चंडीगढ़, 18 मार्च। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने लोक सभा मतदान-2024 के ज़रूरी पहलूओं से अवगत करवाने के लिए राज्य की प्रमुख राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। इस मौके पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के इलावा वोटरों की कुल संख्या ( 2,12,71,246), पुरूष वोटर ( 1,11,92,959), महिला वोटर ( 1,00,77,543), ट्रांसजैंडर वोटर (744), अपहिज व्यक्ति (1,57,257), ओवरसीज वोटर (1597) और पोलिंग स्टेशनों की संख्या (24,433) जैसे मुख्य आंकड़ों को उजागर किया। इसके साथ ही उन्होंने अपाहिज वोटरों और 85 साल या इससे…
Category: पंजाब
पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव प्रोग्राम जारी
चंडीगढ़, 17 मार्च। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी. ने पंजाब राज्य के लिए लोक सभा चुनाव 2024 का चुनाव प्रोग्राम जारी कर दिया है। इस सम्बन्धी अहम जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मतदान के लिए गज़ट नोटिफिकेशन 7 मई (मंगलवार) को जारी किया जाना तय हुआ है। नामांकनों के लिए अंतिम तारीख़ 14 मई (मंगलवार) निर्धारित की गई है जबकि नामांकनों की पड़ताल 15 मई (बुधवार) को होगी। उम्मीदवार 17 मई (शुक्रवार) तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। पंजाब में 1 जून ( शनिवार) को वोटें…
पंजाब पुलिस निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए पूरी तरह तैयार – डीजीपी
चंडीगढ़, 17 मार्च। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि पंजाब पुलिस सरहदी राज्य में पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के अमल को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। डीजीपी पुलिस हैड क्वार्टर में सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले राज्य में सुरक्षा प्रबंधों का जायज़ा लेने सम्बन्धी बातचीत कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि मतदान की तरीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पंजाब में आम मतदान के लिए वोटों के आखिरी पड़ाव में…
मुख्यमंत्री ने दिया कांडी क्षेत्र के लोगों को तोहफा
बल्लोवाल सौंखड़ी (शहीद भगत सिंह नगर), 16 मार्च। पंजाब के कांडी क्षेत्र में कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी (पी.ए.यू.) का कृषि कॉलेज लोगों को समर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना पी.ए.यू. द्वारा राज्य सरकार के सहयोग के साथ की गई है। उन्होंने बताया कि यह कॉलेज पी.ए.यू. का पहला कॉलेज है जो यूनिवर्सिटी कैंपस के बाहर स्थापित किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य इस…
गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के तीन गुर्गे गिरफ्तार
चंडीगढ़, 16 मार्च। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से जुड़े तीन गुर्गों को जीरकपुर से गिरफ्तार कर सनसनीखेज अपराधों को टालने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अजय सिंह उर्फ अजय पाल और अंकित हैं। दोनों हरियाणा के भिवानी हैं।तीसरा आरोपी लखविन्दर सिंह उर्फ लक्की जीरकपुर के एकेएस कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी अंकित की…
गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन का पद संभाला
चंडीगढ़, 15 मार्च। पंजाब राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर राज लाली गिल बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं…
देश का पहला ऐतिहासिक सारागढ़ी म्यूजियम लोकार्पित
फिरोजपुर, 15 मार्च। सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में दुश्मनों के साथ टक्कर लेते हुए शहादत प्राप्त करने वाले 21 सिख बहादुर सैनिकों की बेमिसाल बलिदान, बहादुरी और जूझारूपन को समर्पित 2 करोड़ की लागत के साथ बना देश का पहला ऐतिहासिक सारागढ़ी म्यूजियम लोकार्पित किया गया। विधायक रणबीर सिंह भुल्लर और डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने इस म्यूजियम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि इस म्यूजियम में सारागढ़ी जंग के समय इस्तेमाल किए गए सिगनलिंग तकनीक के आर्टीफैक्ट्स, इक्विपमेंट, कोडिंग, डिकोडिंग को दिखाया गया है, जिससे यहां आने वाले लोगों…
कर्मचारियों के मुद्दों पर मंथन में जुटी मान सरकार
चंडीगढ़, 14 मार्च। पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार कर्मचारियों के विभिन्न लंबित मुद्दों के मंथन पर जुट गई है। इस कड़ी में आज वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व वाली कैबिनेट सब-कमेटी ने आज शिक्षा, राजस्व और सहकारिता विभागों से जुड़े विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ बैठकें करके उनके मसलों और मांगों पर मंथन किया। बैठक के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी के सदस्य कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा भी शामिल थे। कमेटी ने कर्मचारी संगठनों के नेताओं द्वारा दिए गए मांग पत्रों में दर्ज मुद्दों संबंधी विस्तार में चर्चा…
सांसद परनीत कौर बीजेपी में हुई शामिल
नई दिल्ली, 14 मार्च। वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से चार बार सांसद परनीत कौर वीरवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्हें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब प्रभारी विजय रूपानी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, विनोद तावड़े, तरुण चुघ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए तावड़े ने कहा कि परनीत कौर की वरिष्ठता, अनुभव, संसद और सार्वजनिक जीवन में लंबे वर्षों को देखते हुए पंजाब में पार्टी मजबूत होगी। सांसद परनीत कौर ने…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को निष्पक्ष चुनाव के बंदोबस्त के दिए निर्देश
लुधियाना, 13 मार्च। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव बिना किसी डर-भय, निष्पक्ष और शांतमय ढंग से करवाने के निर्देश दिए हैं। आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चुनाव निर्विघ्न और सुचारू ढंग से होने अनिवार्य हैं, जिससे लोग आजादी से वोट डाल सकें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र का जश्न है, जिस कारण यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि हरेक वोटर बेखौफ होकर इस चुनाव में हिस्सा लें। मान ने कहा कि…
