चंडीगढ़, 14अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने आज कहा कि भाजपा के घोषणापत्र ने देश में किसानों के कल्याण के एक नए युग की शुरुआत की है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अपने भाषण में GYAN की बात की है जिसका अर्थ है, गरीब, युवा, अन्नदाता, और नारी शक्ति के कल्याण और सशक्तिकरण की गारंटी ही मोदी की गारंटी है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा पत्र में वादा किया है कि किसानों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना…
Category: पंजाब
चुनाव के मद्देनजर सरहदी जिलों पर विशेष निगाह
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतमयी ढंग से करवाना सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब पुलिस ने रविवार को सरहदी राज्य पंजाब में दाखिल होने या बाहर जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करने के लिए एक विशेष ऑपरेशन ‘ओपीएस सील-VI’ चलाया, जिससे नशा और गैर-कानूनी शराब तस्करों के आने-जाने पर नजर रखी जा सके। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया गया, जिससे एक ही समय सभी बॉर्डरों से आने- जाने वाले वाहनों…
बढ़ रहा है भाजपा परिवार – परनीत कौर
पटियाला, 12 अप्रैल। पूर्व विदेश राज्य मंत्री और पटियाला से सांसद परनीत कौर ने आज आगामी लोकसभा चुनावों में शानदार जीत का भरोसा जताया। यहां जारी एक बयान में पटियाला के सांसद ने कहा, “मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी परिवार तेजी से बढ़ रहा है और रोजाना सैकड़ों लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। ये लोग एक विकास केंद्रित पार्टी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं जो वास्तव में आम जनता की भलाई के लिए काम करती है।” उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी…
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने हासिल किया बड़ा मुकाम
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय भूमिका निभाने और मतदाताओं तक महत्वपूर्ण जानकारी प्रभावी ढंग से प्रसारित करने के लिए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि सोशल मीडिया इंडेक्स मानदंड के आधार पर पंजाब दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र पहले स्थान पर, कर्नाटक तीसरे स्थान पर, उत्तराखंड चौथे और उत्तर प्रदेश पांचवें स्थान पर है. सिबिन सी ने कहा कि उनके कार्यालय के सोशल मीडिया…
B.D.P.O. रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
चंडीगढ़, 12 अप्रैल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान लुधियाना जिले के पक्खोवाल के ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) गुरमुख सिंह को 30,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने खुलासा करते हुए कहा कि उक्त पंचायत अधिकारी को ब्लॉक पक्खोवाल, लुधियाना में तैनात पंचायत सचिव परमजीत सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया…
लोकसभा चुनाव – पंजाब में पीएएमएस की शुरुआत
चंडीगढ़, 11 अप्रैल। निष्पक्ष और सुचारू चुनाव अमल को यकीनी बनाने के लिए पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा आज यहाँ अपने दफ़्तर में लोक सभा चुनाव 2024 के लिए पोल ऐक्टिविटी मैनेजमेंट सिस्टम (पीएएमएस) की शुरुआत की गई। उल्लेखनीय है कि 2022 विधानसभा मतदान के दौरान पीएएमएस ने अलग-अलग चुनाव प्रोग्रामों जैसे कि पोल पार्टियों की गतिविधियां, मोक पोल, वोटिंग प्रक्रिया शुरू और बंद होने, शाम 6 बजे पंक्ति में खड़े वोटरों की संख्या, जमा करवाई गई सामग्री आदि की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह…
शराब, नकदी और नशे की तस्करी पर सख्त एक्शन के निर्देश
चंडीगढ़, 3 अप्रेल। भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने बुधवार को पंजाब के सभी डिप्टी कमिशनरों, पुलिस कमिशनरों और सीनियर पुलिस कप्तानों (एसएसपीज़) को लोक सभा मतदान-2024 के दौरान राज्य में नशों, नकदी और शराब की तस्करी को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। यहाँ उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में हुई मीटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग की टीम ने अधिकारियों को कहा कि वह लोक सभा मतदान- 2024 में वोट प्रतिशतता बढ़ाने के लिए सभी पोलिंग स्टेशनों पर सभी ज़रुरी प्रबंध करें। निर्वाचन आयोग की…
लोक सभा चुनाव 2024 – पंजाब में चला सघन तलाशी अभियान
चंडीगढ़, 2 अप्रेल। लोक सभा मतदान -2024 के मद्देनज़र, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्य भर के सभी रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों और इनके आसपास एक विशेष घेराबन्दी और तलाशी अभ्यान (कासो) चलाया। यह अभ्यान पुलिस के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस ( डी. जी. पी.) पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देशों पर लोगों में पुलिस का भरोसा बढ़ाने और समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसने के हिस्से के तौर पर चलाया गया। यह तलाशी अभियान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी 28 पुलिस जिलों में एक ही समय…
भारतीय निर्वाचन आयोग ने लिया पंजाब में चुनाव तैयारियों का जायजा
चंडीगढ़, 2 अप्रेल। भारतीय निर्वाचन आयोग के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार के नेतृत्व में सोमवार को राज्य में लोक सभा मतदान की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय मीटिंग की। इस मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा की गई। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव अनुराग वर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने वचनबद्धता दोहराई कि राज्य में आज़ाद और निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं…
विजिलेंस कर्मियों के नाम पर ले रहे थे रिश्वत, 2 गिरफ्तार
चंडीगढ़, 1 अप्रेल। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत सोमवार को विजिलेंस के कर्मचारियों के नाम पर 2,50, 000 रुपए रिश्वत लेने वाले दो आम व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी गांव ड्रोली (पटियाला) और साहिल गोयल (पटियाला) के तौर पर हुई है। दोनों आरोपियों को पटियाला जिले के गांव अरनेटू के रहने वाले जगसीर सिंह की तरफ से मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज…
