‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण लॉन्च

चंडीगढ़, 26 अप्रैल। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के. शिव प्रसाद द्वारा लिखित व व्यापक रूप से प्रशंसित पुस्तक, ‘‘गीता आचरण – ए बिगिनर्स पर्सपेक्टिव’’ का आठवां संस्करण, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा गुरुवार शाम को पंजाब राजभवन में औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मौजूद रहे।यह संस्करण ‘‘गीता आचरण’’ की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह अब अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी,…

रिश्वत लेते सीनियर सहायक काबू

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। पंजाब में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज जि़ला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी, लुधियाना के दफ़्तर में तैनात सीनियर सहायक अमनदीप सिंह को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।   ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सतीश कुमार निवासी गांव किशनपुरा, तहसील डेराबस्सी, एस.ए.एस. नगर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।   उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने ब्यूरो (लुधियाना यूनिट) की आर्थिक अपराध शाखा (ई.ओ.डब्ल्यू.) से संपर्क…

कांग्रेस व अकाली दल के नेताओं ने की बीजेपी ज्वाइन

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में आज मुक्तसर से भाई राहुल सिंह सिद्धू ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पिछले 20 वर्षों से राजनीति में सक्रिय राहुल सिंह सिद्धू मुक्तसर के पूर्व विधायक, हरनीर पाल सिंह (कुकू) के पुत्र हैं । 2022 में कांग्रेस के कोटकपूरा से उम्मीदवार रहे राहुल पंजाब लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला बार एसोसिएशन मुक्तसर के पूर्व अध्यक्ष हैं । इनके चाचा- भाई शमिंदर सिंह, फरीदकोट के पूर्व सांसद हैं । शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष…

विरासत टैक्स वाले बयान पर सैम पित्रोदा पर भड़के तरुण चुघ

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब हो गई है. उन्होंने कहा कि जैसी आशंका जताई जा रही थी कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र  बनाने में सैम पित्रोदा की अहम भूमिका है। भाजपा महिला मोर्चा द्वारा इस प्रदर्शन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दिल्ली महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा, सुमित भसीन, योगिता सिंह, सहित मोर्चा के पदाधिकरी, कार्यकर्ता मौजूद रहें। चुघ ने कहा, ‘जब मोदीजी…

कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नियत में खोट – भाजपा

चंडीगढ़, 24 अप्रैल अप्रैल। दशकों तक कांग्रेस अल्पसंख्यकों खासकर मुस्लिम समुदाय को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकती रही, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत करोड़ों देशवासियों के सपनों का विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक सर्जन की तरह राजस्थान की चुनावी सभा में कांग्रेस के घोषणापत्र का पोस्टमार्टम किया, जिसकी रिपोर्ट अब देश के हर घर तक पहुंचाई जाएगी। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल…

मार्कफेड के एमडी ने किया मंडियों का दौरा

चंडीगढ़, 24 अप्रैल। किसानों के प्रति फसल की निर्विघ्न खरीद की प्रतिबद्धता को सुनिश्चित बनाने के मद्देनजर गिरीश दयालन, एम.डी. मार्कफैड ने लुधियाना, मोगा और फिरोज़पुर जिलों की अलग-अलग मंडियों का दौरा किया।   उन्होंने लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर, लुधियाना श्रीमती साक्षी साहनी के साथ जगराओं सब-डिवीजन की मंडियों का साझा दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा निर्विघ्न खरीद प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। बकाया अदायगी के मुकाबले की गई समूची अदायगी 120 फीसदी है- इस तरह यह…

पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला

जालंधर, 23 अप्रैल। पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान आधारित एक आतंकवादी मॉड्यूल के साथ जुड़े एक सदस्य की गिरफ़्तारी के साथ सरहद पार गुर्गों द्वारा योजनाबद्ध संभावित टारगेट किलिंग को टाल दिया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अमृतसर के गाँव ऊधौ नंगल के लवप्रीत सिंह उर्फ पिचो के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसके कब्जे से एक मैगज़ीन और चार जिंदा कारतूसों समेत एक .30 बोर का ऑटोमैटिक चीनी पिस्टल…

ग़दरी बाबू मंगू राम मुग्गोवालिया युगपुरुष थे – सांपला

होशियारपुर 22 अप्रैल। दलित समुदाय की भलाई के लिए अपना पूरा जीवन देने वाले और ऐतिहासिक आदि धर्म मंडल आंदोलन के संस्थापक गदरी बाबा मंगू राम मुग्गोवालिया की पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव मुग्गोवाल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर पंजाब के प्रमुख दलित नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला गदरी बाबा मंगू राम मुग्गोवालिया को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव पहुंचे । इस अवसर पर बोलते हुए, विजय सांपला ने कहा कि गदर पार्टी के नेता, स्वतंत्रता…

मुख्य सचिव ने गेहूं खरीद प्रबंधों का लिया जायजा

चंडीगढ़, 21 अप्रैल। पंजाब के मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने राज्य में चल रहे गेहूँ की खरीद के प्रबंधों और बेमौसमी बारिश से ख़राब हुई फ़सल का जायज़ा लेने के लिए आज समूह डिप्टी कमिशनरों के साथ आपात मीटिंग की। मीटिंग में मुख्य सचिव ने डिप्टी कमिशनरों को आदेश दिया कि वह हर हालत में यकीनी बनाएं कि किसानों की तरफ से मंडी में लाई गई फ़सल की तत्काल तौर पर खरीद हो। इसके साथ ही 48 घंटो के अंदर-अंदर ख़रीदी फ़सल की अदायगी किसान के खाते में यकीनी बनाई…

मार्कफैड एम.डी. ने किया खन्ना अनाज मंडी का दौरा

खन्ना, 20 अप्रैल। मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर गिरिश दियालन ने आज खन्ना की दाना मंडी में गेहूं के खरीद कार्यों का निरीक्षण किया। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी में ज़मीनी स्तर की स्थिति का जायज़ा लेने के मौके पर गिरिश दियालन के साथ डिप्टी कमिशनर साक्षी साहनी, मार्कफैड के एडीशनल मैनेजिंग डायरैक्टर सन्दीप सिंह गड़ा, चीफ़ मैनेजर यशपाल शर्मा भी उपस्थित थे। श्री दियालन ने बताया कि गेहूँ की लिफ्टिंग, खरीद और ढुलाई के लिए पहले ही पुख़्ता प्रबंध किये गए थे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को सभी…