद्देनज़र 6 बैडिड मैडीकल इंटैंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) शुरू करने सम्बन्धी सभी तैयारियां कर ली गई हैं। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने दी। स्वास्थ्य मंत्री व एआईएमएस के डायरेक्टर प्रिंसिपल डा. भवनीत…
अंतरराज्यीय हथियारों की तस्करी के कारटेल का पर्दाफाश
अमृतसर, 29 फरवरी। अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर को काबू करके अमरीका स्थित जसमीत उर्फ लक्की की हिमायत वाले अंतरराष्ट्रीय नार्काे समगलिंग कारटेल का पर्दाफाश किया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर की पहचान गुरप्रीत कुमार उर्फ दीप (27) निवासी न्यू शांति नगर भजवाड़ा होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस टीमों ने हेरोइन की सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही टाटा ए. सी. ई. (छोटा हाथी) गाड़ी ( पी. बी. 07- ए. एल. – 9743)…
बादल परिवार ने अपने निजी लाभों के लिए करोड़ों रुपए लूटे – मुख्यमंत्री
चंडीगढ़, 29 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिग्गज बादल परिवार पर अपने निजी लाभों के लिए राज्य के करोड़ों रुपए लूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार ने सुख विलास होटल के निर्माण के लिए अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में नियमों को तोड़ा-मरोड़ा। मान ने यह आरोप यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार 2009 में इको-टूरिज्म नीति लेकर लाई, जिसका एकमात्र उद्देश्य इस रिजोर्ट के निर्माण में मदद करना था। उन्होंने कहा कि यह…
मुख्यमंत्री ने किया पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का उद्घाटन
मोहाली, 29 फरवरी। पंजाब के लोगों को उच्च स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज लोगों को समर्पित किया। इस संस्थान की स्थापना संबंधी 2022 के बजट सेशन में घोषणा की गई थी और यह पंजाब का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान होगा जो मरीजों को एंडोस्कोपी, फाइबरस्कोप और एंडोस्कोपिक अल्ट्रासाउंड जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करेगा। इस संगठन के विशेषज्ञ पंजाब के सभी सरकारी अस्पतालों में टेलीमेडिसिन सेवाएं भी प्रदान करेंगे। हेपेटोलॉजी में प्रशिक्षण और…
मान ने पुलिस के नए हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दिखाई
फिल्लौर (जालंधर), 28 फरवरी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि पंजाब निवासियों को कारगर, जवाबदेह और प्रभावशाली पुलिस सेवा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने पंजाब पुलिस को आधुनिक रास्ते पर लाया है। आज यहां 410 नए हाई-टेक वाहनों को हरी झंडी दिखाने से पहले यहाँ जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार एस.एच.ओज (थाना प्रमुखों) को नये वाहन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल पुरानी व्यवस्था के उलट की गई है क्योंकि इससे पहले जमीनी स्तर पर…
पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज तैयार
चंडीगढ़, 28 फरवरी। राज्य में विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को पंजाब का पहला इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, एस.ए.एस. नगर लोगों को समर्पित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ज़िक्र योग्य है कि सरकार ने बजट सेशन- 2022 में इस संबंधी ऐलान किया था। एस.ए.एस. नगर के फेज बी-1 में स्थापित यह संस्था हैपेटॉलजी के क्षेत्र में सुपर-स्पेशियलिटी केयर, प्रशिक्षण और अनुसंधान सम्बन्धी अति-आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस है। इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 40 करोड़ रुपए से…
